• Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 9, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

कलेक्टर ने ली समय -सीमा बैठक

Amish Kumari by Amish Kumari
August 18, 2025
in देश
कलेक्टर ने ली समय -सीमा बैठक
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

 

 

READ ALSO

Speed Limit Device; कमर्शियल बहनों के लिए नया नियम लागू, स्पीड कंट्रोलर के बिना नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिला इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता, 22 लोग घायल

रायगढ़, 18 अगस्त 2025

कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने सीएम जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन और पीजीएन पोर्टल के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि इनका निराकरण गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा में हो। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाती है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने राजस्व, पुलिस, खेल एवं युवा कल्याण, कृषि, नगरीय निकाय, खनिज, लोक निर्माण, शिक्षा, जल संसाधन, महिला एवं बाल विकास, राष्ट्रीय राजमार्ग समेत अन्य विभागों के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

कलेक्टर ने डिजिटल फसल सर्वेक्षण की समीक्षा करते हुए कहा कि सर्वे का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि सटीक व वास्तविक समय पर फसल संबंधी आंकड़े संकलित किए जा सकें। उन्होंने सभी तहसीलदारों से डिजिटल फसल सर्वेक्षण को गंभीरता से लेते हुए त्वरित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की एक अभिनव पहल है, जिसके तहत मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से किसानों के खेतों में बोई गई फसल की वास्तविक जानकारी संकलित की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति पर भी संतोषजनक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

 

*अधोसंरचना विकास के कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश*

 

कलेक्टर ने नगरीय निकायों के अधोसंरचना विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रशासकीय स्वीकृति एवं टेंडर प्रक्रिया को अनावश्यक विलंब किए बिना शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि स्वीकृत योजनाओं का लाभ समय पर जनता तक पहुँच सके। उन्होंने शासकीय परिसंपत्तियों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में सरकारी भवन, आंगनबाड़ी, स्कूल, सड़क या अन्य सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्ति पर जवाबदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने जिले में शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस अभियान को निरंतर जारी रखा जाए।

 

*पेंशन प्रकरणों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करें*

 

कलेक्टर ने पेंशन से जुड़े लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेंशन प्रकरण अत्यंत संवेदनशील विषय है। किसी भी कर्मचारी की सेवा समाप्ति के बाद उसका पेंशन प्रकरण लंबित रहना उचित नहीं है। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति हो रही है, उनके पेंशन प्रकरणों का निपटारा प्राथमिकता से किया जाए, ताकि उन्हें समय पर पेंशन की सुविधा मिल सके और उन्हें किसी भी प्रकार की आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े।

 

*विभागीय भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता अनिवार्य*

 

कलेक्टर ने विभागीय भर्ती प्रक्रिया पर भी विशेष ध्यान देते हुए कहा कि साक्षात्कार प्रक्रिया का वीडियो रिकॉर्ड होना अनिवार्य रहेगा। इससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और भविष्य में किसी प्रकार के विवाद की संभावना नहीं रहेगी। उन्होंने भू-अर्जन, राजस्व प्रकरणों और रिकॉर्ड दुरुस्ती की प्रगति पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के समापन में आदिवासी विकास विभाग द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान के संबंध में विस्तार से प्रजेंटेशन दिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेंद्र यादव, सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, श्री रवि राही, डॉ. प्रियंका वर्मा, सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

देश

Speed Limit Device; कमर्शियल बहनों के लिए नया नियम लागू, स्पीड कंट्रोलर के बिना नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

November 8, 2026
देश

Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिला इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता, 22 लोग घायल

November 8, 2026
देश

Big breaking: एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, चपेट में आए कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बे; राहत-बचाव जारी

November 6, 2026
देश

Election Commision: चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, 6 राज्यों में शुरू होगा SSR, इस दिन जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

November 5, 2026
देश

Delhi news: बड़ा हादसा; निर्माणाधीन बिल्डिंग ढह ने से कई लोगों के दबे होने की आशंका

November 5, 2026
देश

telangan Boat Accident: बड़ा हादसा; मछुआरों को बचाते समय पलट गईं SDRF की दो नावें, 10 कांस्टेबल लापता

November 5, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ के इस जिले में दर्दनाक हादसा, दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर, तीन लोगों की मौत

बीजापुर में आत्मसमर्पित नक्सलियों ने मनाया आजादी का जश्न, पेश किए गीत और नृत्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

July 18, 2026
छत्तीसगढ़ में आज से संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश जारी….

छत्तीसगढ़ में आज से संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश जारी….

September 4, 2025
स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने किया बेमेतरा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण, मरीजों से की बातचीत

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया बेमेतरा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण, मरीजों से की बातचीत

August 22, 2025

Chhattisgarh top news; छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदन, विलंब शुल्क के साथ 17 अक्टूबर तक मौका

September 10, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Jio 3 Years New Recharge Plan: Jio ने लॉन्च किया धमाकेदार प्लान, 3 साल की वैलिडिटी, इतनी है कीमत
  • Speed Limit Device; कमर्शियल बहनों के लिए नया नियम लागू, स्पीड कंट्रोलर के बिना नहीं होगा रजिस्ट्रेशन
  • Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिला इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता, 22 लोग घायल
  • Muhurat Trading 2026: आज दिवाली के मौके पर होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, जानें NSE और BSE में खरीदारी का समय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR