• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, April 1, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

महतारी वंदन योजना के तहत मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं के खातों में अंतरित किए 1000-1000 रुपये

Amish Kumari by Amish Kumari
September 5, 2025
in शिक्षा
महतारी वंदन योजना के तहत मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं के खातों में अंतरित किए 1000-1000 रुपये
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 05 सितम्बर 2025

 

READ ALSO

रेलवे में 2800 से ज्यादा अपरेंटिस पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अधिकतम आयु और योग्यता

इतने तारीख को होगा 12वीं का हिंदी पेपर, रिजल्ट में होगी देरी

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के खरसिया में आयोजित भव्य कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त का भुगतान करते हुए प्रदेश की 69,15,994 महिलाओं के खातों में 1000-1000 रुपये की राशि अंतरित की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी उपस्थित रहीं।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह योजना महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उनके आत्मसम्मान को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आर्थिक सहयोग प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और परिवार की आर्थिक मजबूती में सहायक सिद्ध होगा।

 

सितम्बर माह की 19वीं किस्त में कुल 647.13 करोड़ रुपये का अंतरण किया गया। इस भुगतान को मिलाकर अब तक योजना के तहत औसतन 69,28,334 पात्र महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में 12,376.19 करोड़ रुपये की राशि दी जा चुकी है।

 

गौरतलब है कि 1 मार्च 2024 से शुरू की गई महतारी वंदन योजना का उद्देश्य विवाहित एवं 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं को हर माह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। यह योजना प्रदेश की महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रही है।

 

 

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि यह योजना प्रदेश की महिलाओं को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सम्मान प्रदान कर रही है। यह उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है और उन्हें आर्थिक प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ रही है।

 

राज्य सरकार ने घोषणा की है कि महिलाओं के विकास, सुरक्षा और स्वाभिमान को प्राथमिकता देते हुए महतारी वंदन योजना को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से संवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार कदम उठाती रहेगी।

Related Posts

रेलवे में 4116 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
शिक्षा

रेलवे में 2800 से ज्यादा अपरेंटिस पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अधिकतम आयु और योग्यता

March 30, 2026
डीएलएड, बीएड, बीए–बीएड और बीएससी–बीएड की रिक्त सीटों पर अंतिम चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया आज से शुरू, देखिए ऑनलाइन पंजीयन की लास्ट तारीख!
शिक्षा

इतने तारीख को होगा 12वीं का हिंदी पेपर, रिजल्ट में होगी देरी

March 29, 2026
इंडियन नेवी में अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका, 8वीं और 10वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन; जानिए चयनित उम्मीदवारों को कितना मिलेगा वेतन ?
शिक्षा

अग्निवीर भर्ती 2026: भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका, इतने तारीख से आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें योग्यता और पूरी डिटेल

March 27, 2026
कोल इंडिया में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
शिक्षा

युवको के लिए शानदार रोजगार का मौका, रायपुर में इतने तारीख को लगेगा प्लेसमेंट कैंप; 8वीं पास से ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन

March 21, 2026
RTE एडमिशन  में बड़ा बदलाव: अब सिर्फ 1425 बच्चों को मिलेगा दाखिला, केजी-नर्सरी कक्षाएं बाहर
शिक्षा

RTE एडमिशन में बड़ा बदलाव: अब सिर्फ 1425 बच्चों को मिलेगा दाखिला, केजी-नर्सरी कक्षाएं बाहर

March 20, 2026
महिलाओं के लिए सुनहरा मौका! छत्तीसगढ़ के इस जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर निकली भर्ती, इस तारीख तक आवेदन कर सकते है अभ्यर्थी
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर ऑनलाइन भर्ती शुरू

March 20, 2026
Next Post
आज इन चार राशि वालों को व्यापार में मिलेंगे मनचाहे परिणाम, जाने अपना दैनिक राशिफल!

आज इन चार राशि वालों को व्यापार में मिलेंगे मनचाहे परिणाम, जाने अपना दैनिक राशिफल!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

Oppo ने लॉन्च किए दो नए 5G स्मार्टफोन, 7,000mAh दमदार बैटरी, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर से लैस

Oppo ने लॉन्च किए दो नए 5G स्मार्टफोन, 7,000mAh दमदार बैटरी, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर से लैस

February 2, 2026
7000mAh बैटरी और धांसू AI फीचर्स के साथ Moto G57 Power भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

7000mAh बैटरी और धांसू AI फीचर्स के साथ Moto G57 Power भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

November 24, 2025
सुपर 30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार 24 और 25 नवंबर को देंगे युवाओं को सफलता का मंत्र

सुपर 30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार 24 और 25 नवंबर को देंगे युवाओं को सफलता का मंत्र

November 23, 2025
मुख्यमंत्री साय संत बाबा हरदास राम साहिब जी की बरसी महोत्सव में हुए शामिल

मुख्यमंत्री साय संत बाबा हरदास राम साहिब जी की बरसी महोत्सव में हुए शामिल

September 29, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • आज से UPI पेमेंट का बदला नियम, लागू हुई डबल सेफ्टी ; अब ऐसे पूरा होगा ट्रांजेक्शन
  • Gmail में बड़ा बदलाव: अब आसानी से बदल सकेंगे यूजरनेम, बिना डेटा खोए नया ईमेल इस्तेमाल करें; जानें पूरा प्रोसेस यहां।
  • GST कलेक्शन ने तोड़ा रिकॉर्ड, ₹2 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी ?
  • आज से बदले 5 बड़े मनी रूल: ATM चार्ज से लेकर डिजिटल पेमेंट तक नए नियम लागू, यहां जानें पूरी डिटेल यहां।
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR