• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से कोरबा का घर-घर बन रहा ऊर्जा आत्मनिर्भर

Amish Kumari by Amish Kumari
August 12, 2025
in शिक्षा
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से कोरबा का घर-घर बन रहा ऊर्जा आत्मनिर्भर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

कोरबा, 12 अगस्त, 2025/

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना देश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। इस योजना का लक्ष्य है हर घर को स्वच्छ, नवीकरणीय और किफायती ऊर्जा से जोड़ना, जिससे न केवल बिजली बिलों में बचत हो, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को सीधे राहत पहुंचाने और सतत विकास के लक्ष्य भी पूरे हों। इसी सोच और उद्देश्य को साकार करते हुए, कोरबा जिले के आर.पी. नगर निवासी श्री मनोज केशरवानी और उनकी पत्नी श्रीमती अन्नपूर्णा केशरवानी ने सौर ऊर्जा अपनाकर आर्थिक, पर्यावरणीय और सामाजिक लाभ की प्रेरक मिसाल पेश की है।

READ ALSO

UPSC ने निकाली 400+ पदों पर सीधी भर्ती! जानिए कैसे करें आवेदन

NEET UG 2026 में बड़ा बदलाव; अब मिलेगा ज्यादा समय और 4 रफ पेज

श्री मनोज केशरवानी, जो वर्षों से बिजली बिल के खर्च से परेशान थे, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जानकारी मिलने पर तुरंत इसमें जुड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने अपने घर की छत पर 2 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया। इस पर उन्हें केंद्र सरकार से रूपये 78 हजार की सब्सिडी मिली, जिससे आर्थिक बोझ काफी कम हो गया। अब उनके घर में दिनभर सूर्य की किरणों से उत्पन्न बिजली का उपयोग होता है, जिससे उनका मासिक बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है। योजना से पहले हर महीने आने वाले बिजली बिल से परिवार का बजट प्रभावित होता था। लेकिन सोलर पैनल लगने के बाद अब वे इस राशि की बचत अन्य आवश्यक कार्यों में कर पा रहे हैं। अब न केवल बिल से मुक्त हैं, बल्कि अतिरिक्त ऊर्जा को ग्रिड में देकर क्रेडिट भी प्राप्त कर रहे हैं। यह योजना उनके जीवन में आर्थिक, मानसिक और पर्यावरणीय – तीनों स्तरों पर सकारात्मक बदलाव लेकर आई है। इस योजना ने केशरवानी परिवार को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनाया है, साथ ही वे पर्यावरण संरक्षण में भी अहम योगदान दे रहे हैं। सौर ऊर्जा के उपयोग से हर साल कई टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आती है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और हरित भविष्य की दिशा में बड़ा कदम है।

श्री मनोज और श्रीमती अन्नपूर्णा केशरवानी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा – “हम हृदय से धन्यवाद देते हैं कि हमें इतनी लाभकारी योजना का हिस्सा बनने का अवसर मिला। इससे न केवल हमारे घर की ऊर्जा जरूरतें पूरी हो रही हैं, बल्कि हम देश के सतत विकास में भी भागीदार बन रहे हैं।“ उन्होंने अन्य नागरिकों से भी अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाकर अपने घर को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाएं और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें।

पीएम सूर्यघर योजना के तहत पूरे देश में लाखों परिवार अपनी छत पर सौर पैनल लगाकर न केवल बिजली बिल से छुटकारा पा रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली बेचकर आय भी अर्जित कर रहे हैं। कोरबा जिले में भी यह योजना तेजी से लोकप्रिय हो रही है और अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ रहे हैं।

Related Posts

SBI स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, जाने क्या है नयी तारीख
शिक्षा

UPSC ने निकाली 400+ पदों पर सीधी भर्ती! जानिए कैसे करें आवेदन

June 23, 2026
NEET UG री-एग्जाम के एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड
शिक्षा

NEET UG 2026 में बड़ा बदलाव; अब मिलेगा ज्यादा समय और 4 रफ पेज

June 13, 2026
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे सभी सरकारी स्कूल, ‘प्रवेशोत्सव’ के साथ खुलेंगे सरकारी स्कूल
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे सभी सरकारी स्कूल, ‘प्रवेशोत्सव’ के साथ खुलेंगे सरकारी स्कूल

June 12, 2026
NEET UG री-एग्जाम के एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड
शिक्षा

NEET UG री-एग्जाम के एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड

June 12, 2026
त्योहारों के सीजन पर कन्फर्म ट्रेन टिकट चाहिए? ऐसे मिनटों में बुक करें तत्काल टिकट, बढ़ जाएंगे कन्फर्म सीट मिलने के चांस
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग में सिविल पदों पर भर्ती शुरू, तुरंत करें आवेदन

June 11, 2026
रायगढ़ में रोजगार का सुनहरा मौका 23 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप, 126 पदों पर होगी सीधी भर्ती
शिक्षा

बैंक ऑफ बड़ौदा में 5000 पदों के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, जानें योग्यता और स्टाइपेंड

June 10, 2026
Next Post
शराब प्रेमियों को झटका! लगातार दो दिनों तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

शराब प्रेमियों को झटका! लगातार दो दिनों तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन थिएटर में देगी दस्तक

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन थिएटर में देगी दस्तक

October 11, 2025
बड़ा हादसा: 3 मंजिला इमारत गिरने से एक की मौत, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

बड़ा हादसा: 3 मंजिला इमारत गिरने से एक की मौत, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

April 4, 2026
62वें जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

62वें जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

February 21, 2026
NIA को बड़ी सफलता, दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक और आतंकी गिरफ्तार

NIA को बड़ी सफलता, दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक और आतंकी गिरफ्तार

November 17, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • भारत में Telegram प्रतिबंध खत्म, लेकिन कई यूजर्स अब भी परेशान! मैसेज भेजने में हो रही परेशानी
  • झुगी बस्ती में लगी भीषण आग, 30 झोपड़ियां जलकर राख; 24 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद
  • छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, अगले 5 दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट
  • FSSAI का बड़ा एक्शन, बिकानेरवाला समेत 14 कंपनियों को भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR