• Privacy Policy
  • About Us
Friday, October 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

दुर्गा उत्सव को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में शांति समिति की बैठक, पुलिस-प्रशासन ने आयोजक समितियों को दिए आवश्यक निर्देश

Amish Kumari by Amish Kumari
September 10, 2025
in छत्तीसगढ़
दुर्गा उत्सव को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में शांति समिति की बैठक, पुलिस-प्रशासन ने आयोजक समितियों को दिए आवश्यक निर्देश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*रायगढ़* । आज दिनांक 10 सितंबर को पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में प्रशासन, पुलिस और नगर निगम अधिकारियों की संयुक्त उपस्थिति में शहर के दुर्गा आयोजन समितियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम ने की। उन्होंने एक-एक कर सभी आयोजक समितियों से उनके कार्यक्रमों की जानकारी ली और माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापना से लेकर विसर्जन तक की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की।

READ ALSO

Chhattisgarh Today news: छत्तीसगढ़ में आज मांस-मछली और शराब की दुकानें रहेंगी बंद, आदेश जारी

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, ऐसे करें आवेदन

आयोजन समिति प्रमुखों ने बताया कि शहर की अधिकांश समितियां पंचमी (26 सितंबर) से प्रतिमाएं स्थापित करेंगी। कई समितियों द्वारा कलश यात्रा और करमा नृत्य के साथ प्रतिमाओं को पंडालों तक लाने की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि इस संबंध में यातायात पुलिस और संबंधित थाने को पूर्व सूचना दी जाए ताकि आवश्यक व्यवस्था की जा सके। पंडालों में अस्थायी कनेक्शन लेकर सुरक्षित बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने, डस्टबीन रखने, भीड़ नियंत्रण के लिए वालंटियर लगाने और सड़कों पर वाहनों की पार्किंग न होने देने के निर्देश दिए गए। साथ ही समितियों को गरबा, डांडिया और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी भी संबंधित थानों में देने को कहा गया।

 

 

 

 

 

बैठक में सभी समितियों से नवरात्र पर मांस वितरण पर रोक लगाने के लिए आवेदन देने को कहा गया, जिस पर अधिकारियों ने उचित निर्णय लेना कहा गया । अधिकारियों ने आयोजकों को पंडालों में फूहड़ गीत न बजाने और रात्रि पंडालों की सुरक्षा में समिति के 2 सदस्यों को देखभाल के लिए रखने की सलाह दी। डीसीपी ट्रैफिक ने कहा कि पंडाल का आकार इतना बड़ा न बनाया जाए कि यातायात बाधित हो और बाद में आकार छोटा करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में कई स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित होती हैं, इसलिए यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग भी सुनिश्चित किए जाएं।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि दुर्गा विसर्जन के लिए विजयपुर और टुर्कुमुडा तालाब चिन्हित किए गए हैं। वहीं समितियों द्वारा अन्य स्थानों पर भी व्यवस्था की मांग पर निगम ने विसर्जन पूर्व आवश्यक प्रबंध करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उत्तम प्रताप सिंह, नगर निरीक्षक सुखनंदन पटेल, अमित शुक्ला, प्रशांत राव, नगर निगम से सुरेंद्र प्रताप, कुमार यादव, सूरज देवांगन सहित बड़ी संख्या में विभिन्न थाना क्षेत्रों की आयोजन समितियों के सदस्य उपस्थित रहे। शहर के हंडी चौक, सत्तीगुड़ी चौक, कोतरारोड, हटरी चौक, दानीपारा, राजीव नगर, कैलाश नगर, राजीव नगर गली नंबर 3, रामभांठा, धोबी पारा, जोगीडिपा, इंदिरा नगर, इंदिरा नगर ज्ञान गंगा स्कूल के पीछे, गांजा चौक, कोष्टापारा, दरोगा पारा, एसपी बंगला के पीछे, गुजराती नवरात्रि, गांधीगंज, संजीवनी नर्सिंग होम, बुढ़ी माई दुर्गा उत्सव, आदर्श कला समिति जगन्नाथ मंदिर के पास, पुलिस लाइन गौशाला पारा वहीं थाना कोतरारोड क्षेत्र अंतर्गत किरोड़ीमल नगर, चिराईपानी, जिंदल गेट, पतरापाली, जिंदल नगर, खैरपुर, गोरखा, भगवानपुर, कलमी, बालमगोड़ा, तारापुर, औंराभांठा, नंदेली कोसमनारा, धनागर, कुसमुरा, कोतरा तथा थाना चक्रधरनगर क्षेत्र के- अंबेडकर चौक, पंजरी प्लांट, टीवी टावर, पहाड़ मंदिर, केलो विहार, चक्रधर नगर चौक, बोईर दादर चौक, बेलादुला, विजयपुर, कृष्ण वाटिका और जूटमिल थाना क्षेत्र के- गोगा मंदिर, कबीर चौक, लेबर कॉलोनी फटहामुडा, के आयोजक भी बैठक में शामिल हुए।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Today news: छत्तीसगढ़ में आज मांस-मछली और शराब की दुकानें रहेंगी बंद, आदेश जारी

October 2, 2026
छत्तीसगढ़

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, ऐसे करें आवेदन

October 2, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : महानदी विवाद के समाधान की दिशा में बड़ी पहल

October 2, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : पाकरगांव हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख

October 2, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : डस्टबिन में मिला एक फटा पन्ना, उसी ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह’’

October 1, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा और आवासीय सुविधाएं, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज

October 1, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल; 58 DSP रैंक के अधिकारियों का तबादला, यहां देखें लिस्ट…

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल; 58 DSP रैंक के अधिकारियों का तबादला, यहां देखें लिस्ट…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ प्री बीएड 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 33 जिलों में होगी आयोजन

छत्तीसगढ़ प्री बीएड 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 33 जिलों में होगी आयोजन

June 4, 2026
सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर 15 अगस्त से 13 सितम्बर तक वाद-विवाद प्रतियोगिता

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर 15 अगस्त से 13 सितम्बर तक वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 11, 2025
छत्तीसगढ़ में नव-नियुक्त कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS, अब नियुक्ति की तारीख से मिलेगा पूरा वेतन और एरियर्स..

छत्तीसगढ़ में नव-नियुक्त कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS, अब नियुक्ति की तारीख से मिलेगा पूरा वेतन और एरियर्स..

November 20, 2025

Chhattisgarh news raipur: युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर; रायपुर में इस दिन लगेगा रोजगार मेला, 8 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

September 23, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh Today news: छत्तीसगढ़ में आज मांस-मछली और शराब की दुकानें रहेंगी बंद, आदेश जारी
  • CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, ऐसे करें आवेदन
  • Redmi 17C 5G: 6000mAh बैटरी के साथ Redmi ने भारत में लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
  • Tax Calendar: टैक्सपेयर्स ध्यान दें! अक्टूबर में खत्म होगी टैक्स से जुड़े कई कामों की डेडलाइन, नोट कर लें जरूरी तारीखें
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR