• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, June 25, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राशिफल

ऑपरेशन मुस्कान से जुड़े फिर अधूरे रिश्ते

Amish Kumari by Amish Kumari
August 8, 2025
in राशिफल
ऑपरेशन मुस्कान से जुड़े फिर अधूरे रिश्ते
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

बलरामपुर, 08 अगस्त 2025/

 

READ ALSO

आज निर्जला एकादशी पर बन रहे दुर्लभ योग, पढ़े 12 राशियों का राशिफल!

आज इन 5 राशि वालों को मिलेगी काम में सफलता और करेंगे यात्रा, पढ़े 24 जून का राशिफल!

रक्षाबंधन सिर्फ एक धागा बांधने का पर्व ही नहीं है, बल्कि यह रिश्तों के भरोसे, सुरक्षा के संकल्प और प्रेम के अभिव्यक्ति का प्रतीक है। इस वर्ष बलरामपुर-रामानुजगंज में यह पर्व एक खास मायने लेकर आया। ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत पुलिस ने रक्षक बनकर न केवल गुमशुदा बच्चों को खोज निकाला बल्कि कई परिवारों की खुशियाँ लौटाई, जिससे किसी माँ, किसी बहन के आँसू फिर से खुशियों के आँसू में बदल गए। पुलिस प्रशासन ने भाई की भूमिका निभाते हुए जिले के 19 गुमशुदा नाबालिग बच्चों को उनके परिवार से मिलवाया। ये वे मासूम थे जिनका बचपन कहीं भीड़ में खो गया था, कहीं मजबूरी में छूट गया था और कहीं शोषण की अंधेरी गलियों में गुम हो गया था। लेकिन रक्षाबंधन से ठीक पहले, ऑपरेशन मुस्कान 2025 के तहत उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया गया। पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश पर 1 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक जिले में चलाए गए इस अभियान में कुल 19 नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें 13 बच्चियां और 06 बालक शामिल हैं। ये बच्चे न केवल छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से, बल्कि चेन्नई, महाराष्ट्र, तेलंगाना, दिल्ली जैसे दूरस्थ राज्यों से भी खोजे गए।

 

आंसु से मुस्कान तक का अभियान

 

पुलिस बच्चों के अधिकारों के रक्षा करने और उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस अभियान में पुलिस की ज़मीनी मेहनत और मानवीय संवेदना साफ झलकती है। सीमावर्ती गांवों से लेकर शहरी झुग्गियों तक, पुलिसकर्मियों ने दिन-रात एक कर अभियान चलाया। उन्होंने न केवल पुराने गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाले, ऑपरेशन मुस्कान के तहत थानों में गुमशुदा बच्चों की पुरानी फाइलों को संज्ञान में लेते हुए तत्परता से कार्रवाई की गई। इस 1 महीने के अभियान में गहनता से जांच पड़ताल की गई। जिन बच्चों को लंबे अरसे से अपने परिवार से मिलने की उम्मीद नहीं थी उन बच्चों की पहचान की गई और पुलिसकर्मियों के समर्पण, कड़ी मेहनत और अथक प्रयास का परिणाम है कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्चों को सुरक्षित व ससम्मान उनके परिजनों को सौंपा गया।

 

गुमशुदगी से घर वापसी तक का सफर

 

ग्राम पुरसवाडीह निवासी जो पेशे से एक साधारण किसान हैं, ने अपनी बेटी के मिलने वाले दिन को याद कर हुए भावुक स्वर में कहा कि मैं गांव का एक सीधा-साधा किसान हूं। वे बताते हैं कि तमिलनाडु का नाम तो सुना था, पर कभी सोचा नहीं था कि मेरी बेटी वहाँ पहुँच जाएगी। जिस दिन वो बिना कुछ बताए घर से चली गई, जैसे हमारे जीवन का कोई बड़ा हिस्सा ही टूटकर अलग हो गया। कई दिन तक समझ नहीं आया क्या करें, कहाँ जाएँ। लेकिन पुलिस ने हमें सिर्फ आश्वासन नहीं दिया, भरोसा भी दिलाया और वो भरोसा निभाया। ऑपरेशन मुस्कान के ज़रिए मेरी बेटी को हजारों किलोमीटर दूर तमिलनाडु से खोजकर वापस लाया गया। जिस दिन थाने से फोन आया कि आपकी बेटी मिल गई है खुशी के आँसू खुद-ब-खुद बहने लगे। वे कहते हैं कि मेरी खुशी लौटाने के लिए मैं पुलिस और इस पूरे अभियान का सदैव ऋणी रहूँगा।

ग्राम खजुरियाडीह निवासी ने बताया कि रिश्तेदार में आयी बालिका 1 जनवरी को अपने घर ग्राम क्योझर जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह अपने घर नहीं पहुंची। वे बताते है कि पहले तो यही सोचा कि कहीं रिश्तेदारों के यहाँ गई होगी। पूरे गाँव और आस-पास में पता किया, सब जगह खोजबीन की। लेकिन सात दिन बीत गए, और उसका कुछ पता नहीं चला। तब हमने चांदो थाना जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके बाद हर दिन और हर रात एक ही सवाल रह गया था मेरी बेटी अब कहाँ होगी । हर आहट पर लगता था कि शायद वो आ गई और उसके आने की आस में हमारी निगाहें दरवाजे पर टिक जाती थीं। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, तो मिलने की आस भी धीरे-धीरे छूटती गई।फिर ऑपरेशन मुस्कान के तहत जब पुलिसवालों ने बताया कि हमारी बेटी दिल्ली में सकुशल मिली है और उसे लेकर लौट रहे हैं तो यक़ीन ही नहीं हुआ। ऐसा लगा जैसे हमारी सूनी दुनिया में फिर से उजाला लौट आया हो। आज मेरी बेटी घर में है, हँसती है, बात करती है इससे बड़ी कोई दौलत नहीं। उन्होंने इसके लिए शासन प्रशासन पुलिस और ऑपरेशन मुस्कान से जुड़ी पूरी टीम के प्रति तहेदिल से आभार प्रकट किया।

ऑपरेशन मुस्कान के संबंध में पुलिस अधीक्षक  बैंकर वैभव रमनलाल ने बताया की यह अभियान उन बच्चों के लिए चलाया गया है जो किसी कारणवश अपने घरों से बिछुड़ गए थे या गुमशुदा थे। अभियान में जिले की महिला एवं बाल संरक्षण इकाई, चाईल्ड लाईन, थाना स्तरीय पुलिस टीमों व अन्य संबंधित एजेंसियों का सक्रिय सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान का मुख्य उद्देश्य गुमशुदा, बेसहारा एवं तस्करी के शिकार बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा देना है। बच्चों को ढूंढने में आधुनिक तकनीक, सोशल मीडिया, एवं स्थानीय खुफिया नेटवर्क का कुशलतापूर्वक उपयोग किया गया। बलरामपुर पुलिस की इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को बधाई दी एवं आमजन से अपील की कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूक रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

 

Related Posts

आज निर्जला एकादशी पर बन रहे दुर्लभ योग, पढ़े 12 राशियों का राशिफल!
राशिफल

आज निर्जला एकादशी पर बन रहे दुर्लभ योग, पढ़े 12 राशियों का राशिफल!

June 25, 2026
तुला, वृश्चिक समेत इन राशि वालों के पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़िए दैनिक राशिफल
राशिफल

आज इन 5 राशि वालों को मिलेगी काम में सफलता और करेंगे यात्रा, पढ़े 24 जून का राशिफल!

June 24, 2026
आज सुख-सुविधाओं में इजाफा और नौकरी में प्रमोशन के बन रहे अच्छे योग,पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

तुला राशि वालों आज आपको पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी, जाने बाकि राशियों का हाल!

June 23, 2026
मिथुन और सिंह राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी,तथा इन्हे रहना होगा सावधान??
राशिफल

आज इन 4 राशि वालों के लिए खुशियों और लाभ से भरा रहेगा दिन, पढ़े दैनिक राशिफल

June 22, 2026
साल का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और धन वृद्धि के योग, पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

आज इन चार राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी खबरें, पढ़िए दैनिक राशिफल!

June 21, 2026
इन पांच राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ और मिल सकता है अचानक लाभ, पढ़े 16 अप्रैल का राशिफल
राशिफल

खुशखबरी से शुरू होगा इन 5 राशियों का दिन, नौकरी-परीक्षा में मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़े दैनिक राशिफल!

June 20, 2026
Next Post
आकांक्षी ब्लॉक फेलो पद के लिए दावा-आपत्ति आमंत्रित

आकांक्षी ब्लॉक फेलो पद के लिए दावा-आपत्ति आमंत्रित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

200MP का पेरीस्कोप कैमरा के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया सबसे तगड़ा Ultra फोन, जानें कीमत और फीचर्स

200MP का पेरीस्कोप कैमरा के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया सबसे तगड़ा Ultra फोन, जानें कीमत और फीचर्स

December 25, 2025
छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी की मार, 14 अप्रैल के बाद चलेगी लू, पारा पहुंचेगा 42°C के पार

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर: पारा 43°C के पार, रायपुर समेत कई जिलों में लू का अलर्ट जारी

April 17, 2026
प्रदेश में अब तक 750.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

प्रदेश में अब तक 750.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

August 19, 2025
छत्तीसगढ़ युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, CRPF के लिए 300 पदों पर होगी भर्ती… जानिए कैसे करें आवेदन

छत्तीसगढ़ युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, CRPF के लिए 300 पदों पर होगी भर्ती… जानिए कैसे करें आवेदन

September 16, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुहर्रम जुलूस में क्रेन से वैन को 40 फीट लटकाकर लगाई आग, मालिक सहित 4 पर FIR
  • YouTube या Instagram? जानिए कहां ज्यादा पैसे कमाते हैं क्रिएटर्स, यहां मिलेगा सही जवाब
  • छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी निशुल्क शिक्षा, जानिए कैसे करें आवेदन
  • सोना- चांदी की कीमतों में आज बंपर गिरावट; 6000 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ चांदी, जानें आज का ताजा भाव
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR