• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, February 4, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की मंशा को साकार कर रहा राजस्व समाधान शिविर

Amish Kumari by Amish Kumari
August 2, 2025
in देश
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की मंशा को साकार कर रहा राजस्व समाधान शिविर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

कवर्धा, 02 अगस्त 2025

READ ALSO

मुंबई एयरपोर्ट पर दो विमानों के पंख आपस में टकराए, हड़कंप मचा, यात्री बाल-बाल बचे

भारत-अमेरिका समझौता कब होगा साइन?डील में शामिल नहीं दो सेक्टर;जानिए 10 अहम बातें

कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिल्हाटी में राजस्व समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 59 आवेदन प्राप्त हुए और उनमें से 52 का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की मंशा के अनुरूप आयोजित इस अभिनव पहल में ग्रामीणों को उनके गांव में ही पारदर्शी, सुलभ और त्वरित राजस्व सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने शिविर स्थल पर उपस्थित ग्रामीणों, किसानों और महिलाओं से संवाद कर इस पहल के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में कबीरधाम ऐसा पहला जिला है जहाँ एक साथ 24 राजस्व निरीक्षक सर्किलों में विशेष राजस्व समाधान शिविरों की शुरुआत की गई है। यह शिविर 23 जुलाई से 29 अगस्त 2025 तक आयोजित किए जा रहे हैं।

कलेक्टर ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि ग्रामीणों को उनके ही गांव में राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए समाधान रथ जैसे आधुनिक संसाधनों से लैस मोबाइल सेवा का उपयोग किया जा रहा है, जो कंप्यूटर, प्रिंटर, फोटोकॉपी मशीन और प्रशिक्षित कर्मचारियों से युक्त है। यह लोक सेवा केंद्र से लिंक रहेगा जिससे नामांतरण, खसरा, नक्शा, गिरदावरी और एग्रीस्टैक पंजीयन जैसे प्रकरण त्वरित हल हो सकें।

उन्होंने यह भी बताया कि शिविरों में राजस्व सेवाओं के साथ-साथ आधार कार्ड निर्माण, बैंक खाता खोलना, आयुष्मान कार्ड निर्माण, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, विद्यार्थियों के लिए आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, किसानों का एग्रीस्टैक में पंजीयन जैसे कार्य भी किए जा रहे हैं। शिविर की जानकारी कोटवारों द्वारा मुनादी के माध्यम से गांव-गांव दी जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने कहा कि राजस्व समाधान शिविर आमजन के हित में एक क्रांतिकारी पहल है। इससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं सीधे लाभार्थियों तक पहुँच रही हैं और ग्रामीणों की समय और संसाधन दोनों की बचत हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव और उपमुख्यंत्री श्री विजय शर्मा जी का मंशा इस राजस्व समाधान शिविर के माध्यम से साकार हो रहा है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री परदेशी पटेल ने कहा, राज्य शासन द्वारा राजस्व व्यवस्थाओं को पारदर्शी और सरल बनाने की दिशा में यह प्रयास अनुकरणीय है। इससे वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों में बैठे ग्रामीणों को त्वरित लाभ मिल रहा है। शिविर में प्राप्त 59 आवेदनों में नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, अशुद्धलेख सुधार, नक्शा बटांकन, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र जैसे विषय प्रमुख रहे। इसमें 52 समस्याओं का निराकरण ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर श्री लालाराम, जनपद सदस्य श्री योगेश साहू, भुखन साहू अपर कलेक्टर श्री विनय पोयम, एसडीएम सहसपुर लोहारा, जनपद सीईओ श्री शिव साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर में बताया गया कि जिले के अन्य राजस्व समाधान शिविर 4 अगस्त को बिरेंद्रनगर, 5 को ठाठापुर, 6 को बाजार चारभांठा, 7 को समनापुर, 8 को पिपरिया, 11 को नेवारी, 12 को मरका, 13 को दशरंगपुर, 18 को छिरहा, 19 को कुंडा, 20 को दामापुर, 21 को मोहगांव, 22 को कुकदूर, 25 को कोदवागोड़ान, 27 को पंडरिया, 28 को बाद्यामुड़ा और 29 को रमतला में आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सभी राजस्व अधिकारियों को शिविरों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा अधिकतम ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।

Related Posts

मुंबई एयरपोर्ट पर दो विमानों के पंख आपस में टकराए, हड़कंप मचा, यात्री बाल-बाल बचे
देश

मुंबई एयरपोर्ट पर दो विमानों के पंख आपस में टकराए, हड़कंप मचा, यात्री बाल-बाल बचे

February 4, 2026
भारत-अमेरिका समझौता कब होगा साइन?डील में शामिल नहीं दो सेक्टर;जानिए 10 अहम बातें
देश

भारत-अमेरिका समझौता कब होगा साइन?डील में शामिल नहीं दो सेक्टर;जानिए 10 अहम बातें

February 3, 2026
घर बैठे बनाएं इनकम टैक्स सर्टिफिकेट, जानें इसके लिए किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत और पूरा प्रोसेस
देश

घर बैठे बनाएं इनकम टैक्स सर्टिफिकेट, जानें इसके लिए किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत और पूरा प्रोसेस

February 3, 2026
जम्मू में गणतंत्र दिवस से पहले आतंकियों की संदिग्ध सैटेलाइट कॉल्स पर सेना अलर्ट, सर्च ऑपरेशन शुरू
देश

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जैश आतंकियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा;सर्च ऑपरेशन जारी

February 3, 2026
ट्रेन यात्रियों को बड़ी राहत, कई ट्रेनों में खत्म हुआ RAC का झंझट; किराये में भी बदलाव ;  देखें पूरी लिस्ट यहां।
देश

कड़ाके की ठंड से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक,लखनऊ एक्सप्रेस समेत 8 ट्रेनें रद; दिल्ली-दरभंगा स्पेशल 15 घंटे तक लेट; देखें पूरी लिस्ट यहां।

February 3, 2026
UGC बिल के खिलाफ BHU में उग्र विरोध, OBC-SC-ST छात्रों ने किया प्रदर्शन, परिसर में भारी सुरक्षा बल तैनात
देश

UGC बिल के खिलाफ BHU में उग्र विरोध, OBC-SC-ST छात्रों ने किया प्रदर्शन, परिसर में भारी सुरक्षा बल तैनात

February 3, 2026
Next Post
जिले में मनाया गया पीएम किसान दिवस, किसानों को शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी देने के लिए लगाए गए स्टॉल

जिले में मनाया गया पीएम किसान दिवस, किसानों को शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी देने के लिए लगाए गए स्टॉल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

मंत्रिपरिषद के निर्णय

मंत्रिपरिषद के निर्णय

September 9, 2025
कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, माजदा वाहन से 80 बोरी अवैध धान जब्त

कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, माजदा वाहन से 80 बोरी अवैध धान जब्त

January 12, 2026
आज से मेट्रो का सफर हुआ महंगा, जानें आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर…

आज से मेट्रो का सफर हुआ महंगा, जानें आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर…

August 25, 2025
शादी सीजन से पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी, खरीदारी का शानदार मौका, जानें ताजा भाव

शादी सीजन से पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी, खरीदारी का शानदार मौका, जानें ताजा भाव

November 5, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुंबई एयरपोर्ट पर दो विमानों के पंख आपस में टकराए, हड़कंप मचा, यात्री बाल-बाल बचे
  • रात में चावल खाना सही है या नहीं? जानें डिनर में चावल से सेहत पर कितना असर पड़ता है
  • इन 5 राशियों के लिए अचानक धन लाभ और भाग्य खुलने के योग, जानें 4 फरवरी का राशिफल
  • ’धान खरीदी : किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR