• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, March 24, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

गौधाम योजना से पशुधन संरक्षण, नस्ल सुधार और रोजगार में आएगा नया आयाम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Amish Kumari by Amish Kumari
August 9, 2025
in मनोरंजन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं, कहा – रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

 

रायपुर, 09 अगस्त 2025

READ ALSO

ड्यूटी के समय रील बनाने पर रोक, कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर निजी पोस्ट करने से भी मना

8 मई से Instagram में बड़ा बदलाव, अब DM चैट्स पूरी तरह प्राइवेट नहीं रहेंगी

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और पशुधन संरक्षण को नई दिशा देने के लिए गौधाम योजना की शुरुआत करने जा रही है। यह महत्वाकांक्षी योजना न केवल पशुधन की सुरक्षा और नस्ल सुधार को बढ़ावा देगी, बल्कि जैविक खेती, चारा विकास और गौ-आधारित उद्योगों के माध्यम से गांव-गांव में रोजगार के नए अवसर भी खोलेगी। योजना का स्वरूप इस तरह तैयार किया गया है कि निराश्रित एवं घुमंतु गौवंशीय पशुओं की देखभाल के साथ-साथ चरवाहों और गौसेवकों को नियमित आय का स्थायी स्रोत उपलब्ध हो, जिससे ग्रामीण जीवन में आर्थिक स्थिरता और आत्मनिर्भरता आ सके। गौधाम योजना के ड्राफ्ट को वित्त एवं पशुधन विकास विभाग से भी मंजूरी मिल चुकी है।

 

गौधाम योजना का उद्देश्य गौवंशीय पशुओं का वैज्ञानिक पद्धति से संरक्षण एवं संवर्धन करना, गौ-उत्पादों को बढ़ावा देना, चारा विकास कार्यक्रम को प्रोत्साहित करना, गौधाम को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करना, ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराना तथा फसलों के नुकसान और दुर्घटनाओं में पशु एवं जनहानि से बचाव सुनिश्चित करना है।

 

अवैध तस्करी और घुमंतु पशुओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस*

 

पशुधन विकास विभाग ने यह योजना विशेष रूप से तस्करी या अवैध परिवहन में पकड़े गए पशुओं और घुमंतु पशुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार की है। राज्य में अवैध पशु तस्करी एवं परिवहन पर पहले से रोक है। अंतरराज्यीय सीमाओं पर पुलिस कार्रवाई में बड़ी संख्या में गौवंशीय पशु जब्त होते हैं। इन पशुओं और घुमंतु पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए ही यह योजना शुरू की जा रही है। प्रत्येक गौधाम में क्षमता के अनुसार अधिकतम 200 गौवंशीय पशु रखे जा सकेंगे।

 

गौधाम योजना के तहत चरवाहों को 10,916 रुपए प्रतिमाह और गौसेवकों को 13,126 रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इसके साथ ही मवेशियों के चारे के लिए प्रतिदिन निर्धारित राशि प्रदान की जाएगी। उत्कृष्ट गौधाम को वहां रहने वाले प्रत्येक पशु के लिए पहले वर्ष 10 रुपए प्रतिदिन, दूसरे वर्ष 20 रुपए प्रतिदिन, तीसरे वर्ष 30 रुपए प्रतिदिन और चौथे वर्ष 35 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से राशि दी जाएगी। योजना के लिए बजट, नियम और शर्तें तय कर दी गई हैं, ताकि संचालन में किसी तरह की परेशानी न हो।

 

मुख्यमंत्री श्री साय – “पशुधन की सुरक्षा और गांवों में रोजगार बढ़ाएगी गौधाम योजना”

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि गौधाम योजना से प्रदेश में पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और बड़ी संख्या में चरवाहों एवं गौसेवकों को नियमित आय का साधन मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पशुओं की नस्ल सुधार कर उन्हें अधिक दूध देने और खेती-किसानी में पूरी क्षमता से उपयोग करने योग्य बनाया जा सकेगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में जैविक खेती और चारा विकास कार्यक्रमों को भी गति मिलेगी, जिससे ग्राम स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और गांवों की अर्थव्यवस्था सशक्त होगी।

 

गौधाम की स्थापना के लिए चयनित होगी उपयुक्त शासकीय भूमिऐसी शासकीय भूमि, जहां सुरक्षित बाड़ा, पशुओं के शेड, पर्याप्त पानी और बिजली की सुविधा उपलब्ध हो, वहीं गौधाम की स्थापना की जाएगी। जिन गौठानों में पहले से अधोसंरचना विकसित है, वहां उपलब्धता के आधार पर गौठान से सटे चारागाह की भूमि को हरा चारा उत्पादन के लिए दिया जाएगा। इसके अलावा, यदि आसपास की पंजीकृत गौशाला की समिति संचालन हेतु असहमति व्यक्त करती है, तो अन्य स्वयंसेवी संस्था, एनजीओ, ट्रस्ट, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी या सहकारी समिति संचालन के लिए आवेदन कर सकेगी।

आवेदन कर सकेगी।

 

जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर गौधाम स्थापित किए जाएंगे, जो पंजीकृत गौशालाओं से भिन्न होंगे। पहले चरण में छत्तीसगढ़ के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गौधाम स्थापित किए जाएंगे। जिला स्तरीय समिति प्राप्त आवेदनों का तुलनात्मक अध्ययन कर चयनित संस्था का नाम छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग को भेजेगी। मंजूरी के बाद चयनित संस्था और आयोग के बीच करार होगा, जिसके पश्चात गौधाम का संचालन उस संस्था को सौंपा जाएगा।

 

गोबर खरीदी नहीं होगी, चारा विकास को मिलेगा प्रोत्साहन

 

गौधाम में गोबर खरीदी नहीं होगी, पशुओं के गोबर का उपयोग चरवाहा स्वयं करेगा। यहां निराश्रित एवं घुमंतु गौवंशीय पशुओं को ही रखा जाएगा और उनका वैज्ञानिक पद्धति से संरक्षण एवं संवर्धन होगा। संचालन में गौशालाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। राज्य गौ सेवा आयोग में पंजीकृत गौशाला की समिति, स्वयंसेवी संस्था, एनजीओ, ट्रस्ट, किसान उत्पादक कंपनी और सहकारी समिति संचालन के लिए पात्र होंगी। गौधाम को वहां रहने वाले पशुओं की संख्या के आधार पर राशि दी जाएगी। गौधाम से सटी भूमि पर चारा विकास के लिए भी आर्थिक सहायता दी जाएगी—एक एकड़ में चारा विकास कार्यक्रम पर 47,000 रुपए और पांच एकड़ के लिए 2,85,000 रुपए का प्रावधान है।

 

गौधाम बनेंगे प्रशिक्षण केंद्र, बढ़ावा मिलेगा गौ उत्पादों को

 

प्रत्येक गौधाम को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा। संचालनकर्ता समिति या संस्था ग्रामीणों को गौ-उत्पाद विषय पर प्रशिक्षण देगी और उन्हें गौ-आधारित खेती के लिए प्रेरित करेगी। इसके साथ ही गोबर और गौमूत्र से केंचुआ खाद, कीट नियंत्रक, गौ काष्ठ, गोनोइल, दीया, दंतमंजन, अगरबत्ती आदि बनाने का प्रशिक्षण, उत्पादन और बिक्री के लिए भी गौधाम एक माध्यम बनेंगे

Related Posts

ड्यूटी के समय रील बनाने पर रोक, कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर निजी पोस्ट करने से भी मना
मनोरंजन

ड्यूटी के समय रील बनाने पर रोक, कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर निजी पोस्ट करने से भी मना

March 21, 2026
8 मई से Instagram में बड़ा बदलाव, अब DM चैट्स पूरी तरह प्राइवेट नहीं रहेंगी
मनोरंजन

8 मई से Instagram में बड़ा बदलाव, अब DM चैट्स पूरी तरह प्राइवेट नहीं रहेंगी

March 13, 2026
OTT पर साउथ फिल्मों की धूम, इस हफ्ते रिलीज हुईं रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर 4 नई फिल्में
मनोरंजन

OTT पर साउथ फिल्मों की धूम, इस हफ्ते रिलीज हुईं रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर 4 नई फिल्में

March 13, 2026
Meta ने लॉन्च किए नए एंटी-फ्रॉड फीचर, WhatsApp, Facebook और Messenger पर मिलेगा स्कैम से बचाव
मनोरंजन

Meta ने लॉन्च किए नए एंटी-फ्रॉड फीचर, WhatsApp, Facebook और Messenger पर मिलेगा स्कैम से बचाव

March 12, 2026
Telegram की बढ़ सकती हैं मुश्किलें: पाइरेसी को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का नोटिस, जानिए पूरा मामला
मनोरंजन

Telegram की बढ़ सकती हैं मुश्किलें: पाइरेसी को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का नोटिस, जानिए पूरा मामला

March 11, 2026
बयान से पलटे आमिर खान! पहले ‘सितारे जमीन पर’ की OTT रिलीज से किया इनकार, अब डिजिटल स्ट्रीमिंग का किया ऐलान, फैंस हैरान
मनोरंजन

बयान से पलटे आमिर खान! पहले ‘सितारे जमीन पर’ की OTT रिलीज से किया इनकार, अब डिजिटल स्ट्रीमिंग का किया ऐलान, फैंस हैरान

March 10, 2026
Next Post
पॉम की खेती से किसानों को मिलेगा आय का स्थायी जरिया

पॉम की खेती से किसानों को मिलेगा आय का स्थायी जरिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

आज से बैंक खातों के लिए बदल जाएंगे ये जरूरी नियम, आपकी जेब पर सीधा प्रभाव

इस प्राइवेट बैंक ने कस्‍टमर्स को दी बड़ी राहत: होम लोन किया सस्ता, ब्याज दरों में की भारी कटौती, जानें नए रेट्स…

November 7, 2025
हादसा… ट्रेन की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

हादसा… ट्रेन की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

October 23, 2025
सुनेत्रा पवार इतने तारीख को बनेंगी NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी की बैठक में सभी ने दी सहमति

सुनेत्रा पवार इतने तारीख को बनेंगी NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी की बैठक में सभी ने दी सहमति

February 16, 2026
कड़ाके की ठंड के बीच इन राज्यों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी की अलर्ट

कड़ाके की ठंड के बीच इन राज्यों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी की अलर्ट

December 23, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • AI स्किलिंग में बड़ा कदम: 15,000 क्रिएटर्स को मिलेगी ट्रेनिंग, गूगल-यूट्यूब के साथ सरकार की साझेदारी
  • 1 अप्रैल 2026 से ITR फाइलिंग में बड़ा बदलाव, नए फॉर्म और पूरी तरह बदली प्रक्रिया
  • टूटे चावल पर सरकार का बड़ा फैसला: PDS में हिस्सेदारी घटेगी, एथेनॉल सेक्टर को मिलेगा 90 लाख टन अतिरिक्त अनाज
  • रेलवे के रिफंड नियमों में बदलाव: अब 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर नहीं मिलेगा पैसा, इस तारीख से लागू होंगे नए नियम
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR