देश में ई-पासपोर्ट की शुरुआत हो चुकी है। चूंकि यह व्यवस्था अभी नई है, इसलिए आम लोगों के मन में इससे जुड़े कई सवाल उठ रहे हैं। खासतौर पर उन लोगों को चिंता है जिनके पास अभी भी वैध सामान्य पासपोर्ट है कि कहीं वह अमान्य तो नहीं हो जाएगा।
दरअसल, ई-पासपोर्ट में पासपोर्ट बुक के साथ एक खास इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी होती है। इसी चिप में पासपोर्ट धारक से जुड़ी जरूरी जानकारी सुरक्षित रहती है, जो इसे सामान्य पासपोर्ट से अलग बनाती है।
क्या पुराना पासपोर्ट होगा अमान्य?
जिन लोगों के पास अभी सामान्य पासपोर्ट है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। आपका मौजूदा पासपोर्ट तब तक पूरी तरह मान्य रहेगा, जब तक उसकी वैधता खत्म नहीं होती। एक्सपायरी के बाद नया पासपोर्ट बनवाने पर आपको ई-पासपोर्ट जारी किया जाएगा।
ई-पासपोर्ट कितना अलग है सामान्य पासपोर्ट से?
लुक के मामले में ई-पासपोर्ट लगभग सामान्य पासपोर्ट जैसा ही होगा, बस इसके कवर में एक इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी होगी। इसका मतलब यह नहीं है कि इसे ई-आधार की तरह मोबाइल में इस्तेमाल किया जा सकेगा। पासपोर्ट बुक पहले की तरह ही साथ रखना होगा और उसमें पन्ने भी होंगे।
इस चिप का मकसद सुरक्षा को और मजबूत बनाना है, ताकि स्कैन के जरिए पासपोर्ट धारक की बुनियादी जानकारी आसानी से और तेजी से हासिल की जा सके।
कौन-से डॉक्यूमेंट चाहिए?
ई-पासपोर्ट बनाने के लिए आपको प्रूफ के लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स सबमिट करने होंगे-
आइडेंटी प्रूफ
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
वोटर आईडी कार्ड
- प्रूफ ऑफ एड्रेस
- बिजली का बिल
प्रूफ ऑफ डेट ऑफ बर्थ
- बर्थ सेर्टिफिकेट
e-Passport Apply Process: कैसे करें अप्लाई?
स्टेप 1- सबसे पहले आपको पासपोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
स्टेप 2- अगर आपने अब तक Register नहीं किया है, तो पहले रजिस्टर्ड करना होगा। वहीं पुराना यूजर इसमें डायरेक्ट लॉगइन कर सकता है।
स्टेप 3- इसके बाद फॉर्म में मांगी गई जानकारी और डॉक्यूमेंट जमा करें। फिर आपको पासपोर्ट सेवा केंद्र या पोस्ट ऑफिस के लिए अप्वाइंटमेंट लेनी होगी।
स्टेप 4- फिर पासपोर्ट सेवा केंद्र जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफाई कराने होंगे। अंत में आपका पासपोर्ट घर पर डिलीवर हो जाएगा।
















