• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, June 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गुंडा बदमाश विशाल ठाकुर गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
March 9, 2026
in रायगढ़
कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गुंडा बदमाश विशाल ठाकुर गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़। थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल सिंह ठाकुर उर्फ बाबू पिता रणधीर सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी रेल्वे कॉलोनी पाव दुकान के सामने थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ को अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी थाना कोतवाली क्षेत्र का गुंडा बदमाश है और उसके विरुद्ध पहले से कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार कल 8 मार्च को स्थानीय 16 वर्षीय नाबालिग बालिका द्वारा थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 05 मार्च 2026 की शाम वह अपने परिचित के घर घूमने गई थी, जहां उसकी मुलाकात विशाल ठाकुर उर्फ बाबू से हुई। उसी दिन आरोपी बालिका के कॉलोनी पहुंचा और उसे मोटरसाइकिल में बैठाकर जबरदस्ती ईला मॉल के पीछे अपने दोस्त के कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने 07 मार्च की शाम केवड़ाबाड़ी के पास बालिका को घटना किसी को न बताने की धमकी देकर छोड़ दिया।

READ ALSO

तमनार में 2 लाख रुपये की उठाईगिरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस टीम ने शातिर आरोपी को जशपुर से किया गिरफ्तार

बड़पारा शराब भट्टी के पास मोबाइल और नकदी लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

पीड़िता के थाना चक्रधरनगर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने पर महिला निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर द्वारा बालिका के आवेदन पर अपराध पंजीबद्ध कर विस्तृत बयान लिया गया। मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह को होने पर उन्होंने तत्काल थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया जिससे अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की जप्ती कर अपराध क्रमांक 94/2026137(2), 351(3),64(2) (एम) 127 बीएनएस, 06 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी व सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर महिला संबंधी अपराध पर त्वरित कार्यवाही में निरीक्षक राकेश मिश्रा, कमला पुसाम ठाकुर, उप निरीक्षक गेंद लाल साहू, आरक्षक शांति मिरी और अमर मिर्धा की अहम भूमिका रही है ।

आरोपी विशाल सिंह ठाकुर थाना कोतवाली क्षेत्र का गुंडा बदमाश है। उसके विरुद्ध थाना कोतवाली में पहले से 20 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, लूट, बलवा, आर्म्स एक्ट, चोरी और मारपीट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली पुलिस द्वारा 6 बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है। उसके लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण वर्ष 2023 में जिला बदर की कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन कलेक्टर रायगढ़ को भेजा गया था, जिसके बाद आरोपी को एक वर्ष के लिए जिला बदर भी किया गया था।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

“गुंडा, निगरानी बदमाश और आदतन अपराधियों को स्पष्ट चेतावनी है कि उनके खिलाफ कोई भी शिकायत आने पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई कर आरोपियों को सीधे जेल भेजा जाएगा तथा जिले में सक्रिय बदमाशों पर पुलिस की सख्त निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”

Related Posts

तमनार में 2 लाख रुपये की उठाईगिरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस टीम ने शातिर आरोपी को जशपुर से किया गिरफ्तार
रायगढ़

तमनार में 2 लाख रुपये की उठाईगिरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस टीम ने शातिर आरोपी को जशपुर से किया गिरफ्तार

June 20, 2026
बड़पारा शराब भट्टी के पास मोबाइल और नकदी लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
रायगढ़

बड़पारा शराब भट्टी के पास मोबाइल और नकदी लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

June 19, 2026
1 करोड़ 77 लाख रुपये की निवेश धोखाधड़ी मामले का फरार आरोपी विश्वजीत देवनाथ गिरफ्तार
रायगढ़

1 करोड़ 77 लाख रुपये की निवेश धोखाधड़ी मामले का फरार आरोपी विश्वजीत देवनाथ गिरफ्तार

June 19, 2026
मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को मिली नई गति
रायगढ़

मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को मिली नई गति

June 18, 2026
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा
रायगढ़

नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा

June 17, 2026
“बंदी संजय बघेल की मृत्यु प्रकरण : उपलब्ध साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का पक्ष”
रायगढ़

“बंदी संजय बघेल की मृत्यु प्रकरण : उपलब्ध साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का पक्ष”

June 16, 2026
Next Post
नवीन जिंदल के जन्मदिन पर रायगढ़ में सेवा और उत्सव का संगम

नवीन जिंदल के जन्मदिन पर रायगढ़ में सेवा और उत्सव का संगम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

इतने तारीख को मनाया जाएगा गंगा दशहरा पावन पर्व, जानें स्नान-दान का शुभ समय और महत्व

इतने तारीख को मनाया जाएगा गंगा दशहरा पावन पर्व, जानें स्नान-दान का शुभ समय और महत्व

April 20, 2026
छत्तीसगढ़ के इस जिले में दर्दनाक हादसा, दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर, तीन लोगों की मौत

बलौदाबाजार जिले को मिली 78.25 करोड़ रूपए की सौगात

August 19, 2025
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान

साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान

April 10, 2026
व‍ित्‍त मंत्री का बड़ा ऐलान, GST 2.0 में मिडिल क्लास से लेकर किसानों तक मिलेगा फायदा..

व‍ित्‍त मंत्री का बड़ा ऐलान, GST 2.0 में मिडिल क्लास से लेकर किसानों तक मिलेगा फायदा..

August 21, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • जैविक खेती, आधुनिक तकनीक और बेहतर बाजार व्यवस्था से बढ़ेगी किसानों की आय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को दी 9.65 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त
  • ड्रोन दीदी अभियान से कृषि क्षेत्र में तकनीक और मातृशक्ति का होगा सशक्त संगम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR