मुंबई की सबसे प्रभावशाली नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल में बीजेपी और एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना को बढ़त मिलती नजर आ रही है। तीन अलग-अलग एग्जिट पोल्स के अनुसार सत्ता की रेस में यह गठबंधन आगे चल रहा है।
कहां पिछड़ा उद्धव-राज ठाकरे का गठबंधन?
एग्जिट पोल्स के अनुसार, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की संयुक्त शिवसेना (UBT) और मनसे को मराठा और मुस्लिम वोटों का समर्थन मिल सकता है। वहीं उत्तर भारतीय और दक्षिण भारतीय मतदाताओं का रुझान बड़ी संख्या में बीजेपी की ओर बताया जा रहा है।
रुझानों से यह भी संकेत मिलता है कि इस बार युवा वोटर्स और महिलाएं भी बीजेपी के पक्ष में झुकती दिख रही हैं। हालांकि, यह भी स्पष्ट किया गया है कि एग्जिट पोल के नतीजे हमेशा पूरी तरह सटीक हों, यह जरूरी नहीं
एग्जिट पोल के अनुसार, किसको कितनी सीट?
जेवीसी (JVC) एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को 138 सीटें मिल सकती हैं जबकि उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) और राज ठाकरे की मनसे को मिलाकर 59 सीटें मिलने का अनुमान है। इस सर्वे में कांग्रेस को 23 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
Exit Poll में किसको कितनी सीट?
|
पार्टी / गठबंधन |
जेवीसी (JVC) |
एक्सिस माई इंडिया (Axis My India) |
सकल (Sakal) |
|---|---|---|---|
|
BJP+ |
138 |
131 से 151 |
119 |
|
शिवसेना (UBT)+ |
59 |
58 से 68 |
75 |
|
कांग्रेस |
23 |
– |
एक्सिस माई इंडिया (Axis My India) का अनुमान है कि बीजेपी और शिंदे की शिवसेना को मिलाकर 131 से 151 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, शिवसेना (UBT) गठबंधन को 58 से 68 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
सकल (Sakal) एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी और शिवसेना को 119 सीटें, जबकि शिवसेना (UBT) को 75 सीटें मिल सकती हैं। इस पोल में कांग्रेस को 20 से ज्यादा सीटें मिलने की संभावना नहीं जताई गई है।














