• Privacy Policy
  • About Us
Monday, March 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

पद्मश्री स्व. डॉ सुरेन्द्र दुबे को चक्रधर समारोह का मंच करेगा नमन

Amish Kumari by Amish Kumari
August 31, 2025
in रायगढ़
पद्मश्री स्व. डॉ सुरेन्द्र दुबे को चक्रधर समारोह का मंच करेगा नमन
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 31 अगस्त 2025/ चक्रधर समारोह के मंच को अपनी हास्य व्यंग्य की साहित्यिक प्रतिभा से कई बार विभूषित कर चुके, देश विदेश तक छत्तीसगढ़ का नाम पहुंचाने वाले पद्मश्री स्व. डॉ. सुरेन्द्र दुबे की स्मृतियों को समर्पित एक विशेष काव्य संध्या का आयोजन होने जा रहा है। काव्य पाठ का यह कार्यक्रम समारोह के आठवें दिन 3 सितंबर को आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कवि अपनी ओजपूर्ण, व्यंग्यात्मक और हास्य रचनाओं से श्रोताओं को भाव-विभोर करेंगे। इस कार्यक्रम में गीतकार कवि श्री किशोर तिवारी, वीर रस के कवि श्री देवेन्द्र परिहार, हास्य, व्यंग्य पेरोडी संचालन श्री पद्मलोचन मुंहफट, व्यंग एवं गीत शशि सुरेन्द्र दुबे, वीर के कवि श्री नरेन्द्र गुप्ता, हास्य रस के कवि बंशीधर मिश्रा एवं श्री अभिषेक पांडे शिरकत करेंगे।

ख्याति प्राप्त गीतकार श्री किशोर तिवारी जिनकी रचनाएं श्रोताओं के दिलों को छू जाती है। वहीं वीर रस के प्रभावशाली कवि देवेन्द्र परिहार ओज और जोश से मंच को ऊर्जावान बनाएंगे। हास्य, व्यंग्य और पेरोडी शैली में संचालन कर पद्मलोचन मुंहफट श्रोताओं को हँसी से लोटपोट करेंगे। गीत और व्यंग्य से जुड़ी कवियत्री शशि सुरेन्द्र दुबे अपनी विशिष्ट शैली से श्रोताओं को गुदगुदाने के साथ सोचने पर भी विवश करेंगी। वीर रस के सशक्त कवि नरेन्द्र गुप्ता की कविताएं देशभक्ति और पराक्रम की भावना जगाएंगी। हास्य रस के कवि बंशीधर मिश्रा की चुटीली कविताएं माहौल को खुशनुमा बनाएंगी। हास्य रस के कवि अभिषेक पांडे जिनकी हास्य रचनाएं समकालीन व्यंग्य से सराबोर होंगी।

READ ALSO

*ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार*

*जगतपुर में घर में घुसकर मारपीट करने वाले बदमाश पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

 

 

 

*पिछले वर्ष चक्रधर समारोह के समापन में हुए थे शामिल*

उल्लेखनीय है कि डॉ सुरेन्द्र दुबे गत वर्ष आयोजित

त 39 वें चक्रधर समारोह के समापन में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल हुए थे। अपने चिर परिचित अंदाज में पैनी और चुटीली कविताओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया था। अब वे हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी कला साधना सदैव स्मृतियों में अंकित और अविस्मरणीय रहेगी। चक्रधर समारोह में उनको समर्पित विशेष काव्य संध्या के माध्यम से समारोह का मंच उनके साहित्यिक सफर और योगदानों और उपलब्धियों को नमन करेगा।

 

 

*मशहूर कवयित्री शशि सुरेंद्र दुबे करेंगी काव्य पाठ*

शशि सुरेंद्र दुबे छत्तीसगढ़ की जानीमानी कवयित्री हैं। वे स्व. डा. सुरेन्द्र दुबे जी की धर्मपत्नी हैं। उन्होंने सब टीवी के धारावाहिक “वाह वाह क्या बात है” समेत अनेक मंचों पर काव्य पाठ किया है।उन्होंने “पट्टी खोलो गांधारी” काव्य संग्रह का लेखन किया है एवं दूरदर्शन में भी काव्य पाठ किया है।

 

*अखिल भारतीय मंचों में किशोर तिवारी ने किया है कविता पाठ*

श्री किशोर तिवारी अखिल भारतीय मंचों के मधुर गीतकार हैं और सोनी सब टीवी के फेमस कार्यक्रम “” वाह वाह क्या बात है “” ( शैलेष लोढ़ा फेम )में भी काव्यपाठ कर चुके हैं ।साथ ही आकाशवाणी,दूरदर्शन सहित विभिन्न चैनलों में लगातार काव्यपाठ करते रहे हैं।

*हास्य व्यंग्य और पैरोडी की जुगलबंदी लेकर पहुंचेंगे पद्मलोचन मुंहफट*

कीर्तिशेष पद्म श्री डॉ सुरेन्द्र दुबे जी

के परम शिष्य पद्म लोचन मुंहफट

हास्य व्यंग्य व पैरोडी के सुपरिचित

नाम है उन्होंने देश के 16 राज्यों के

राष्ट्रीय मंचो में काव्यपाठ करके

छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है

वे हास्य व्यंग्य और पैरोडी विधा को

लेकर देश के बड़े बड़े शहरों में काव्य

पाठ किया है, आकाशवाणी, दूरदर्शन

और अनेक चैनलों में उन्होंने निरंतर

काव्यपाठ किया है, काव्य मंचो में वे

अपने अग्रज और गुरु पद्म श्री डॉ

सुरेन्द्र दुबे को अपना आदर्श, संरक्षक

और मार्गदर्शक मानते हैं

 

 

*ओजस्वी काव्य पाठ कवि देवेंद्र परिहार की पहचान*

कवि देवेन्द्र परिहार, वर्तमान में वीर रस की कविता के लिए बहुत कम समय में निरंतर काव्य यात्रा करने वाले कवि हैं । ज़ी न्यूज़ के प्रसिद्ध कार्यक्रम ‘कवि युद्ध’ के साथ-साथ आपने विभिन्न राष्ट्रीय और प्रादेशिक चैनलों पर काव्यपाठ किया है।

 

*वीर रस की कविता पाठ करेंगे नरेंद्र गुप्ता*

कवि नरेन्द्र गुप्ता वीर रस के कवि हैं। वे अटल साहित्य सम्मान, दिनकर साहित्य सम्मान से नवाजे जा चुके हैं। उन्होंने देश के विभिन्न महोत्सवों में अपने वीर रस की कविताओं का पाठ किया है। वे रायगढ़ के मूल निवासी हैं।

 

*समारोह में गुदगुदाएंगे ख्यात हास्य कवि बंशीधर मिश्रा*

ख्यात हास्य कवि बंशीधर मिश्रा देश के कई राज्यों मे अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों मे काव्य पाठ एवं मंच संचालन कर चुके हैं। शैलेश लोढा द्वारा संचालित प्रसिद्ध टेलीविज़न शो वाह भाई वाह मे 6 एपिसोड मे उनकी प्रस्तुति रही है। उन्होंने “भूतहा लोरी” हास्य संग्रह किताब का प्रकाशन किया है। उन्हें धुरंधर हास्य सम्मान 2025 से बनारस मे सम्मानित किया गया है। वे बिलाईगढ़ के निवासी हैं और चक्रधर समारोह 2018 मे आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन मे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है।

*युवा कवि अभिषेक पाण्डेय की कविताओं में दिखेगा हास्य का रंग*

अभिषेक पाण्डेय एक युवा कवि व कुशल वक्ता, मंच संचालन, कार्यक्रम आयोजनकर्ता के रूप ने जाने जाते है, दूरदर्शन सहित सभी निजी संस्थान के टीवी मे उन्होने कवितापाठ किया है व प्रदेश भर के निजी व शासकीय मंचो मे सक्रिय रूप से जाते रहते है। अपनी वक्ता कला के लिये प्रदेश के युवा पुरस्कार से भी सम्मानित है, व शिक्षा व समाज के क्षेत्र मे अपनी सेवा देते हैं।

 

Related Posts

*ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार*
रायगढ़

*ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार*

March 22, 2026
*जगतपुर में घर में घुसकर मारपीट करने वाले बदमाश पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई*
रायगढ़

*जगतपुर में घर में घुसकर मारपीट करने वाले बदमाश पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

March 22, 2026
पीएम श्री स्कूल के 664 छात्र पहुंचे शैक्षणिक यात्रा पर, विज्ञान से लेकर प्रकृति तक लिया अनुभव
रायगढ़

पीएम श्री स्कूल के 664 छात्र पहुंचे शैक्षणिक यात्रा पर, विज्ञान से लेकर प्रकृति तक लिया अनुभव

March 22, 2026
*थाने के बाहर ग्रामीणों का घेराव, बोले—“हमारे आदमी को छोड़ो, वरना सबको करो गिरफ्तार”*
रायगढ़

*थाने के बाहर ग्रामीणों का घेराव, बोले—“हमारे आदमी को छोड़ो, वरना सबको करो गिरफ्तार”*

March 21, 2026
“विजुअल पुलिसिंग” के तहत शहर में पैदल पेट्रोलिंग, खुले में शराब सेवन करने वालों पर कार्रवाई, 9 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
रायगढ़

“विजुअल पुलिसिंग” के तहत शहर में पैदल पेट्रोलिंग, खुले में शराब सेवन करने वालों पर कार्रवाई, 9 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

March 21, 2026
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, फेसबुक के जरिए हुई पहचान के बाद आरोपी ने बनाया संबंध, शादी से मुकरने पर दर्ज हुआ अपराध
रायगढ़

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, फेसबुक के जरिए हुई पहचान के बाद आरोपी ने बनाया संबंध, शादी से मुकरने पर दर्ज हुआ अपराध

March 21, 2026
Next Post
अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका से 7 लोगों की मौत, कई अन्य हुए घायल..पढ़े पूरी घटना

अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका से 7 लोगों की मौत, कई अन्य हुए घायल..पढ़े पूरी घटना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

ऑडिशन में बुलाकर स्टूडियो में 15 से 20 बच्चों को बनाया गया बंधक, आरोपी गिरफ्तार

सुधार से विश्वास तक: चारों श्रेणियों में ‘टॉप अचीवर’ बना छत्तीसगढ़, दिखाया विकास का नया मॉडल

November 12, 2025
सामाजिक आयोजनों से मजबूत होता है आपसी जुड़ाव और युवाओं को मिलती है प्रेरणा: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

सामाजिक आयोजनों से मजबूत होता है आपसी जुड़ाव और युवाओं को मिलती है प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

December 29, 2025
परमिट तोड़ शॉर्टकट से दौड़ा ट्रक, ₹10,500 का जुर्माना; हरिओम एंटरप्राइजेस की गाड़ी जब्त

परमिट तोड़ शॉर्टकट से दौड़ा ट्रक, ₹10,500 का जुर्माना; हरिओम एंटरप्राइजेस की गाड़ी जब्त

February 19, 2026
शुरू होने वाला है पौष माह, इस महीने गलती से भी न करें ये गलतियां

शुरू होने वाला है पौष माह, इस महीने गलती से भी न करें ये गलतियां

December 3, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन
  • गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास
  • अगले हफ्ते शेयर मार्केट में 7 नए आईपीओ, कौन-क्या लॉन्च कर रहा है और GMP कितना है?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR