• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, June 24, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

शिविर में राजस्व प्रकरणों का मौके पर समाधान

Amish Kumari by Amish Kumari
August 2, 2025
in राजनीतिक
शिविर में राजस्व प्रकरणों का मौके पर समाधान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 02 अगस्त 2025

READ ALSO

छत्तीसगढ़ में भाजपा को लगा बड़ा झटका, 450 से अधिक लोगों ने दिया इस्तीफा

महंगाई, पेपर लीक, सीट चोरी, बेरोजगारी पर कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन का ऐलान… छत्तीसगढ़ में भी होंगे बड़े प्रदर्शन

प्रदेश में राजस्व के प्रकरणों के निवारण के लिए राजस्व समाधन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, इस कड़ी में कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिल्हाटी में राजस्व समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 59 आवेदन प्राप्त हुए और उनमें से 52 का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की मंशा के अनुरूप आयोजित इस अभिनव पहल में ग्रामीणों को उनके गांव में ही पारदर्शी, सुलभ और त्वरित राजस्व सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

शिविर स्थल पर उपस्थित ग्रामीणों, किसानों और महिलाओं से संवाद कर इस पहल के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में कबीरधाम ऐसा पहला जिला है जहाँ एक साथ 24 राजस्व निरीक्षक सर्किलों में विशेष राजस्व समाधान शिविरों की शुरुआत की गई है। यह शिविर 23 जुलाई से 29 अगस्त 2025 तक आयोजित किए जा रहे हैं।

ग्रामीणों को उनके ही गांव में राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए समाधान रथ जैसे आधुनिक संसाधनों से लैस मोबाइल सेवा का उपयोग किया जा रहा है, जो कंप्यूटर, प्रिंटर, फोटोकॉपी मशीन और प्रशिक्षित कर्मचारियों से युक्त है। यह लोक सेवा केंद्र से लिंक रहेगा जिससे नामांतरण, खसरा, नक्शा, गिरदावरी और एग्रीस्टैक पंजीयन जैसे प्रकरण त्वरित हल हो सकें।

उन्होंने यह भी बताया कि शिविरों में राजस्व सेवाओं के साथ-साथ आधार कार्ड निर्माण, बैंक खाता खोलना, आयुष्मान कार्ड निर्माण, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, विद्यार्थियों के लिए आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, किसानों का एग्रीस्टैक में पंजीयन जैसे कार्य भी किए जा रहे हैं। शिविर की जानकारी कोटवारों द्वारा मुनादी के माध्यम से गांव-गांव दी जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें।

इस अवसर पर जिला पंचायत कवर्धा के अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने कहा कि राजस्व समाधान शिविर आमजन के हित में एक क्रांतिकारी पहल है। इससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं सीधे लाभार्थियों तक पहुँच रही हैं और ग्रामीणों की समय और संसाधन दोनों की बचत हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव और उपमुख्यंत्री श्री विजय शर्मा जी का मंशा इस राजस्व समाधान शिविर के माध्यम से साकार हो रहा है।

राज्य शासन द्वारा राजस्व व्यवस्थाओं को पारदर्शी और सरल बनाने की दिशा में यह प्रयास अनुकरणीय है। इससे वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों में बैठे ग्रामीणों को त्वरित लाभ मिल रहा है। शिविर में प्राप्त 59 आवेदनों में नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, अशुद्धलेख सुधार, नक्शा बटांकन, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र जैसे विषय प्रमुख रहे। इसमें 52 समस्याओं का निराकरण ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर लालाराम, जनपद सदस्य योगेश साहू, भुखन साहू अपर कलेक्टर श्री विनय पोयम, एसडीएम सहसपुर लोहारा, जनपद सीईओ शिव साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर में बताया गया कि जिले के अन्य राजस्व समाधान शिविर 4 अगस्त को बिरेंद्रनगर, 5 को ठाठापुर, 6 को बाजार चारभांठा, 7 को समनापुर, 8 को पिपरिया, 11 को नेवारी, 12 को मरका, 13 को दशरंगपुर, 18 को छिरहा, 19 को कुंडा, 20 को दामापुर, 21 को मोहगांव, 22 को कुकदूर, 25 को कोदवागोड़ान, 27 को पंडरिया, 28 को बाद्यामुड़ा और 29 को रमतला में आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने सभी राजस्व अधिकारियों को शिविरों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा अधिकतम ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में भाजपा को लगा बड़ा झटका, 450 से अधिक लोगों ने दिया इस्तीफा
राजनीतिक

छत्तीसगढ़ में भाजपा को लगा बड़ा झटका, 450 से अधिक लोगों ने दिया इस्तीफा

June 12, 2026
कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति सूची जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
राजनीतिक

महंगाई, पेपर लीक, सीट चोरी, बेरोजगारी पर कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन का ऐलान… छत्तीसगढ़ में भी होंगे बड़े प्रदर्शन

June 11, 2026
कर्नाटक में DK शिवकुमार बने नए मुख्यमंत्री, जी परमेश्वर बने डिप्टी सीएम
राजनीतिक

कर्नाटक में DK शिवकुमार बने नए मुख्यमंत्री, जी परमेश्वर बने डिप्टी सीएम

June 3, 2026
कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति सूची जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
राजनीतिक

छत्तीसगढ़ में OBC कांग्रेस के जिलाध्यक्षों में नई नियुक्ति, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी …

May 21, 2026
बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या करने वाला शूटर गिरफ्तार..
राजनीतिक

बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या करने वाला शूटर गिरफ्तार..

May 18, 2026
केरल के नए मुख्यमंत्री बने वीडी सतीशन, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता रहे मौजूद
राजनीतिक

केरल के नए मुख्यमंत्री बने वीडी सतीशन, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता रहे मौजूद

May 18, 2026
Next Post
दूर हुई शिक्षको की कमी, अतिथि शिक्षको की नियुक्ति से विद्यार्थियों में खुशी, शिक्षक के रूप में रोजगार मिलने से खुश है मानदेय में काम करने वाली अतिथि शिक्षक

दूर हुई शिक्षको की कमी, अतिथि शिक्षको की नियुक्ति से विद्यार्थियों में खुशी, शिक्षक के रूप में रोजगार मिलने से खुश है मानदेय में काम करने वाली अतिथि शिक्षक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

आम आदमी को बड़ी राहत, LPG के दामों में हुई कटौती; जानिए कितना हुआ सस्ता

आम आदमी को बड़ी राहत, LPG के दामों में हुई कटौती; जानिए कितना हुआ सस्ता

November 1, 2025
एसिडिटी, गैस और अपच से हैं परेशान? जानें दही और छाछ में किसे चुनना रहेगा आपके लिए ज्यादा फायदेमंद

एसिडिटी, गैस और अपच से हैं परेशान? जानें दही और छाछ में किसे चुनना रहेगा आपके लिए ज्यादा फायदेमंद

February 20, 2026
ईरान ने गिराया अमेरिका का F-35 फाइटर जेट? जानिए US ने क्या कहा ?

ईरान ने गिराया अमेरिका का F-35 फाइटर जेट? जानिए US ने क्या कहा ?

March 20, 2026
छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम का रायगढ़ दौरा,  कानून व्यवस्था, नवाचार और जनसहभागिता पर विशेष जोर

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम का रायगढ़ दौरा, कानून व्यवस्था, नवाचार और जनसहभागिता पर विशेष जोर

April 6, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • इस देश में ‘ओमेगा’ हीटवेव का कहर; एक दिन में 18 लोगों की मौत, परमाणु रिएक्टर तक करना पड़ा बंद
  • ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का नए पोस्टर ने बढ़ाई हलचल, सामने आई टीजर की रिलीज डेट
  • छतीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया रिटोटलिंग और रिवैल्यूएशन का रिजल्ट, 10th-12th के छात्र वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट
  • रायपुर में कल आयोजित होगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 900 पदों पर होगी भर्ती
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR