• Privacy Policy
  • About Us
Monday, August 3, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

गरियाबंद में चार खूंखार इनामी नक्सलियों का सरेंडर, आईजी अमरेश मिश्रा के सामने डाले हथियार

Amish Kumari by Amish Kumari
August 17, 2025
in शिक्षा
गरियाबंद में चार खूंखार इनामी नक्सलियों का सरेंडर, आईजी अमरेश मिश्रा के सामने डाले हथियार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

गरियाबंद,17 अगस्त 2025

पूरे छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों के एंटी नक्सल ऑपरेशन का असर दिख रहा है. बस्तर के बाद अब मोहला मानपुर समेत गरियाबंद में नक्सलियों पर प्रहार जारी है. रविवार को गरियाबंद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. कुल चार खूंखार नक्सलियों ने यहां पुलिस फोर्स के सामने सरेंडर किया है. इन नक्सलियों पर कुल 19 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

READ ALSO

रायपुर में 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका, 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, लाने होंगे ये डॉक्यूमेंट

आईजी अमरेश मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी: रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने इस सफलता के बाद गरियाबंद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि गरियाबंद पुलिस को सूचना मिली थी कि गरियाबंद और धमतरी के बॉर्डर पर नक्सलियों की मौजूदगी है. उसके बाद गरियाबंद पुलिस की टीम ने ऑपरेशन शुरू किया. छापेमार कार्रवाई के दौरान आज सुबह नक्सलियों के गुप्त ठिकाने पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की. जिसमें नक्सली तो भाग खड़े हुए किंतु उनका खजाना पुलिस के हाथ लगा. कुल साढ़े 16 लख रुपए नगद और 31 जिंदा कारतूस बरामद किए गए. उसके बाद गरियाबंद के एसपी को नक्सलियों की एक और लीड मिली. जिसके आधार पर उनके मुखबिरों ने नक्सलियों से संपर्क साधा. इसके बाद चार माओवादी सरेंडर करने के लिए तैयार हुए।

जिन नक्सलियों ने सरेंडर किया है. उनमें नक्सलियों का डिवीजनल कमांडर दीपक मंडावी, नक्सली कैलाश, रनिता और सुजाता शामिल है. इन चारों के ऊपर कुल 19 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

चार नक्सलियों ने आज यहां सरेंडर किया है. ये सभी नक्सलियों पर 19 लाख रुपये का इनाम है. नक्सली दीपक ने अपने एसएलआर के साथ सरेंडर किया है. इसके अलावा नक्सली रनिता ने अपने थ्री नॉट थ्री रायफल के साथ सरेंडर किया है. यह नक्सलवाद के खिलाफ जंग में अहम कामयाबी है. छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से चलाई जा रही नई नक्सल पुनर्वास नीति से ये नक्सली प्रभावित हुए. इन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्य धारा में शामिल होने का फैसला लिया- अमरेश मिश्रा, आईजी, रायपुर रेंज

पुलिस फोर्स के एक्शन का दिखा असर: रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि धमतरी गरियाबंद बॉर्डर पर नक्सलियों का कैंप चल रहा था. सीआरपीएफ की टीम ने कल इस इलाके में धावा किया था. इस दौरान पुलिस को 16 लाख रुपये नगद और भारी मात्रा में हथियार मिला. इस कैंप से फोर्स को 31 जिंदा कारतूस, 8 बीजीएल, नक्सली वर्दी, डेटोनेटर और अन्य सामग्री बरामद की है. सभी समर्पित नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया है।

इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा कि हम दी गई डेडलाइन के अंदर नक्सलवाद का खात्मा कर देंगे. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से नक्सलवाद के खात्मे की जो डेडलाइन 31 मार्च 2026 की दी गई है. उस समय तक हम निश्चित रूप से नक्सलवाद पर विजय पा लेंगे।

“सिकुड़ रहा नक्सलियों का कैडर”: रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा ने यह भी बताया कि जिन नक्सलियों ने सरेंडर किया है. उन्होंने कई अहम खुलासे किए हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि नक्सल लीडर की डर की वजह से कई माओवादी उनके साथ जुड़े हुए हैं. वे सभी सरेंडर करना चाहते हैं. जैसे उन्हें मौका मिलेगा वे सरेंडर करने के लिए आगे बढ़ेंगे।

Related Posts

रायगढ़ में रोजगार का सुनहरा मौका 23 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप, 126 पदों पर होगी सीधी भर्ती
शिक्षा

रायपुर में 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन

August 3, 2026
छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका, 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, लाने होंगे ये डॉक्यूमेंट
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका, 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, लाने होंगे ये डॉक्यूमेंट

August 2, 2026
लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, शराबी शिक्षक और नेटवर्क मार्केटिंग करने वाली 3 शिक्षिका निलंबित
शिक्षा

लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, शराबी शिक्षक और नेटवर्क मार्केटिंग करने वाली 3 शिक्षिका निलंबित

July 31, 2026
छत्तीसगढ़ में एक समान परीक्षा प्रणाली लागू, इस दिन से शुरू होंगी एग्जाम, शेड्यूल जारी
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में एक समान परीक्षा प्रणाली लागू, इस दिन से शुरू होंगी एग्जाम, शेड्यूल जारी

July 31, 2026
NIA को बड़ी सफलता, दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक और आतंकी गिरफ्तार
शिक्षा

लोकसभा में पास हुआ पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल

July 29, 2026
छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल 10th और 12th एग्जाम डेट्स जारी, जानें कब से शुरू होंगे Exam
शिक्षा

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल 10th और 12th एग्जाम डेट्स जारी, जानें कब से शुरू होंगे Exam

July 27, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में NHM के संविदाकर्मियों की हुंकार, 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल

छत्तीसगढ़ में NHM के संविदाकर्मियों की हुंकार, 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सितंबर में OTT रिलीज होंगी धमाकेदार फिल्म और सीरीज, यहां देखें लिस्ट…

सितंबर में OTT रिलीज होंगी धमाकेदार फिल्म और सीरीज, यहां देखें लिस्ट…

August 26, 2025
हनी सिंह-मलाइका अरोड़ा का नया गाना हुआ रिलीज, 52 साल की Malaika की डांस स्टाइल को देख भड़के लोग

हनी सिंह-मलाइका अरोड़ा का नया गाना हुआ रिलीज, 52 साल की Malaika की डांस स्टाइल को देख भड़के लोग

November 9, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री साय

October 8, 2025
कोटागांव व्यपवर्तन योजना के कार्यों के लिए 2.57 करोड़ रूपए से अधिक राशि

कोटागांव व्यपवर्तन योजना के कार्यों के लिए 2.57 करोड़ रूपए से अधिक राशि

July 28, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से देवेंद्र दिनकर के राशन कार्ड की त्रुटि हुई दूर
  • सीएम हेल्पलाइन 1076 से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात
  • अगस्त में टैक्स से जुड़े कई कामों की डेडलाइन, नोट कर लें ये 5 अहम तारीखें
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR