• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, August 12, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में कोर्ट ने 28 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ किया वारंट जारी…

Amish Kumari by Amish Kumari
August 21, 2025
in रायगढ़
बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में कोर्ट ने 28 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ किया वारंट जारी…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के चर्चित शराब घोटाला (Liquor Scam) मामले में आबकारी विभाग (Excise Department) के अधिकारियों पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। ईओडब्ल्यू (EOW) की विशेष अदालत में पेशी के लिए बुलाए गए 28 अधिकारी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। नतीजतन, अदालत ने सभी के खिलाफ वारंट जारी कर दिया।

हाईकोर्ट ने खारिज की थी अग्रिम जमानत

READ ALSO

इंटर्न डॉक्टरों की मांग जायज, अन्य राज्यों के अनुरूप स्टाइपेंड दे सरकार – कांग्रेस

ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

 

हाल ही में हाईकोर्ट (High Court) ने इन 28 अधिकारियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बावजूद पेशी के दिन कोई भी अधिकारी कोर्ट नहीं पहुंचा। अब कानूनन इन अधिकारियों की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है।

 

 

 

कौन-कौन हैं आरोपी अधिकारी

 

 

शराब घोटाले में आरोपी बनाए गए अधिकारियों में कई वरिष्ठ नाम शामिल हैं। इनमें जनार्दन कौरव, अनिमेष नेताम, विजय सेन शर्मा, अरविंद कुमार पाटले, प्रमोद कुमार नेताम, इकबाल खान, नितिन खंडुजा, नवीन प्रताप सिंह तोमर, मोहित कुमार जायसवाल, नीतू नोतानी ठाकुर, गरीबपाल सिंह दर्दी और नोहर सिंह ठाकुर जैसे अधिकारी शामिल हैं।

 

इनके अलावा कई सेवानिवृत्त अधिकारी भी आरोपित हैं, जिन पर अवैध शराब की समानांतर बिक्री की अनुमति देने का आरोप है।

 

 

 

क्या है बी-पार्ट शराब घोटाला?

 

 

इस घोटाले का बी-पार्ट (B-Part) बेहद संगठित तरीके से चलाया गया। वर्ष 2019 से 2023 तक 15 जिलों की सरकारी दुकानों में डिस्टलरी से सीधे अवैध शराब पहुंचाई जाती थी। इसे वैध शराब के साथ समानांतर बेचा जाता था।

 

इस नेटवर्क में डिस्टलरी मालिक, ट्रांसपोर्टर, सेल्समैन, सुपरवाइजर, आबकारी अधिकारी और मैन पावर एजेंसी के लोग शामिल थे।

घोटाले का पैमाना 3200 करोड़ तक पहुंचा

 

ईओडब्ल्यू (EOW) और एसीबी (ACB) की जांच के मुताबिक अब तक करीब 60,50,950 पेटी अवैध बी-पार्ट शराब बेची गई। इसकी कीमत पहले 2161 करोड़ रुपये आंकी गई थी, लेकिन ताजा जांच में यह आंकड़ा 3200 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया है।

कई बड़े चेहरे पहले से जेल में

इस मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा (Kawasi Lakhma), पूर्व सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के बेटे चैतन्य बघेल (Chaitanya Baghel), सेवानिवृत्त आईएएस (IAS) अनिल टूटेजा (Anil Tuteja) और होटल कारोबारी अनवर ढेबर (Anwar Dhebar) समेत 15 लोग रायपुर सेंट्रल जेल (Raipur Central Jail) में बंद हैं। अब वारंट जारी होने के बाद कार्रवाई और तेज होने की संभावना है।

 

Related Posts

कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति सूची जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
रायगढ़

इंटर्न डॉक्टरों की मांग जायज, अन्य राज्यों के अनुरूप स्टाइपेंड दे सरकार – कांग्रेस

August 11, 2026
ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026
ऑपरेशन प्रहार: 24 टन अवैध कबाड़ से लदा 14 चक्का ट्रक पकड़ा, ₹17.55 लाख का माल और वाहन जब्त
रायगढ़

ऑपरेशन प्रहार: 24 टन अवैध कबाड़ से लदा 14 चक्का ट्रक पकड़ा, ₹17.55 लाख का माल और वाहन जब्त

August 10, 2026
पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार
रायगढ़

पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

August 7, 2026
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने 435 करोड़ का राजस्व अर्जित कर रचा कीर्तिमान
रायगढ़

41 वें चक्रधर समारोह-2026, 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में होगा आयोजन तैयारियों को लेकर विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

August 7, 2026
खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
रायगढ़

खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

August 7, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में आज कई जिलों के लिए अलर्ट जारी; रायपुर, दुर्ग समेत इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश…

छत्तीसगढ़ में आज कई जिलों के लिए अलर्ट जारी; रायपुर, दुर्ग समेत इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन पर सप्ताह के भीतर बड़ी कार्रवाई, 3 वाहनों से 75 टन स्क्रैप जब्त

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन पर सप्ताह के भीतर बड़ी कार्रवाई, 3 वाहनों से 75 टन स्क्रैप जब्त

March 16, 2026
पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार,महिला संबंधी अपराध में घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार,महिला संबंधी अपराध में घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

June 23, 2026
वैज्ञानिक पद्धति और नवाचारी खनन के माध्यम से विकास और पारदर्शिता की नई कहानी लिख रहा है छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

वैज्ञानिक पद्धति और नवाचारी खनन के माध्यम से विकास और पारदर्शिता की नई कहानी लिख रहा है छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

October 5, 2025
पत्नी बनाकर साथ रखने का भरोसा देकर किया शारीरिक शोषण, पीड़िता की रिपोर्ट पर पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पत्नी बनाकर साथ रखने का भरोसा देकर किया शारीरिक शोषण, पीड़िता की रिपोर्ट पर पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

July 9, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • ‘वंदे मातरम’ बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी; राष्ट्रगान जैसा ही होगा सम्मान, अपमान करने पर होगी 3 साल की जेल
  • हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला गिरफ्तार, प्लास्टिक सर्जरी कराकर धंधा करने का आरोप
  • जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर पहुंची; लहसुन, अदरक और प्याज की कीमतों में बढ़ाया दबाव
  • बाबा धाम यात्रा के दौरान दुर्ग के कांवड़िए की मौत, देवघर जाते समय सीने में उठा तेज दर्द
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR