गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर सोमवार, 26 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे। इस दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर पूरे दिन कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।
सभी सेगमेंट में रहेगी छुट्टी
गणतंत्र दिवस के चलते इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स समेत सभी सेगमेंट में कारोबार बंद रहेगा। इसके साथ ही कमोडिटी बाजार में भी कोई गतिविधि नहीं होगी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर भी सुबह और शाम, दोनों सेशन के लिए ट्रेडिंग बंद रहेगी। यानी मेटल, एनर्जी और एग्रीकल्चर कमोडिटी में पूरे दिन सौदे नहीं होंगे।
कब खुलेगा शेयर बाजार?
आज की छुट्टी के बाद मंगलवार, 27 जनवरी से सभी सेगमेंट में ट्रेडिंग फिर से सामान्य रूप से शुरू हो जाएगी। साल 2026 में गणतंत्र दिवस शेयर बाजार की दूसरी आधिकारिक छुट्टी है।
2026 में कितने दिन बंद रहेगा बाजार?
शेयर बाजार साल 2026 में कुल 16 दिन बंद रहेगा, जिसमें राष्ट्रीय और धार्मिक दोनों तरह की छुट्टियां शामिल हैं।
आगे कब-कब रहेगी बाजार की छुट्टी?
26 जनवरी के बाद बाजार 3 मार्च को होली, 26 मार्च को रामनवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती के मौके पर बंद रहेगा।
अप्रैल में 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे और 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर ट्रेडिंग नहीं होगी। वहीं, 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के कारण भी शेयर बाजार बंद रहेगा।
ये है बाकी छुट्टियों की लिस्ट
- 28 मई को बकरीद
- 26 जून को मुहर्रम
- 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी
- 2 अक्टूबर को गांधी जयंती
- 20 अक्टूबर को दशहरा
- 10 नवंबर को दिवाली बलिप्रतिपदा
- 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती
- 25 दिसंबर को क्रिसमस
नोट – स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त, 2026 में वीकेंड पर पड़ रहा है। नतीजतन, उस तारीख को रेगुलर वीकेंड ब्रेक के अलावा कोई अतिरिक्त बाजार बंद नहीं रहेगा।















