• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, November 10, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home खेल

नारायणपुर में विश्व आदिवासी दिवस की धूम, रैली और जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

Amish Kumari by Amish Kumari
August 9, 2025
in खेल
नारायणपुर में विश्व आदिवासी दिवस की धूम, रैली और जनसभा में उमड़ा जनसैलाब
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

नारायणपुर, 08अगस्त 2025

विश्व आदिवासी दिवस पर नारायणपुर में हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के सदस्य पारंपरिक परिधानों में सजे धजे सड़कों पर उतरे. हाई स्कूल मैदान से बाइक रैली और पैदल नगर भ्रमण रैली के साथ शुरू हुआ जश्न, जनसभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के साथ देर शाम तक जारी रहा।

READ ALSO

IND vs NZ: कल खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच, जानिए कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

IND vs NZ: भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नारायणपुर के हाई स्कूल मैदान से भव्य बाइक रैली के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने पारंपरिक झंडे और नारों के साथ हिस्सा लिया. इसके बाद हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के सदस्य पैदल रैली के रूप में नगर के मुख्य मार्गों से गुजरे।

बिरसा मुंडा की जय” और “एक तीर, एक कमान – आदिवासी एक समान” जैसे जोशीले नारों से नारायणपुर की गलियां गूंज उठीं. रैली नगर भ्रमण के बाद हाई स्कूल मैदान में संपन्न हुई।

हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा में आदिवासी समाज के प्रबुद्ध वक्ताओं ने समाज की रीति-नीति, संस्कृति और परंपरा के संरक्षण पर विशेष जोर दिया. वक्ताओं ने लगातार बढ़ते धर्मांतरण को समाज की एकता और अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा बताते हुए सजग रहने का आह्वान किया.

 

आदिवासी समाज की हस्तियां रहीं मौजूद: जनसभा में आदिवासी समाज से जुड़ी कई स्थानीय विभूतियां मौजूद रहीं, जिनमें पद्मश्री पण्डीराम मंडावी, पद्मश्री हेम चंद मांझी और वेट लिफ्टिंग में विश्व स्तर पर नाम रोशन करने वाली आदिवासी बेटी खुशबू नाग शामिल थीं. मंच पर दोनों पद्मश्री सम्मानित हस्तियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले महान विभूतियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में पारंपरिक आदिवासी नृत्य एवं संगीत की शानदार प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया. तुड़बुढ़ी नृत्य, मांदर नृत्य और हल्बा समाज के धनकुर गायन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. युवक-युवतियों और बच्चों का पारंपरिक परिधान में शामिल होना पूरे आयोजन को और भी रंगीन बना गया.

विश्व आदिवासी दिवस पर नारायणपुर में आयोजित यह भव्य कार्यक्रम केवल उत्सव नहीं, बल्कि आदिवासी गौरव, एकता और सांस्कृतिक धरोहर के प्रति संकल्प का प्रतीक बन गया. रैली से लेकर जनसभा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक, हर क्षण ने यह संदेश दिया कि समाज अपनी परंपराओं, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट है और आने वाली पीढ़ियों को यह विरासत सौंपने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

Related Posts

खेल

IND vs NZ: कल खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच, जानिए कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

November 9, 2026
खेल

IND vs NZ: भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त

November 7, 2026
खेल

IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे कल, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

November 6, 2026
खेल

IND vs NZ 1st ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक

November 4, 2026
खेल

India vs New Zealand: भारत बनाम न्यूजीलैंड का पहला वनडे मुकाबला कल, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ऐसी हो सकती प्लेइंग 11

November 3, 2026
खेल

IND Vs NZ 5th T-20: न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया, टीम इंडिया ने सीरीज 3-2 से जीती

November 1, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री साय को जशपुर की बहनों ने बांधी राखी

मुख्यमंत्री साय को जशपुर की बहनों ने बांधी राखी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh news raipur: अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाली पोस्ट, मोटू-पतलू ID से वायरल, रायपुर में FIR

August 31, 2026
आम आदमी को बड़ा झटका; चुनाव के बाद पेट्रोल 18 रुपये और डीजल 35 रुपये होगी महंगी- रिपोर्ट

कच्‍चे तेल का दाम 6% तक ग‍िरा, तेल कंपन‍ियों ने जारी कर दी पेट्रोल-डीजल की नई रेट ल‍िस्‍ट

July 27, 2026
पाकिस्तान नहीं खेलेगा Asia Cup, UAE से आज नहीं खेलेगी पाकिस्तानी टीम

पीएम सूर्यघर योजना में डबल सब्सिडी से डबल हुई आवे

September 17, 2025
*रायगढ़ में पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप, फिर एक बार छाल के इस पंप को किया गया सील*

*रायगढ़ में पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप, फिर एक बार छाल के इस पंप को किया गया सील*

May 21, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Loan Rates: बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोन के ब्याज दरों में किया बदलाव, MCLR में की वृद्धि, इस दिन से होंगे लागू
  • Vivo: 6500mAh बैटरी के साथ Vivo ने लॉन्च किय सस्ता फोन, जानें कीमत और फीचर्स
  • Diwali Bonus Tax: दिवाली बोनस और गिफ्ट पर देना होगा टैक्स? जानिए क्या कहता है इनकम टैक्स का नए नियम
  • Turkey Steel Factory Blast: स्टील फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट के बाद से मचा हड़कंप, 16 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR