• Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 9, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

“विजुअल पुलिसिंग” के तहत शहर में पैदल पेट्रोलिंग, खुले में शराब सेवन करने वालों पर कार्रवाई, 9 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

Amish Kumari by Amish Kumari
March 21, 2026
in रायगढ़
“विजुअल पुलिसिंग” के तहत शहर में पैदल पेट्रोलिंग, खुले में शराब सेवन करने वालों पर कार्रवाई, 9 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर शहर में “विजुअल पुलिसिंग” को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उन स्थानों पर लगातार पैदल पेट्रोलिंग की जा रही है, जहां अड्डेबाजी और खुले में शराब सेवन की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इसी क्रम में पिछले तीन दिनों से सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में अलग-अलग थानाक्षेत्रों में शाम के समय पुलिस मुख्य मार्केट, चौंक-चौराहों और आडेबाजी के इलाकों में दबिश दे रही है ।

जानकारी के अनुसार दिनांक 18 मार्च को थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पहाड़ मंदिर एवं टीवी टावर क्षेत्र में पुलिस द्वारा पैदल मार्च कर मुख्य मार्ग किनारे तथा सुनसान स्थानों की सघन जांच की गई, जिसमें 6 लोगों को पकड़ा गया । कार्रवाई के दौरान खुले में शराब सेवन करते पाए गए आकाश राठिया निवासी जुर्डा के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की गई, वहीं पेट्रोलिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते मिले अरविंद डनसेना निवासी टीवी टावर के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई, जिसमें प्रथम अपराध पर 10,000 रुपये जुर्माना या 6 माह तक की सजा का प्रावधान है।

READ ALSO

Raigarh News : झाड़-फूंक से शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

Raigarh News: दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की फांसी लगाकर मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार

दिनांक 19 मार्च 2026 को नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल एवं कोतवाली स्टाफ द्वारा रायगढ़ मुख्य बाजार, उर्दना एवं ईलामाल क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग कर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करते पाए गए कुल 9 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की गई, जबकि अन्य लोगों को समझाइश देकर छोड़ा गया।

इसी कड़ी में कल थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के साथ थाना जूटमिल और 6वीं बटालियन और रिर्जव बल ने जूटमिल इलाके के पुराना बस स्टैंड, दुर्गा चौंक, हीरानगर, कबीर चौंक, कांशीराम चौंक, अटल चौंक क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग की गई । थाना प्रभारी ने स्टाफ को कबीर चौंक, कांशीराम चौंक, अटल चौंक पर लगातार पेट्रोलिंग के निर्देश दिये ।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में आगे भी विजुअल पुलिसिंग के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सतत पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “विजुअल पुलिसिंग के तहत प्रतिदिन शहर के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में पैदल गस्त की जा रही है, इस दौरन सार्वजनिक स्थानों में खुलेआम शराब सेवन करने वाले और शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही की जा रही है ।”

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : झाड़-फूंक से शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

November 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News: दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की फांसी लगाकर मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार

November 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विधि से संघर्षरत बालक को लिया अभिरक्षा में

November 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” में रायगढ़ पुलिस की खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के ग्राम तारापुर में दो जुआ फड़ों पर रेड

November 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की नियमित पेट्रोलिंग, सादी वर्दी में भी पुलिस की पैनी नजर

November 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News: राष्ट्रीय एकता दिवस की भव्य परेड में रायगढ़ पुलिस की ट्रेकर डॉग रूबी की विशेष भागीदारी

November 6, 2026
Next Post
नए साल में WhatsApp लाया शानदार फीचर, Animated Stickers, Status और Video से अपनों को करें Wish

WhatsApp का बड़ा अपडेट: अब एक ऐप में मल्टीपल अकाउंट्स, नया “You” टैब करेगा एक्सपीरियंस पर्सनलाइज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

iPhone 17 सीरीज की बुकिंग आज से होगी शुरू, यहां जानें बैंक ऑफर्स..

iPhone 17 सीरीज की बुकिंग आज से होगी शुरू, यहां जानें बैंक ऑफर्स..

September 12, 2025
रोज सुबह वॉक करने से क्या होगा? यहां जानें इससे होने वाले स्वास्थ लाभ

रोज सुबह वॉक करने से क्या होगा? यहां जानें इससे होने वाले स्वास्थ लाभ

May 20, 2026
आज से बैंकों में लागू हो रही RBI की नई गाइडलाइंस, अब कुछ घंटों के भीतर ही तत्काल होगा चेक क्‍ल‍ियर!

इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, कहीं इसमें आपका अकाउंट भी तो नहीं?

October 7, 2025
किसानों के लिए खुशखबरी, कल आ सकती है पीएम किसान की 21वीं किस्त, मिनटों में ऐसे चेक करें स्टेटस…

किसानों के लिए खुशखबरी, कल आ सकती है पीएम किसान की 21वीं किस्त, मिनटों में ऐसे चेक करें स्टेटस…

October 19, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • IND vs NZ: कल खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच, जानिए कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?
  • Raigarh News : झाड़-फूंक से शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
  • Petrol Diesel Price Today: क्रूड ऑयल की कीमतों में 2020 के बाद सबसे बड़ी गिरावट, क्या भारत में सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल?
  • Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ पेंशनभोगियों के लिए GOOD NEWS, इन 7 स्टेशनों पर बनेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र, यहां जानें डिटेल्स
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR