• Home 1
  • Home 2
Sunday, September 7, 2025
Din ka Bhaskar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बाढ़ का कहर; मंदिर दर्शन के दौरान बहे 4 बच्चे नाले में बहे, 3 की मौत, एक लापता

Suman Singh by Suman Singh
August 26, 2025
in छत्तीसगढ़
0
छत्तीसगढ़ में बाढ़ का कहर; मंदिर दर्शन के दौरान बहे 4 बच्चे नाले में बहे, 3 की मौत, एक लापता
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और बाढ़ ने कहर मचा दिया है। सोमवार को तीन जिलों से बारिश से जुड़े दुखद हादसों की खबरें आईं, जहां बाढ़ और तेज बहाव ने मासूम जिंदगियों को लील लिया। बिलासपुर में बाढ़ में बहने से 3 बच्चों की मौत हो गई। ये हादसा मरही माता मंदिर के दर्शन के दौरान हुआ। बीजापुर में इंद्रावती नदी (Indravati river) में नाव पलटने से 2 बच्चियां बह गईं, जिन्हें खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस हादसे में नदी में बहे 9 लोगों को बचा लिया गया है। वहीं पचपेड़ी थाना क्षेत्र में भी एक बच्चा नदी में बह गया। प्रशासन और SDRF की टीमें राहत व बचाव में जुटी हैं।

बिलासपुर: नदी में बहे 4 बच्चे, 3 की मौत

READ ALSO

छत्तीसगढ़ में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खुलासा, 24 लोग गिरफ्तार…

भारतीय संस्कृति की आत्मा है संस्कृत, हमें इसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना होगा : मुख्यमंत्री साय

बिलासपुर जिले के खोंगसरा क्षेत्र में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। मरही माता मंदिर दर्शन के लिए आए एक ही परिवार के 4 बच्चे अचानक आई बाढ़ में बह गए। इनमें से गौरी ध्रुव (13 साल), मुस्कान ध्रुव (13 साल) और नितांश ध्रुव (5 साल) की मौत हो गई। ये सभी बलौदाबाजार के भाटापारा से मंदिर में दर्शन करने आए थे। एक बच्चे की तलाश अब भी जारी है।

पचपेड़ी: नदी में बहा 12 साल का बच्चा

बिलासपुर के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के टांगर गांव में एक 12 वर्षीय बच्चा लीलागर नदी पार करते समय बह गया। वह साइकिल से एनीकट पार कर रहा था, इस दौरान तेज बहाव में संतुलन खो बैठा। बच्चे के नदी में बहते ही गांव में कोहराम मच गया। इसके बाद SDRF की टीम मौके पर पहुंची लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू रोक दिया गया। अब मंगलवार को फिर से तलाशी अभियान शुरू होगा।

बीजापुर में नाव हादसा: इंद्रावती नदी में बह गईं 2 बच्चियां

बीजापुर जिले में भी दर्दनाक हादसा हो गया। इंद्रावती नदी पार कर रही एक डोंगीनुमा नाव तेज बहाव के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा उस समय हुआ जब एहकेली गांव से 11 लोग नलगोंडा की ओर जा रहे थे। नाव में नारायणपुर जिले के तीन ग्रामीणों समेत कुछ स्कूली बच्चियां भी सवार थीं। सभी लोग धान मिलिंग कराने नलगोंडा जा रहे थे। बीच रास्ते में नदी का बहाव तेज हो गया, जिससे नाव हिलने लगी। कुछ लोगों ने घबराकर नदी में छलांग लगा दी, तभी अचानक नाव पलट गई।

इस हादसे में सवार 11 लोगों में से 9 को स्थानीय लोगों और राहत दलों की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन 10 साल मनीषा और 11 साल शर्मिला उज्जी तेज बहाव में बह गईं। अब बच्चियों को ढूंढने के लिए प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। नगर सेना और गोताखोरों की टीम ने लगभग 10 किलोमीटर तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खुलासा, 24 लोग गिरफ्तार…
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खुलासा, 24 लोग गिरफ्तार…

September 7, 2025
भारतीय संस्कृति की आत्मा है संस्कृत, हमें इसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना होगा : मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़

भारतीय संस्कृति की आत्मा है संस्कृत, हमें इसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना होगा : मुख्यमंत्री साय

September 7, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एरोकॉन 2025 का शुभारंभ, कैंसर उपचार और शोध में मिलेगी नई दिशा
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एरोकॉन 2025 का शुभारंभ, कैंसर उपचार और शोध में मिलेगी नई दिशा

September 6, 2025
बहुचर्चित शराब घोटाला मामले भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 15 सितंबर तक न्यायिक रिमांड बढ़ी…. ED कर सकती है चालान पेश
छत्तीसगढ़

बहुचर्चित शराब घोटाला मामले भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 15 सितंबर तक न्यायिक रिमांड बढ़ी…. ED कर सकती है चालान पेश

September 6, 2025
रोबोटिक सर्जरी छत्तीसगढ़ में चिकित्सा सुविधाओं के विकास में एक नया आयाम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

रोबोटिक सर्जरी छत्तीसगढ़ में चिकित्सा सुविधाओं के विकास में एक नया आयाम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 6, 2025
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 8 लाख की इनामी नक्सली कमांडर ढेर…
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 8 लाख की इनामी नक्सली कमांडर ढेर…

September 6, 2025
Next Post
खाना खाने के बाद रोज वॉक करने पर शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे…

खाना खाने के बाद रोज वॉक करने पर शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

August 1, 2025

पोषण की पहल : हाई स्कूल के छात्रावासी बच्चों को अब स्कूल में मिलेगा पौष्टिक भोजन

August 1, 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मोटापे के विरूद्ध मुहिम

: ‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की होगी सघन जांच

August 1, 2025
उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा

अब तक किसानों को 10.91 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

August 1, 2025
कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

August 1, 2025

EDITOR'S PICK

जिले में योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें-कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी कृषि, उद्यानिकी, पशुधन और मछली पालन विभागों की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, बधियाकरण कार्य में धीमी प्रगति पर उपसंचालक पशुधन को नोटिस जारी

July 22, 2025
छत्तीसगढ़ में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खुलासा, 24 लोग गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खुलासा, 24 लोग गिरफ्तार…

September 7, 2025
कौशल से समृद्धि की ओर – युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर मुख्यमंत्री  साय का विशेष जोर

छत्तीसगढ़ के तीर्थ स्थलों का हो रहा समग्र विकास : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

August 5, 2025
महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त जारी…

महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त जारी…

September 5, 2025

About

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • ‘बागी 4’ ने छोड़ा द बंगाल फाइल्स को पीछे, कमा डालें इतना करोड़…
  • सरकार की योजनाओं से जुड़ें और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं: स्कूल शिक्षा मंत्री यादव
  • छत्तीसगढ़ में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खुलासा, 24 लोग गिरफ्तार…
  • स्कूल शिक्षा मंत्री Cbse ने किया विद्यालयों का निरीक्षण
  • Home 1
  • Home 2

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR