अमर ध्रुव, बिलासपुर,10 अगस्त 2025
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तालापारा स्थित तैयबा चौक के पास एम के बैग दुकान के ऊपर वाले हिस्से के स्थित किचन में खाना बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई, जो देखते ही देखते बड़े धमाके में बदल गई। ब्लास्ट इतना तेज था कि मकान का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग की लपटों में ऊपर रखा सारा सामान, मशीन, गद्दे, सोफा, फ्रिज समेत अन्य घरेलू वस्तुएं जल गईं।
हादसे के समय घर में मौजूद बच्चे और बुजुर्ग किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि घटना में काफी सामान का नुकसान हुआ, लेकिन लोगों की सतर्कता और समय रहते बाहर निकलने से यह हादसा त्रासदी में बदलने से बच गया। आसपास के लोगों ने भी अपनी सूझबूझ दिखाते हुए फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी मौके पर फायर ब्रिगेड क टीम पहुंची और आग पर काबू पाया गया।
















