• Privacy Policy
  • About Us
Monday, March 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

खेती में नवाचार से बदली किसान की तकदीर : खीरे की बंपर पैदावार से हुई 2.50 लाख की आमदनी

Amish Kumari by Amish Kumari
August 7, 2025
in रायगढ़
खेती में नवाचार से बदली किसान की तकदीर : खीरे की बंपर पैदावार से हुई 2.50 लाख की आमदनी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 07 अगस्त 2025

READ ALSO

*ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार*

*जगतपुर में घर में घुसकर मारपीट करने वाले बदमाश पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

परंपरागत खेती से हटकर नवाचार को अपनाने वाले राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम गातापार खुर्द के प्रगतिशील किसान श्री सुरेश सिन्हा आज कई किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन चुके हैं। धान के स्थान पर सब्जी की खेती करने के निर्णय ने न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव लाया है।

श्री सुरेश सिन्हा ने 5.5 एकड़ भूमि में खीरे की फसल लगाई, जिससे उन्हें अब तक लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए की आमदनी हो चुकी है। खीरे की तोड़ाई का कार्य अभी भी जारी है। उन्होंने बताया कि उनका खीरा उत्तरप्रदेश के प्रयागराज, ओडिशा और कोलकाता जैसे शहरों में भेजा जा रहा है। वर्तमान में खीरे की बिक्री 15 से 20 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से हो रही है।

श्री सिन्हा ने बताया कि परंपरागत धान की खेती की तुलना में सब्जी की खेती अधिक लाभदायक है और इसमें पानी की भी अपेक्षाकृत कम आवश्यकता होती है। शासन की योजनाओं का लाभ लेकर उन्होंने अपने खेतों में पॉली हाउस की स्थापना की, जिसके माध्यम से संरक्षित खेती के अंतर्गत उन्होंने शिमला मिर्च की फसल लेकर 3 लाख 50 हजार रुपए की आमदनी प्राप्त की। पॉली हाउस की कुल लागत 34 लाख रुपए रही, जिसमें से उन्हें 17 लाख रुपए का अनुदान शासन से प्राप्त हुआ।

इसके अतिरिक्त सब्जियों के भंडारण हेतु उन्होंने पैक हाउस का निर्माण किया, जिसके लिए शासन की ओर से 2 लाख रुपए की अनुदान राशि प्राप्त हुई। कृषि यंत्रों की खरीद में भी शासन से सहायता मिली है, जिसमें दवाओं के छिड़काव के लिए स्ट्रिप मशीन पर उन्हें 50 प्रतिशत तक अनुदान प्राप्त हुआ है।

सुरेश सिन्हा ने बताया कि विगत वर्ष जुलाई से मार्च तक 7 एकड़ भूमि में टमाटर की खेती कर 3 लाख रुपए की आमदनी प्राप्त की थी। इस वर्ष भी वे 7 एकड़ भूमि में टमाटर की फसल लेंगे, जिसमें सिजेन्टा कम्पल की मायला वैरायटी का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल का बीमा भी कराया है।

कुल 15 एकड़ कृषि भूमि के स्वामी श्री सिन्हा वर्तमान में 8 एकड़ में धान और 7 एकड़ में सब्जी की खेती कर रहे हैं। वे शासन की किसानहितैषी योजनाओं जैसे राष्ट्रीय बागवानी मिशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि का लाभ उठाकर कृषि को लाभ का व्यवसाय बना चुके हैं।

खेती-किसानी से मिली आर्थिक समृद्धि के चलते उन्होंने न केवल अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा सुनिश्चित की, बल्कि अपनी पुत्री का विवाह भी सम्मानजनक ढंग से संपन्न किया। श्री सुरेश सिन्हा का कहना है कि यदि किसान आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर खेती करें, तो वे आत्मनिर्भरता की दिशा में निश्चित रूप से अग्रसर हो सकते हैं।

Related Posts

*ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार*
रायगढ़

*ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार*

March 22, 2026
*जगतपुर में घर में घुसकर मारपीट करने वाले बदमाश पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई*
रायगढ़

*जगतपुर में घर में घुसकर मारपीट करने वाले बदमाश पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

March 22, 2026
पीएम श्री स्कूल के 664 छात्र पहुंचे शैक्षणिक यात्रा पर, विज्ञान से लेकर प्रकृति तक लिया अनुभव
रायगढ़

पीएम श्री स्कूल के 664 छात्र पहुंचे शैक्षणिक यात्रा पर, विज्ञान से लेकर प्रकृति तक लिया अनुभव

March 22, 2026
*थाने के बाहर ग्रामीणों का घेराव, बोले—“हमारे आदमी को छोड़ो, वरना सबको करो गिरफ्तार”*
रायगढ़

*थाने के बाहर ग्रामीणों का घेराव, बोले—“हमारे आदमी को छोड़ो, वरना सबको करो गिरफ्तार”*

March 21, 2026
“विजुअल पुलिसिंग” के तहत शहर में पैदल पेट्रोलिंग, खुले में शराब सेवन करने वालों पर कार्रवाई, 9 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
रायगढ़

“विजुअल पुलिसिंग” के तहत शहर में पैदल पेट्रोलिंग, खुले में शराब सेवन करने वालों पर कार्रवाई, 9 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

March 21, 2026
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, फेसबुक के जरिए हुई पहचान के बाद आरोपी ने बनाया संबंध, शादी से मुकरने पर दर्ज हुआ अपराध
रायगढ़

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, फेसबुक के जरिए हुई पहचान के बाद आरोपी ने बनाया संबंध, शादी से मुकरने पर दर्ज हुआ अपराध

March 21, 2026
Next Post
पीएम सूर्यघर योजना से घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

वनांचल ग्राम बैजनपाठ में आयोजित की गई चौपाल में पेंशन की मांग को, 01 दिवस के भीतर में किया गया समाधान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

इस बड़े प्राइवेट बैंक ने बदले Message Alert के नियम, हर ग्राहक से वसूला जाएगा एक SMS पर इतना चार्जेस

इस बड़े प्राइवेट बैंक ने बदले Message Alert के नियम, हर ग्राहक से वसूला जाएगा एक SMS पर इतना चार्जेस

November 4, 2025
NPCI की नई चेतावनी, यहां जानें Digital Arrest आने पर क्या करें

छत्तीसगढ़ में बड़ा साइबर ठगी नेटवर्क पकड़ाया, 21 गिरफ्तार: 174 करोड़ से ज्यादा की ठगी का खुलासा

December 22, 2025
चुनावी प्रक्रिया पर अंतरराष्ट्रीय चर्चा, भारत मंडपम में 90 देशों की भागीदारी

यूपी के ये 6 पूर्व प्रत्याशी अगले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे,भारत निर्वाचन आयोग ने किया अयोग्य घोषित

March 5, 2026
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने दुर्ग में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने दुर्ग में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

August 15, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन
  • गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास
  • अगले हफ्ते शेयर मार्केट में 7 नए आईपीओ, कौन-क्या लॉन्च कर रहा है और GMP कितना है?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR