• Privacy Policy
  • About Us
Monday, September 28, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

रायगढ़ जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत एक ही दिन 919 लीटर अवैध शराब और 2 बाइक जब्त, 36 आरोपी गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
March 24, 2026
in रायगढ़
रायगढ़ जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत एक ही दिन 919 लीटर अवैध शराब और 2 बाइक जब्त, 36 आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

READ ALSO

Raigarh News : ‘वोट चोरी’ के सवाल को जुमला बताने से सच नहीं बदल जाएगा : आशीष शर्मा

Raigarh News : महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

रायगढ़, 24 मार्च । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध रविवार 22 मार्च से तीन दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। इस सघन अभियान के दूसरे दिन भी पुलिस ने जिलेभर में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 35 आबकारी प्रकरण दर्ज किए हैं। इस दौरान बड़ी मात्रा में महुआ शराब (898 ली) के साथ देशी/अंग्रेजी कुल 919 लीटर अवैध शराब जब्त की गई तथा 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जप्त शराब की कुल कीमत करीब 1 लाख 23 हजार रुपए है।

पहले दिन की कार्रवाई में भी 23 प्रकरणों में लगभग 120 लीटर शराब जब्त कर आरोपियों पर कार्रवाई की गई थी।

अभियान के दूसरे दिन छाल थाना क्षेत्र में सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई, जहां ग्राम बेहरामार में रेड कार्रवाई कर अवैध शराब निर्माण के पूरे सेटअप को ध्वस्त किया गया। मौके से 530 लीटर महुआ शराब जब्त की गई तथा करीब 1000 किलो महुआ पास को नष्ट किया गया। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, मुख्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

थाना छाल की कार्रवाई— बड़े पैमाने पर अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़
छाल पुलिस ने मुखबिर सूचना पर ग्राम बेहरामार में रेड कर मौके पर आरोपी जयपाल राठिया पिता कोलसिंह राठिया उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी जयलाल राठिया ने गांव के प्रदीप बेहरा द्वारा अवैध शराब निर्माण करना बताया जो पुलिस रेड की सूचना पर फरार हो गया था ‌। पुलिस ने मौके से 400 लीटर सिन्टेक्स टंकी में, 120 लीटर जरीकेन में तथा 10 लीटर बोतलों में भरी कुल 530 लीटर महुआ शराब, शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। छाल पुलिस ने आरोपी जयलाल राठिया को गिरफ्तार का रिमांड पर भेजा है और फरार आरोपी प्रदीप कुमार बेहरा पिता लक्ष्मीनारायण बेहरा उम्र 40 वर्ष की तलाश जारी है।

थाना चक्रधरनगर की दो बड़ी कार्रवाई, 81 लीटर शराब जब्त-
चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम बरलिया में आरोपी जगदीश सारथी पिता स्व. भागीरथी सारथी उम्र 56 वर्ष से 51 लीटर तथा ग्राम नवापाली में आरोपी अजय चौहान पिता महेत्तर चौहान उम्र 22 वर्ष से 30 लीटर महुआ शराब जब्त की।

थाना पुसौर की कार्रवाई— ओडिशा की शराब परिवहन पर प्रहार
पुसौर पुलिस ने ग्राम तरडा में घेराबंदी कर आरोपी जयकुमार यादव पिता वेणुधर यादव उम्र 35 वर्ष एवं देमति साव पति महेन्द्र कुमार साव उम्र 38 वर्ष को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 100 पाउच (18 लीटर) महुआ शराब जब्त की गई। वहीं दूसरी कार्रवाई में आरोपी तोरन साव पिता मनीराम साव निवासी ग्राम औरदा को 5.40 लीटर देशी शराब के साथ पकड़ा गया।

थाना घरघोड़ा की कार्रवाई— ढाबा में छिपाकर बिक्री का खुलासा, ग्राम टेरम और कारीकछार में भी भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम कोनपारा में आरोपी राजेश चौहान पिता सुशील चौहान उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की, जिसे वह ढाबा में बिक्री हेतु छिपाकर रखा था।
वही ग्राम टेरम जुनाडीह में आरोपी दिलबोध राठिया (58 साल) से 15 लीटर एवं ग्राम करीकछार में आरोपी हेमलाल राठिया से 70 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त कर कार्रवाई की गई है ।

थाना पूंजीपथरा की कार्रवाई— खेत और घर दोनों जगह रेड
पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम गुडगुड में आरोपी एतवार सिंह राठिया पिता धरम सिंह राठिया उम्र 45 वर्ष से 12 लीटर तथा ग्राम तराईमाल में आरोपिया कुमारी उरांव पति सहेश लाल उरांव उम्र 36 वर्ष से 6 लीटर महुआ शराब जब्त की।

 थाना भूपदेवपुर की कार्रवाई— बाड़ी में छिपाकर रखी शराब जब्त
भूपदेवपुर पुलिस ने ग्राम गिण्डोला में आरोपी मनोहर राठिया पिता स्व. रूप सिंह राठिया उम्र 40 वर्ष तथा ग्राम कुर्रूभाठा में आरोपी *शगंगोली लाल रावत पिता महेश राम रावत उम्र 55 वर्ष के कब्जे से कुल 14 लीटर महुआ शराब जब्त की।

थाना खरसिया की लगातार तीन रेड कार्रवाई—
खरसिया पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी श्यामलाल केंवट पिता स्व. लाल दास केंवट उम्र 33 वर्ष से 9 लीटर, संजय तुरी पिता करम सिंह उम्र 36 वर्ष से 10 लीटर तथा नारायण प्रसाद तुरी पिता करम सिंह उम्र 27 वर्ष से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की ।

 थाना तमनार की कार्रवाई— परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
तमनार पुलिस ने ग्राम महलोई में आरोपी लोचन प्रसाद सिदार पिता गोपाल सिदार उम्र 37 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब बरामद की, जिसे वह पाउच में परिवहन कर रहा था।

उक्त सभी कार्रवाइयों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश 

“अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे अवैध कारोबार में शामिल व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : ‘वोट चोरी’ के सवाल को जुमला बताने से सच नहीं बदल जाएगा : आशीष शर्मा

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

September 27, 2026
*कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार*
रायगढ़

*कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार*

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : घर की बाड़ी में शराब छिपाकर बेचने की तैयारी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 9 लीटर महुआ शराब जब्त

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार

September 26, 2026
Next Post
नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता: कुख्यात कमांडर पापा राव ने 17 साथियों संग किया सरेंडर, बस्तर में राहत की लहर

नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता: कुख्यात कमांडर पापा राव ने 17 साथियों संग किया सरेंडर, बस्तर में राहत की लहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

बस्तर अंचल का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

बस्तर अंचल का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

January 6, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छठ पर्व की दी हार्दिक शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व विधायक श्रीमती मंगली बाई रावटे के निधन पर जताया गहरा शोक

March 13, 2026
शीर्ष नक्सली नेता गणेश उइके का न्यूट्रलाइजेशन नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार – मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व की दी हार्दिक बधाई

January 2, 2026
नीट पीजी 2026 के लिए सरकार ने लागू किए नए नियम, जाने उम्मीदवारों के लिए क्या बदला और किसे? मिलेगी सेंटर में एंट्री

नीट पीजी 2026 के लिए सरकार ने लागू किए नए नियम, जाने उम्मीदवारों के लिए क्या बदला और किसे? मिलेगी सेंटर में एंट्री

August 2, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Bank Strike: बैंक हड़ताल टली, IBA-UFBU के बीच बातचीत के लिए बनी सहमति, 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे बैंक
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhatisgarh Samachar :: बस्तर में अब दोगुनी रफ्तार से होगा विकास- मुख्यमंत्री साय
  • Chhatisgarh News : सुकमा के हालात पर सीएम विष्णुदेव साय की सीधी नजररू कलेक्टर से फोन पर ली जानकारी, बोलेकृ “राहत शिविरों में प्रभावितों को न हो कोई कमी“
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR