• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 65 लाख मतदाताओं के नाम संकट में, 10 दिन के भीतर आपत्ति नहीं की तो मतदाता सूची से होंगे बाहर; सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

Amish Kumari by Amish Kumari
February 4, 2026
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में 65 लाख मतदाताओं के नाम संकट में, 10 दिन के भीतर आपत्ति नहीं की तो मतदाता सूची से होंगे बाहर; सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी मतदाता सूची में लॉजिकल एरर की समस्या सामने आ रही है। दरअसल, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान जब मतदाताओं के दस्तावेजों की एंट्री सिस्टम के ऐप में की गई, तो तकनीकी गड़बड़ी के कारण लाखों मतदाताओं के नाम सूची में जुड़ने से अटक गए।

सिस्टम ने कुछ मामलों को अपने-आप संदिग्ध मानते हुए रोक दिया। इनमें पिता-पुत्र की उम्र में असामान्य अंतर (जैसे 15 और 50 वर्ष), दादा-पोते की उम्र में कम अंतर (40 वर्ष), पिता का नाम एक जैसा होना, या एक ही पिता के नाम से छह से अधिक बच्चों के नाम दर्ज होना जैसे मामले शामिल हैं। ऐसे मतदाताओं के नाम फिलहाल रोक दिए गए हैं। अब संबंधित अधिकारियों द्वारा फोन के माध्यम से संपर्क कर या घर-घर जाकर दस्तावेजों का सत्यापन कर नाम जोड़े जा रहे हैं।

READ ALSO

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा; मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, सर्च ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, अगले 5 दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट

हालांकि, कम समय में लाखों मतदाताओं को नोटिस देना और घर जाकर दस्तावेजों की जांच करना बड़ी चुनौती बन गया है। इस स्थिति को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि जिन मतदाताओं के नाम लॉजिकल एरर में फंसे हैं, उनकी अलग सूची तैयार कर सार्वजनिक रूप से चस्पा की जाए।

अब तक नहीं थी पूरी जानकारी

अब तक लॉजिकल एरर में फंसे मतदाताओं को इसकी जानकारी नहीं थी, क्योंकि यह सूचना केवल ऐप में उपलब्ध थी, जिसे सिर्फ अधिकारी ही देख पा रहे थे। वहीं से नाम निकालकर मतदाताओं से संपर्क कर दस्तावेज सत्यापन किया जा रहा था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अब ऐसी सभी सूची तैयार कर तहसील कार्यालय, जोन कार्यालय, ग्राम पंचायत और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा की जाएगी। इससे मतदाता स्वयं जाकर देख सकेंगे कि उनका नाम सूची में है या नहीं, साथ ही संबंधित अधिकारियों को भी इसकी स्पष्ट जानकारी मिलेगी।

65 लाख मतदाता प्रभावित

निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में करीब 65 लाख मतदाताओं के नाम लॉजिकल एरर की श्रेणी में शामिल हैं। फिलहाल न तो इनके नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं और न ही हटाए गए हैं। यदि 14 फरवरी तक इन नामों का सत्यापन कर सूची में नहीं जोड़ा गया, तो ये नाम मतदाता सूची से कट सकते हैं।

इसमें अकेले रायपुर जिले से 4 लाख 22 हजार मतदाता शामिल हैं। इसके बाद मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए मतदाताओं को फॉर्म-6 भरना होगा और वर्ष 2003 से मान्य 13 दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज को प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

शीर्ष के दिए निर्देशों का सख्ती से करना होगा पालन

  • तार्किक विसंगतियों (लॉजिकल एरर) की श्रेणी में आने वाले व्यक्तियों के नाम ग्राम पंचायत भवनों, सार्वजनिक स्थानों और (तहसील) तालुका/उपमंडल, शहरी क्षेत्रों में वार्ड कार्यालयों सहित में प्रदर्शित किए जाएंगे।
  • लॉजिकल एरर की श्रेणी में आने वाले व्यक्तियों की सूची प्रदर्शित होने की तिथि से 10 दिनों की अवधि के भीतर स्वयं या अपने अधिकृत प्रतिनिधि (जिसमें बीएलए भी शामिल हो सकते हैं) के माध्यम से अपने दस्तावे•ा/आपत्तियां प्रस्तुत करने की अनुमति है।
  • दस्तावेज आपत्तियां बीएलए के कार्यालयों या (तहसील) तालुका/उप-मंडल स्तर के कार्यालयों में प्रस्तुत की जा सकती हैं।
  • (तहसील) तालुका/उप-मंडल स्तर के कार्यालय में स्वयं या अपने साथ आए अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से सुनवाई का अवसर भी दिया जा सकता है।
  • दस्तावेज प्राप्त करने वाला या प्रभावित व्यक्ति को सुनवाई प्रदान करने वाला अधिकारी ऐसे दस्तावेज की प्राप्ति और सुनवाई के संचालन को प्रमाणित कर सकता है।
  • यदि कोई प्राधिकार पत्र हो तो उसे और दस्तावेजों की प्राप्ति व ऐसी सुनवाइयों के संचालन का प्रमाण पत्र बीएलओ द्वारा बीएलओ ऐप में अपलोड किया जाएगा।

इन राज्यों में भी चल रहा एसआईआर, नोटिस होगी चस्पा

छत्तीसगढ़, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, गुजरात, गोवा, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पुडुचेरी, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा; मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, सर्च ऑपरेशन जारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा; मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, सर्च ऑपरेशन जारी

June 23, 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, अगले 5 दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, अगले 5 दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट

June 23, 2026
ट्रेन में बिना टिकट यात्रा पर देना पड़ेगा दोगुना जुर्माना, 1 जुलाई से रेलवे का नया नियम लागू
छत्तीसगढ़

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, छत्तीसगढ़ में 16 से 20 जुलाई तक कई ट्रेनों का बदला रूट, देखें पूरी list

June 22, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश

June 22, 2026
मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई

June 22, 2026
सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र – मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़

सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र – मुख्यमंत्री साय

June 22, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरें आज से लागू… 25 साल पुराने नियम हुआ खत्म

जमीन की गाइडलाइन दरों में फिर संशोधन, धमतरी समेत कई जिलों में नई दरें लागू; देखें पूरी लिस्ट यहां।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सरस मेला 2025 में 17 राज्यों की स्व सहायता समूह की महिलाओं ने लिया भाग

सरस मेला 2025 में 17 राज्यों की स्व सहायता समूह की महिलाओं ने लिया भाग

October 18, 2025
शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज किया जमानत याचिका…

शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज किया जमानत याचिका…

October 8, 2025
आम आदमी को बड़ा झटका; चुनाव के बाद पेट्रोल 18 रुपये और डीजल 35 रुपये होगी महंगी- रिपोर्ट

आम आदमी को बड़ा झटका; चुनाव के बाद पेट्रोल 18 रुपये और डीजल 35 रुपये होगी महंगी- रिपोर्ट

April 14, 2026
विशेष लेख : समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए शासन प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय

विशेष लेख : समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए शासन प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय

December 13, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • Oracle में बड़ी छंटनी! AI की वजह से कंपनी ने निकाल दिए 21,000 कर्मचारी; आगे भी हो सकती है छंटनी!
  • छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा; मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, सर्च ऑपरेशन जारी
  • पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार,महिला संबंधी अपराध में घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
  • ‘राजा शिवाजी’ से लेकर ‘ग्राम चिकित्सालय’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होगा धमाकेदार फिल्में और सीरीज
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR