• Privacy Policy
  • About Us
Monday, July 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राशिफल

ट्रंप के टैरिफ के बीच इस दिन भारत आएंगे, दोनों देशों के रिश्ते होंगे मजबूत..

Amish Kumari by Amish Kumari
August 30, 2025
in राशिफल
ट्रंप के टैरिफ के बीच इस दिन भारत आएंगे, दोनों देशों के रिश्ते होंगे मजबूत..
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिसंबर 2025 में भारत की यात्रा करेंगे, जिसका आधिकारिक पुष्टि क्रेमलिन ने शुक्रवार को की। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और रूस के बीच संबंधों को और मजबूत करना है। यह जानकारी ऐसे वक्त में आई है जब अमेरिका ने भारत के रूस से तेल खरीद पर 50% का टैरिफ लगाया है। क्रेमलिन के अधिकारी यूरी उशाकोव ने बताया कि पुतिन सोमवार को चीन में आयोजित होने वाले एक क्षेत्रीय सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे, जहां दोनों नेता दिसम्बर की यात्रा की तैयारियों पर बातचीत करेंगे।

 

READ ALSO

कन्या और धनु राशि वालों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, पढ़े दैनिक राशिफल!

शिव योग और ग्रहों की चाल से बदलेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़े 19 जुलाई का राशिफल!

अजित डोवल ने पहले दी थी जानकारी

 

पिछले महीने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोवल ने भी पुतिन के भारत दौरे की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा था, ‘हमारे रूस के साथ खास और लंबे समय से रिश्ते हैं, और हम इस रिश्ते को बहुत अहमियत देते हैं।’ डोवल का यह बयान रूस दौरे के बाद आया था, जहां उन्होंने ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग पर बात की थी। यह दौरा अमेरिका और भारत के बीच तनाव के समय हुआ, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के रूसी तेल खरीदने पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया था।

 

 

 

डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से बढ़ा तनाव

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ इसलिए लगाया, क्योंकि भारत रूस से तेल खरीद रहा है। ट्रंप ने पहले भी भारत पर इल्ज़ाम लगाया था कि वह रूस से सस्ता तेल खरीदकर उसका बड़ा हिस्सा खुले बाजार में मुनाफे के लिए बेच रहा है। उन्होंने कहा, ‘भारत को इस बात की परवाह नहीं कि यूक्रेन में रूसी युद्ध के कारण कितने लोग मारे जा रहे हैं।’

 

 

 

मोदी-पुतिन के बीच फोन पर हुई बात

 

इसी महीने की शुरुआत में पुतिन ने पीएम मोदी को फोन किया था। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप के साथ अपनी अलास्का में हुई मुलाकात के बारे में बताया। फोन पर बातचीत में मोदी ने यूक्रेन मुद्दे पर भारत के रुख को दोहराया, जिसमें उन्होंने शांति के लिए कूटनीति और बातचीत पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने भारत-रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए कई मुद्दों पर चर्चा की।

रूसी विदेश मंत्री ने भी की थी पुष्टि

 

इस साल की शुरुआत में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भी पुतिन के 2025 में भारत दौरे की पुष्टि की थी। यह दौरा पुतिन का यूक्रेन युद्ध शुरू होने (फरवरी 2022) के बाद भारत का पहला दौरा होगा। लावरोव ने अप्रैल में कहा था कि दौरे की तैयारियां चल रही हैं, हालांकि तब तारीख तय नहीं हुई थी। बता दें कि पुतिन आखिरी बार दिसंबर 2021 में भारत आए थे, जब रूस ने यूक्रेन पर हमला शुरू नहीं किया था।

 

Related Posts

आज इन 3 राशि वालों के धन-धान्य में होगी वृद्धि, बिजनेस में मिलेगी सफलता, पढ़िए 19 दिसंबर का राशिफल
राशिफल

कन्या और धनु राशि वालों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, पढ़े दैनिक राशिफल!

July 20, 2026
साल का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और धन वृद्धि के योग, पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

शिव योग और ग्रहों की चाल से बदलेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़े 19 जुलाई का राशिफल!

July 19, 2026
मेष राशि को मान-सम्मान, कुंभ राशि को कार्यक्षेत्र में मिलेगा सहयोग, जाने अन्य राशियों का हाल
राशिफल

आज इन चार राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन, भाग्य देगा साथ और मिलेगा लाभ, पढ़िए दैनिक राशिफल!

July 18, 2026
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है, जाने बाकि राशियों का राशिफल!
राशिफल

आज इन राशि वालों के लिए सफलता के नए द्वार खुलेंगे और आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, पढ़े 12 राशियों का राशिफल!

July 17, 2026
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा, जाने अन्य राशियों का हाल
राशिफल

गजकेसरी और सिद्धि योग से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़े 16 जुलाई का राशिफल

July 16, 2026
साल का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और धन वृद्धि के योग, पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

बुधादित्य और सर्वार्थ सिद्धि योग से खुलेगी तरक्की की राह, पढ़े मेष से लेकर मीन राशिफल!

July 15, 2026
Next Post
’लिटिल एंजेल सेंटर’’ नौनिहालों के लिए अंग्रेजी माध्यम शिक्षा का नवीन विकल्प

’लिटिल एंजेल सेंटर’’ नौनिहालों के लिए अंग्रेजी माध्यम शिक्षा का नवीन विकल्प

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

पशुधन के प्रति कृतज्ञता के साथ ही सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है पोला

पशुधन के प्रति कृतज्ञता के साथ ही सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है पोला

August 22, 2025
दिवाली पर शेयर बाजार नहीं रहेगा बंद; मुहूर्त ट्रेडिंग का भी टाइम बदला, चैक करें पूरी डिटेल

दिवाली पर शेयर बाजार नहीं रहेगा बंद; मुहूर्त ट्रेडिंग का भी टाइम बदला, चैक करें पूरी डिटेल

October 19, 2025
आज इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और होगा धन लाभ, पढ़िए दैनिक राशिफल!

आज इन राशि वालों को मिलेगा व्यापार में बड़ा लाभ, आज पूरे होंगे अटके काम, पढ़े 8 जुलाई का राशिफल!

July 8, 2026
एयरटेल का ब्रॉडबैंड प्लान, 100 Mbps स्पीड के साथ मिलेंगे 22 से ज्यादा OTT बेनिफिट्स

Airtel का 399 रुपये वाला प्लान फिर से लॉन्च, 28 दिन में डेटा और कॉल के साथ OTT सब्सक्रिप्शन

March 30, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में खौफनाक मर्डर: दिनदहाड़े शिक्षक की गला रेत कर हत्या
  • ऑपरेशन अंकुश : रायगढ़-कोरबा बॉर्डर गांव धसकामुड़ा के जुए फड़ पर छाल पुलिस की दबिश, 33 जुआरी गिरफ्तार
  • JP Nadda से मिलने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के नेता, संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों साथ हुआ था लाठीचार्ज
  • Vitamin-C की कमी को दूर करने के लिए जरूर पियें ये जूस, शरीर को मिलेंगे कई बड़े फायदे
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR