• Home 1
  • Home 2
Friday, September 5, 2025
Din ka Bhaskar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन रहा सरगुजा जिले का करौली गांव

Suman Singh by Suman Singh
August 3, 2025
in मनोरंजन
0
महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन रहा सरगुजा जिले का करौली गांव
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 03 अगस्त 2025

 

READ ALSO

योगी आदित्यनाथ पर बनीं फिल्म Ajey The Untold Story of a Yogi का ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज

‘बागी 4’ का नया गाना ‘मरजाना’ हुआ रिलीज..

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित बिहान योजना के माध्यम से सरगुजा जिले के लूण्ड्रा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करौली की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही हैं। बिहान योजना के तहत गठित हिग्लेश्वरी स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने तेल प्रोसेसिंग इकाई स्थापित कर आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है।

 

समूह की अध्यक्ष श्रीमती सरोज के नेतृत्व में 5 स्व-सहायता समूहों की 28 महिलाओं को एकजुट कर प्रोड्यूसर ग्रुप का गठन किया गया। इस समूह ने सरसों तेल निर्माण की फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित कर स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार का प्रभावी मॉडल प्रस्तुत किया है। वर्तमान में समूह द्वारा सरसों तेल निर्माण की सम्पूर्ण प्रक्रिया – बीज की सफाई, प्रोसेसिंग, भंडारण, पैकिंग एवं विपणन स्वयं संचालित की जा रही है।

इस इकाई में कार्यरत प्रत्येक महिला को प्रतिदिन 200 रूपए की मजदूरी प्राप्त हो रही है। तेल बिक्री से समूह को प्रतिमाह औसतन 50-60 हजार रूपए की शुद्ध बचत भी हो रही है। शासन द्वारा प्रोसेसिंग इकाई के लिए शेड एवं मशीनरी की सुविधा प्रदान की गई है। तेल को स्टील ड्रम में संग्रहित कर दो दिनों तक स्थिर रखने के उपरांत बोतलों में भरकर बाज़ार में विक्रय हेतु भेजा जाता है। उच्च गुणवत्ता एवं शुद्धता के कारण स्थानीय बाज़ार में इन उत्पादों की मांग निरंतर बढ़ रही है।

 

श्रीमती सरोज ने बताया कि बिहान योजना से पहले गांव की महिलाएं घरेलू कार्यों तक सीमित थीं, परंतु अब उन्हें आर्थिक संबल के साथ-साथ समाज में नई पहचान मिली है। उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं ने ग्रामीण महिलाओं की जीवनशैली को सकारात्मक रूप से परिवर्तित किया है।

 

बिहान योजना के प्रभावी संचालन से सरगुजा जिले की स्व-सहायता समूहों की महिलाएं आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी बनकर उभर रही हैं। करौली का हिग्लेश्वरी समूह महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक आजीविका विकास का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया है, जिसकी सफलता ने यह सिद्ध किया है कि यदि अवसर और संसाधन उपलब्ध हों, तो ग्रामीण महिलाएं भी आर्थिक प्रगति एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।

Related Posts

योगी आदित्यनाथ पर बनीं फिल्म Ajey The Untold Story of a Yogi का ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज
मनोरंजन

योगी आदित्यनाथ पर बनीं फिल्म Ajey The Untold Story of a Yogi का ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज

September 4, 2025
‘बागी 4’ का नया गाना ‘मरजाना’ हुआ रिलीज..
मनोरंजन

‘बागी 4’ का नया गाना ‘मरजाना’ हुआ रिलीज..

September 4, 2025
तंबाखू, बहनों और कोल्ड ड्रिंक्स पर लगेगी 40% GST, यहां देखें महंगे हुए सामानों की पूरी लिस्ट…
मनोरंजन

तंबाखू, बहनों और कोल्ड ड्रिंक्स पर लगेगी 40% GST, यहां देखें महंगे हुए सामानों की पूरी लिस्ट…

September 4, 2025
इस दिन है अनंत चतुर्दशी, यहां जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
मनोरंजन

इस दिन है अनंत चतुर्दशी, यहां जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

September 3, 2025
इस हफ्ते OTT पर धमाल मचाने आ रही ये फिल्में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट
मनोरंजन

इस हफ्ते OTT पर धमाल मचाने आ रही ये फिल्में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट

September 1, 2025
’बागी 4′ का धांसू टीजर हुआ रिलीज, फिल्म में होगा भयंकर खून-खराबा..
मनोरंजन

’बागी 4′ का धांसू टीजर हुआ रिलीज, फिल्म में होगा भयंकर खून-खराबा..

August 31, 2025
Next Post
विद्यार्थी जीवन सफलता की नींव, इसे बनाएं अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास से मजबूत-कलेक्टर  गोपाल वर्मा

विद्यार्थी जीवन सफलता की नींव, इसे बनाएं अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास से मजबूत-कलेक्टर गोपाल वर्मा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

August 1, 2025

पोषण की पहल : हाई स्कूल के छात्रावासी बच्चों को अब स्कूल में मिलेगा पौष्टिक भोजन

August 1, 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मोटापे के विरूद्ध मुहिम

: ‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की होगी सघन जांच

August 1, 2025
उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा

अब तक किसानों को 10.91 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

August 1, 2025
कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

August 1, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ‘ज्ञान धारा – शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘ज्ञान धारा – शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल

August 3, 2025
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की मंशा को साकार कर रहा राजस्व समाधान शिविर

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की मंशा को साकार कर रहा राजस्व समाधान शिविर

August 2, 2025
स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने दंतेवाड़ा में की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक

स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत कौशल एवं लिखित परीक्षा 14 अगस्त को

August 6, 2025
SC का चुनाव आयोग को निर्देश, वोटर लिस्ट रिवीजन में Adhar Card भी मान्य दस्तावेज…

SC का चुनाव आयोग को निर्देश, वोटर लिस्ट रिवीजन में Adhar Card भी मान्य दस्तावेज…

August 22, 2025

About

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • त्योहरों से पहले इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में क्या है रेट…
  • मिथुन राशि वालों आज आपको व्यवसाय में मिलेगी अच्छी सफलता, पढ़े दैनिक राशिफल
  • संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी बल्कि नैतिक कर्तव्य भी – मुख्यमंत्री साय
  • इस दिन शुरू होगी साल की सबसे बड़ी सेल Flipkart Big Billion Days, आ गई डेट…
  • Home 1
  • Home 2

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR