• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, September 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

गौ सेवा समाज, संस्कृति और आत्मा से जुड़ा कार्य – अरुण साव

Amish Kumari by Amish Kumari
August 8, 2025
in देश
गौ सेवा समाज, संस्कृति और आत्मा से जुड़ा कार्य –  अरुण साव
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 8 अगस्त 2025

READ ALSO

Agar Malwa Car Accident: बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं की कार नाले में गिरी, 8 की मौत, रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी

rojgar mela: युवाओं को मिली रोजगार की सौगात, पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को बाटें नियुक्ति पत्र

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव आज मुंगेली में ‘‘गौ सेवा संकल्प अभियान’’ के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए। सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती जनहानि और पशुहानि को देखते हुए बेसहारा एवं सड़कों पर छोड़े गए मवेशियों के बेहतर प्रबंधन, सेवा और संरक्षण को सुदृढ़ करने मुंगेली जिला प्रशासन द्वारा ‘‘गौ सेवा संकल्प अभियान’’ की शुरुआत की गई है। विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले भी कार्यशाला में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री साव और विधायक श्री मोहले सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने कार्यशाला में गौ मित्र बनने के लिए फॉर्म भरा और इसके लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित किया।

 

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने इस अभियान को अपने जीवन का ऐतिहासिक, अविस्मरणीय और सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताते हुए कहा कि गौ सेवा समाज, संस्कृति और आत्मा से जुड़ा कार्य है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए हमें अपनी भावनाओं को जगाने की आवश्यकता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को इस अभियान का नेतृत्व करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही सभी लोगों को इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की।  साव ने उम्मीद जताई कि गौ सेवा संकल्प अभियान से घूमंतु पशुओं के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं, यातायात में बाधा, जनहानि आदि में निश्चित ही कमी आएगी।

 

कार्यशाला में गौमाता की सेवा करने, मवेशी को खुले में नहीं छोड़ने, सड़क पर मवेशी मिलने पर किनारे हटाने के साथ ही अपने माता-पिता, मित्रों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों को गौ सेवा के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान चोरी एवं अपराध की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सूडा द्वारा जिले को 64 सीसीटीवी कैमरे प्रदान करने के लिए उप मुख्यमंत्री  अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

 

विधायक  पुन्नूलाल मोहले ने ‘‘गौ सेवा संकल्प अभियान’’ की ऐतिहासिक शुरुआत के लिए जिला प्रशासन को बधाई देते हुए सभी लोगों को गौ-पालन का संकल्प लेने को कहा। उन्होंने कहा कि गौमाता की पूजा में सभी देवी-देवताओं की पूजा शामिल होती है। हमारा यह गौ सेवा संकल्प अभियान छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के लिए मॉडल बने, ऐसा हमें प्रयास करना है। उन्होंने लोगों को गौमाता की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

कलेक्टर  कुंदन कुमार ने कहा कि गौ सेवा संकल्प अभियान हम सब का अभियान है। छोटी-छोटी पहल से शुरुआत करते हुए इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में गौ सेवा समिति का गठन किया जा रहा है। ये समितियां घूमंतू पशुओं के प्रबंधन का कार्य करेंगी। उन्होंने बताया कि सभी पशुओं की ईयर-टैगिंग की जाएगी, ताकि पशु मालिकों की आसानी से पहचान हो सके। रात में पशु दिखाई दें, इसके लिए रेडियम बेल्ट भी लगाए जाएंगे। मुंगेली जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल और जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने भी कार्यशाला को संबोधित किया।

 

मुंगेली जिले में गौ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गायों की सेवा, संरक्षण एवं सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई है। घुमंतू पशुओं की समस्या के समाधान के प्रयास के रूप में काऊ कैचर, पशु हेल्पलाइन कंट्रोल रूम, गौ आधारित आजीविका और उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे। पशुपालन में व्यापक रोजगार के अवसरों के सृजन, जन्म-मृत्यु पंजीयन, बिना चरवाहे के छोड़े जाने पर प्रतिबंध जैसे प्रयास भी हो रहे हैं। अभी तक 700 से अधिक गौ मित्र बनाए जा चुके हैं। अभियान के अंतर्गत एक लाख से अधिक गौ मित्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में कार्यशाला में शामिल हुए।

Related Posts

देश

Agar Malwa Car Accident: बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं की कार नाले में गिरी, 8 की मौत, रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी

September 19, 2026
देश

rojgar mela: युवाओं को मिली रोजगार की सौगात, पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को बाटें नियुक्ति पत्र

September 19, 2026
देश

Nestlé India: बच्चों के फॉर्मूला फूड मामले में FSSAI का Nestlé India पर एक्शन, गलत दावों पर मांगा स्पष्टीकरण, जानिए पूरा मामला

September 19, 2026
अन्य खबर

Moody’s on India GDP: Indian Economy को लेकर बड़ी खबर, भारत की GDP ग्रोथ 7% रह सकती है: मूडीज ने अनुमान 6% से बढ़ाया

September 18, 2026
देश

Pakistan Bomb Blast: नमाज के दौरान मस्जिद के पास धमाका, 15 लोगों की मौत; 50 से ज्यादा लोग घायल

September 18, 2026
देश

UGC NET June 2026 Result: UGC NET जून 2026 रिजल्ट जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link

September 18, 2026
Next Post
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020″ के शिक्षक प्रशिक्षण आयाम को छत्तीसगढ़ में लागू करने की पहल: बृजमोहन अग्रवाल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020" के शिक्षक प्रशिक्षण आयाम को छत्तीसगढ़ में लागू करने की पहल: बृजमोहन अग्रवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा; ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 7 लोगों की मौत, कई घायल

एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा; ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 7 लोगों की मौत, कई घायल

July 1, 2026
Asia Cup में आज भारत का पहला मैच UAE से, जानें कब और कैसे देख पाएंगे Live?

Asia Cup में आज भारत का पहला मैच UAE से, जानें कब और कैसे देख पाएंगे Live?

September 10, 2025
6 से 9 नवम्बर तक जशपुर में होगा ‘जशपुर जम्बूरी 2025′ का आयोजन

6 से 9 नवम्बर तक जशपुर में होगा ‘जशपुर जम्बूरी 2025′ का आयोजन

October 23, 2025
आज भारत-बांग्लादेश के बीच सुपर-4 की टक्कर, जानिए कब-कहां देखें फ्री में लाइव मैच?

आज भारत-बांग्लादेश के बीच सुपर-4 की टक्कर, जानिए कब-कहां देखें फ्री में लाइव मैच?

September 24, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान, अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा
  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: विदेशों में परफॉर्मेंस कर चुकी मंजुला मूर्ति ने मोहिनीअट्टम की भावपूर्ण प्रस्तुति से मोहा दर्शकों का मन
  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में अन्विता विश्वकर्मा ने कथक में दिखाई भाव, लय और ताल की सुंदर प्रस्तुति
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR