• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, November 10, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

1 अप्रैल 2026 से ITR फाइलिंग में बड़ा बदलाव, नए फॉर्म और पूरी तरह बदली प्रक्रिया

Amish Kumari by Amish Kumari
March 24, 2026
in देश
31 दिसंबर तक ITR में बदलाव करने का आखिर मौका, वरना लगेगी भारी पेनाल्टी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

अगर आप टैक्स भरते हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है। 1 अप्रैल 2026 से इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने का तरीका पूरी तरह बदलने जा रहा है। नए आयकर नियम 2026 लागू होने के साथ सरकार आईटीआर फाइलिंग सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी, आसान और टेक्नोलॉजी बेस्ड बनाने की तैयारी में है।

इस बदलाव के तहत सिर्फ फॉर्म नंबर ही नहीं बदलेंगे, बल्कि पूरी रिपोर्टिंग प्रक्रिया को स्टैंडर्ड और सिस्टम-ड्रिवन किया जाएगा। इसमें तीन बड़े बदलाव शामिल हैं—नए डिजाइन वाले ITR फॉर्म, फॉर्म 16 की जगह नया फॉर्म 130 और ज्यादा ऑटोमेटेड व प्री-फिल्ड फाइलिंग सिस्टम।

READ ALSO

Turkey Steel Factory Blast: स्टील फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट के बाद से मचा हड़कंप, 16 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Seoni Fire Accident: दिवाली की खुशियां मातम में बदली, एक ही परिवार के 6 लोग जिंदा जलकर मौत

सरकार का कहना है कि इन बदलावों से गलतियां कम होंगी, टैक्स चोरी पर लगाम लगेगी और टैक्सपेयर्स के लिए नियमों का पालन करना आसान होगा। हालांकि अब आपको अपनी आय और टैक्स छूट से जुड़ी जानकारी पहले से ज्यादा विस्तार में देनी होगी।

नए ITR फॉर्म होंगे लागू

नए नियमों के तहत ITR-1 से ITR-7 तक सभी फॉर्म को नए आयकर कानून 2025 के अनुसार फिर से डिजाइन किया जाएगा। इसमें सैलरी, कैपिटल गेन और अन्य आय के स्रोतों को अलग-अलग और ज्यादा स्पष्ट तरीके से दिखाना होगा।

शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन की जानकारी अलग-अलग देनी होगी। इसके अलावा विदेशी संपत्ति, विदेश में लेनदेन और खास मामलों में अतिरिक्त जानकारी देना अनिवार्य होगा। अब संपत्ति की होल्डिंग अवधि और उसकी सही बाजार कीमत (फेयर मार्केट वैल्यू) भी अधिक सटीक तरीके से बतानी होगी।

फॉर्म 16 की जगह आएगा फॉर्म 130

सैलरी पाने वालों के लिए भी बड़ा बदलाव होगा। अब तक मिलने वाला फॉर्म 16 खत्म हो जाएगा और उसकी जगह 1 अप्रैल 2026 से नया फॉर्म 130 जारी किया जाएगा, जो TDS सर्टिफिकेट के रूप में काम करेगा।

प्री-फिल्ड ITR की सुविधा और बेहतर होगी, जिससे सैलरीड क्लास को फायदा मिलेगा। हालांकि शेयर बाजार में निवेश करने वाले और ज्यादा आय वाले करदाताओं को फॉर्म भरते समय ज्यादा सावधानी बरतनी होगी।

फॉर्म 130 की संरचना को समझ लीजिए

Part A – नियोक्ता और कर्मचारी/पेंशनभोगी का पूरा विवरण

Part B – सैलरी और TDS का सारांश
Part C – कर योग्य आय की विस्तृत गणना (दो Annexure के साथ)

नए फॉर्म में क्या-क्या शामिल होगा?

  • सैलरी का पूरा ब्रेक-अप (बेसिक, HRA, अलाउंस आदि)
  • छूट और कटौतियों का डिटेल
  • कुल कर योग्य आय, देय कर, राहत और शुद्ध कर राशि
  • TDS/TCS का पूरा विवरण

यह फॉर्म सिर्फ सैलरीदारों के लिए नहीं, बल्कि पेंशनभोगियों और कुछ वरिष्ठ नागरिकों (जिनकी ब्याज आय पर TDS कटता है) के लिए भी लागू होगा।

ध्यान रहे

फॉर्म 130 अब TRACES पोर्टल से ही डाउनलोड होगा। इसे मैन्युअली जनरेट नहीं किया जा सकता। यह तभी जारी होगा जब नियोक्ता की तिमाही TDS स्टेटमेंट फाइल और प्रोसेस हो चुकी हो।

करदाताओं पर क्या असर पड़ेगा?

फाइलिंग अब ज्यादा सिस्टम-बेस्ड और ऑटोमेटेड होगी। ITR में पहले से ही ज्यादा जानकारी प्री-फिल्ड दिखेगी। गलतियां या मिसमैच जल्दी पकड़ी जाएंगी। सही डेटा होने पर रिफंड तेजी से आएगा, जबकि गलती पर प्रोसेसिंग में देरी हो सकती है।

सबसे ज्यादा प्रभावित कौन होंगे?

सैलरी क्लास कर्मचारी फॉर्म 130 और प्री-फिल्ड डेटा के कारण बदलाव महसूस करेंगे।
शेयर बाजार और प्रॉपर्टी निवेशक कैपिटल गेन की डिटेल्ड रिपोर्टिंग पर ध्यान देंगे।
NRI और हाई इनकम वालों को अतिरिक्त जानकारी देनी होगी।
वरिष्ठ नागरिक को पेंशन और ब्याज आय की एक जगह रिपोर्टिंग से फायदा होगा।

(Disclaimer: यह न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए है। इसे प्रोफेशनल टैक्स सलाह नहीं माना जाना चाहिए। टैक्स कानूनों और नियमों में सरकार द्वारा अक्सर बदलाव किए जाते हैं। कोई भी वित्तीय निर्णय लेने से पहले, आयकर विभाग की आधिकारिक अधिसूचनाओं से विवरण की पुष्टि कर लेनी चाहिए।)

Related Posts

देश

Turkey Steel Factory Blast: स्टील फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट के बाद से मचा हड़कंप, 16 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल

November 10, 2026
देश

Seoni Fire Accident: दिवाली की खुशियां मातम में बदली, एक ही परिवार के 6 लोग जिंदा जलकर मौत

November 9, 2026
देश

train accident: भीषण रेल हादसा; दो ट्रेनों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत से कई लोगों की मौत, मची चीख-पुकार

November 9, 2026
देश

Speed Limit Device; कमर्शियल बहनों के लिए नया नियम लागू, स्पीड कंट्रोलर के बिना नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

November 8, 2026
देश

Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिला इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता, 22 लोग घायल

November 8, 2026
देश

Big breaking: एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, चपेट में आए कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बे; राहत-बचाव जारी

November 6, 2026
Next Post
AI स्किलिंग में बड़ा कदम: 15,000 क्रिएटर्स को मिलेगी ट्रेनिंग, गूगल-यूट्यूब के साथ सरकार की साझेदारी

AI स्किलिंग में बड़ा कदम: 15,000 क्रिएटर्स को मिलेगी ट्रेनिंग, गूगल-यूट्यूब के साथ सरकार की साझेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

CBSE 10वीं की सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, छात्र ऐसे चेक कर सकते हैं परिणाम

CBSE 10वीं की सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, छात्र ऐसे चेक कर सकते हैं परिणाम

July 18, 2026
सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानें क‍ितना है आपके शहर में 22k और 18k सोने का रेट

महंगी हुई सोने-चांदी की खरीदारी, चांदी ₹5,000 चढ़ी तो सोना भी ₹2,200 तक उछला

August 5, 2026
कोरबा में दिल दहला देने वाली घटनाएं: अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो छात्राओं और एक छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा में दिल दहला देने वाली घटनाएं: अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो छात्राओं और एक छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

February 18, 2026
छोटे कारोबारियों के लिए GOOD NEWS, 1 नवंबर से आसान हो जाएगा जीएसटी पंजीकरण

GST वालों को बड़ी राहत! GST से जुड़े विवादों को दाखिल कर ने के लिए सरकार ने 1 महीने के लिए डेडलाइन बढ़ाई

June 30, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh samachar: स्मृति ईरानी कल आएंगी छत्तीसगढ़, इन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • Raigarh News : जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन 15 नवम्बर को धरमजयगढ़ में
  • IRCTC Website Down: IRCTC वेबसाइट डाउन, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, 744 यूजर्स ने की शिकायत
  • Raigarh News : खरसिया बस स्टैंड मारपीट मामले में फरार आरोपी फहीम अख्तर गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के अपराध में भेजा गया जेल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR