• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, August 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

कृषि और आदिवासी विकास को लेकर मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कांकेर में तीन जिलों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

Amish Kumari by Amish Kumari
July 30, 2025
in शिक्षा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 30 जुलाई 2025

READ ALSO

छत्तीसगढ़ में NEET-UG काउंसिलिंग लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 16 अगस्त तक का है मौका

NEET पेपर लीक मामले में CBI की चार्जशीट में बड़े खुलासे, परीक्षा से तीन दिन पहले ही लीक हो गया था पेपर

प्रदेश के कृषि, किसान कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी तथा आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज जिला कार्यालय कांकेर के सभागार में कांकेर, बालोद और धमतरी जिलों के कृषि एवं आदिवासी विकास विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति, खाद-बीज वितरण एवं किसानों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा भी मौजूद थे।

कृषि मंत्री श्री नेताम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को जैविक खेती, कोदो-कुटकी जैसी पारंपरिक एवं लाभकारी फसलों के लिए प्रेरित करें तथा उन्नत कृषि तकनीक के प्रचार-प्रसार के लिए व्यापक अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि खाद एवं बीज का समय पर वितरण सुनिश्चित करते हुए योजनाओं का लाभ पारदर्शिता से अंतिम छोर के किसान तक पहुंचे, यह शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने मृदा की सेहत को संरक्षित रखने हेतु रासायनिक उर्वरकों के सीमित उपयोग और जैविक खादों के उपयोग के प्रति किसानों को जागरूक करने पर जोर दिया। उद्यानिकी के क्षेत्र में मुनगा, ऑयल पाम, मसाला फसलें और कोदो-कुटकी जैसी फसलों के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने तथा तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु भी उन्होंने निर्देश दिए।

बैठक में संचालक कृषि एवं प्रबंध संचालक, राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम श्री अजय कुमार अग्रवाल द्वारा तीनों जिलों में बीज एवं खाद की उपलब्धता, भंडारण और वितरण की स्थिति की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कांकेर जिले में 38,869.35 क्विंटल धान बीज में से 34,756.60 क्विंटल का वितरण हो चुका है। यूरिया खाद 25,568.13 मीट्रिक टन में से 20,525.87 मीट्रिक टन वितरित किया गया है। डीएपी खाद 7,024.15 मीट्रिक टन में से 6,002.05 मीट्रिक टन तथा एनपीके 9,129.55 मीट्रिक टन में से 7,216.73 मीट्रिक टन वितरित किया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 में कांकेर जिले के 75,559 कृषक बीमित हैं, जबकि वर्ष 2025-26 में 17,575 कृषकों का बीमा किया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जिले के 82,395 कृषक लाभान्वित हुए हैं।

बैठक में आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री श्री नेताम ने कहा कि आश्रम-छात्रावासों में निवासरत बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना विभागीय अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सहायक आयुक्तों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण करें और प्रतिवेदन कलेक्टर को दें। मंत्री ने छात्रावासों में स्वच्छता, बिजली, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा जैसी बुनियादी जरूरतों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। छात्रावासों में पौधरोपण भी कराए जाने के निर्देश दिए।

आदिवासी विकास विभाग के आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर ने भी अधिकारियों को निर्माण कार्यों की शीघ्र पूर्णता और शासन की राशि के सदुपयोग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्रमों की बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु सतत् निगरानी रखने का निर्देश दिया। बैठक में कांकेर कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले में उन्नत कृषि हेतु कार्ययोजना तैयार करने तथा छात्रावासों के लंबित कार्यों को गुणवत्तापूर्ण रूप से शीघ्र पूर्ण कराने की बात कही।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में NEET-UG काउंसिलिंग लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 16 अगस्त तक का है मौका
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में NEET-UG काउंसिलिंग लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 16 अगस्त तक का है मौका

August 8, 2026
NEET पेपर लीक मामले में CBI की चार्जशीट में बड़े खुलासे, परीक्षा से तीन दिन पहले ही लीक हो गया था पेपर
शिक्षा

NEET पेपर लीक मामले में CBI की चार्जशीट में बड़े खुलासे, परीक्षा से तीन दिन पहले ही लीक हो गया था पेपर

August 7, 2026
SBI स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, जाने क्या है नयी तारीख
शिक्षा

IBPS में क्लर्क पद के लिए 11 हजार पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

August 6, 2026
रायगढ़ में रोजगार का सुनहरा मौका 23 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप, 126 पदों पर होगी सीधी भर्ती
शिक्षा

रायपुर में 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन

August 3, 2026
छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका, 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, लाने होंगे ये डॉक्यूमेंट
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका, 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, लाने होंगे ये डॉक्यूमेंट

August 2, 2026
लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, शराबी शिक्षक और नेटवर्क मार्केटिंग करने वाली 3 शिक्षिका निलंबित
शिक्षा

लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, शराबी शिक्षक और नेटवर्क मार्केटिंग करने वाली 3 शिक्षिका निलंबित

July 31, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिला बॉक्सर सना माचू को दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिला बॉक्सर सना माचू को दी शुभकामनाएँ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

BSNL-Vodafone Idea मर्जर की चर्चा तेज: नेटवर्क और 5G में यूजर्स को मिल सकता है बड़ा फायदा

BSNL-Vodafone Idea मर्जर की चर्चा तेज: नेटवर्क और 5G में यूजर्स को मिल सकता है बड़ा फायदा

March 21, 2026
1 अप्रैल 2026 से बदल सकते हैं क्रेडिट कार्ड के नियम: बड़े खर्च, टैक्स पेमेंट और PAN को लेकर आएंगे नए प्रावधान

1 अप्रैल 2026 से बदल सकते हैं क्रेडिट कार्ड के नियम: बड़े खर्च, टैक्स पेमेंट और PAN को लेकर आएंगे नए प्रावधान

February 19, 2026
नवंबर 2025 में OTT पर रिलीज होंगी ये धमाकेदार सीरीज और फिल्में, यहां देखें लिस्ट

नवंबर 2025 में OTT पर रिलीज होंगी ये धमाकेदार सीरीज और फिल्में, यहां देखें लिस्ट

October 31, 2025
पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़; 1 श्रद्धालु की मौत, 200 घायल

पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़; 1 श्रद्धालु की मौत, 200 घायल

July 16, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ के इन तीन जिलों में ग्रेन एटीएम शुरू, अब 24 घंटे मिलेगा राशन
  • भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल को जेल, 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में
  • Tata ने अचानक लॉन्च कर दिया खास Nexon Camo एडिशन, जानिए कितनी होगी कीमत
  • छत्तीसगढ़ के इस जिले में नशे पर रोक के लिए ग्रामीणों ने बनाए नियम, शराब पीने पर 3500 और बनाने-बेचने पर 35 हजार का जुर्माना
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR