• Privacy Policy
  • About Us
Friday, May 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

मुख्यमंत्री साय ने स्वतंत्रता दिवस पर टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

Amish Kumari by Amish Kumari
August 16, 2025
in देश
मुख्यमंत्री  साय ने स्वतंत्रता दिवस पर टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 15 अगस्त 2025

READ ALSO

HDFC Bank ने ग्राहकों को दिया झटका! अब महंगी होगी आपकी लोन की EMI

9020mAh बैटरी के साथ iQOO ने लॉन्च किया धाकड़ फोन, जानें कीमत और फीचर्स

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

 

मुख्यमंत्री  साय ने प्रदर्शनी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के महापुरुषों के जीवन पर आधारित यह प्रर्दशनी हमारे युवाओं और विशेषकर स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी है। इससे उन्हें छत्तीसगढ़ की स्वतंत्रता संग्राम में निभाई गई भूमिका, हमारे जननायकों के जीवन संघर्ष और उनके अमूल्य योगदान के बारे में विस्तार से जानने का अवसर मिलेगा। आने वाली पीढ़ी को यह समझना जरूरी है कि आज़ादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण रही है। प्रदर्शनी में इन सभी तथ्यों को अत्यंत सुंदर, सुसंगठित और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि टाउन हॉल के ऐतिहासिक भवन में जनसंपर्क विभाग द्वारा इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराने का जो प्रयास किया जा रहा है, वह अत्यंत सराहनीय और प्रशंसनीय है।

 

मुख्यमंत्री  साय ने लिया क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा, छत्तीसगढ़ से जुड़े रोचक सवालों के दिए जवाब

 

मुख्यमंत्री  साय ने प्रदर्शनी के दौरान छत्तीसगढ़ की जानकारी पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में भी भाग लिया और पूछे गए सवालों के उत्तर दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों से जुड़े अत्यंत रोचक प्रश्न शामिल हैं। यह देखकर प्रसन्नता होती है कि इतनी व्यापक, सुंदर और व्यवस्थित जानकारी एक ही स्थान पर संकलित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेकर उन्हें भी कई नई और दिलचस्प जानकारियां प्राप्त हुईं। यह निश्चित रूप से बच्चों, युवाओं और इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए अत्यंत उपयोगी है।

मुख्यमंत्री  साय ने सभी से आग्रह किया कि वे न केवल प्रदर्शनी का अवलोकन करें, बल्कि यहां आयोजित प्रतियोगिताओं में भी उत्साहपूर्वक भाग लें।

 

दुर्लभ दस्तावेज, ऐतिहासिक क्षण और आधुनिक तकनीक का संगम

 

उल्लेखनीय है कि प्रदर्शनी में प्रदेश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनगाथा, उनके संघर्ष, दुर्लभ दस्तावेज और ऐतिहासिक क्षणों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। आज़ादी की लड़ाई के दौरान हुए विभिन्न आंदोलनों, जैसे भारत छोड़ो आंदोलन सहित कई महत्वपूर्ण संघर्षों में छत्तीसगढ़ की सक्रिय भागीदारी को भी इसमें विस्तार से दर्शाया गया है। इसके साथ ही, राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों तथा प्रदेश में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी भी प्रदर्शनी का हिस्सा है।

 

इस वर्ष प्रदर्शनी में वर्चुअल रियलिटी तकनीक के माध्यम से छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक तथ्यों को आकर्षक अंदाज़ में प्रस्तुत किया जा रहा है, जो विशेषकर बच्चों और युवाओं के बीच अत्यधिक लोकप्रिय है। प्रसिद्ध क्विज शो “कौन बनेगा करोड़पति” की तर्ज पर आयोजित “कोन बनही गुनिया” प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण है, जिसमें सभी लोग भाग लेकर पुरस्कार जीत सकते हैं।

 

जनसंपर्क विभाग द्वारा 15 से 21 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से रात 8:00 बजे तक आम जनता के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव  पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संयुक्त सचिव डॉ. रवि मित्तल, रायपुर कलेक्टर  गौरव सिंह सहित जनसंपर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Posts

HDFC Bank ने ग्राहकों को दिया झटका! अब महंगी होगी आपकी लोन की EMI
देश

HDFC Bank ने ग्राहकों को दिया झटका! अब महंगी होगी आपकी लोन की EMI

May 8, 2026
9020mAh बैटरी के साथ iQOO ने लॉन्च किया धाकड़ फोन, जानें कीमत और फीचर्स
देश

9020mAh बैटरी के साथ iQOO ने लॉन्च किया धाकड़ फोन, जानें कीमत और फीचर्स

May 8, 2026
Coronavirus के बाद “हंता” वायरस ने दी दस्तक, 3 की मौत, इंसानों से इंसानों में फैलने की खबर से मचा हड़कंप
देश

क्या चुने से फैलता है हंता वायरस का इंफेक्शन? जानें इसके लक्षण, WHO ने जारी किया ALERT

May 8, 2026
छत्तीसगढ़ में 5 नए मेडिकल कॉलेजों के लिए फैकल्टी भर्ती शुरू, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन
देश

छत्तीसगढ़ में 5 नए मेडिकल कॉलेजों के लिए फैकल्टी भर्ती शुरू, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

May 8, 2026
फिर से सोने-चांदी ने पकड़ ली रफ्तार, जानें आपके शहर में कितना हुआ महंगा?
देश

फिर से सोने-चांदी ने पकड़ ली रफ्तार, जानें आपके शहर में कितना हुआ महंगा?

May 8, 2026
अब नहीं मिलेगा तंबाकू-गुटखा और पान मसाला, इस राज्य सरकार ने लगाया प्रतिबंध, जानें क्या होगा असर?
देश

अब नहीं मिलेगा तंबाकू-गुटखा और पान मसाला, इस राज्य सरकार ने लगाया प्रतिबंध, जानें क्या होगा असर?

May 8, 2026
Next Post
कैबिनेट विस्तार होगा कभी भी, सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान

कैबिनेट विस्तार होगा कभी भी, सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

ग्राम पंचायत हरगवां में आज होगा विशेष शिविर का आयोजन

ग्राम पंचायत हरगवां में आज होगा विशेष शिविर का आयोजन

July 30, 2025
आज से शुरू हुई दुर्ग -हरिद्वार के लिए स्पेशल ट्रेन, देखे समय और खास सुविधा!

गर्मी की छुट्टियों में बढ़ी भीड़ के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, 1800 समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

April 25, 2026
लोकप्रिय लोकगायक सुनील मानिकपुरी ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

लोकप्रिय लोकगायक सुनील मानिकपुरी ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

August 28, 2025
इस बड़े प्राइवेट बैंक ने सैलरी और मर्चेंट अकाउंट में किए बड़े बदलाव, 1 अक्टूबर से होंगे लागू …

इस बड़े प्राइवेट बैंक ने सैलरी और मर्चेंट अकाउंट में किए बड़े बदलाव, 1 अक्टूबर से होंगे लागू …

September 2, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शिवरीनारायण में 23 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न
  • बंगाल के अगले CM का नाम हुआ ऐलान, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
  • “ऑपरेशन आघात” के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार रेड, एक दिन में 100 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त
  • HDFC Bank ने ग्राहकों को दिया झटका! अब महंगी होगी आपकी लोन की EMI
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR