• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, October 28, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

रजत जयंती वर्ष पर मेगा हेल्थ कैम्प एवं तीजा-पोरा उत्सव सम्पन्न

Amish Kumari by Amish Kumari
August 25, 2025
in मनोरंजन
रजत जयंती वर्ष पर मेगा हेल्थ कैम्प एवं तीजा-पोरा उत्सव सम्पन्न
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

बलरामपुर, 25 अगस्त 2025

 

READ ALSO

King: शाहरुख खान की नई फिल्म ‘किंग’ का नया वीडियो आउट, इस दिन होगी रिलीज

OTT RELEASE THIS WEEK: इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रहीं 9 नई फिल्में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत जिले के बाजारपारा स्थित ऑडिटोरियम भवन में मेगा हेल्थ कैम्प एवं महिलाओं का तीजा-पोरा उत्सव हर्षाेल्लास और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। आयोजन में स्वास्थ्य सेवाओं और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला।

मेगा हेल्थ कैम्प में जिला चिकित्सालय एवं विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। रक्तचाप, शुगर, संबंधी समस्याओं, महिला एवं बाल स्वास्थ्य सहित बीमारियों की जांच कर तत्काल परामर्श और दवाइयां प्रदान की गई। तीजा-पोरा पर्व के अवसर पर महिलाओं ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन, मेहंदी और आकर्षक रंगोली बनायी। ठेठरी-खुरमी, फरा, गुलगुला और अरसा जैसे पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी ने सबका मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक गीतों ने वातावरण को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया।

मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर हम रजत जयंती वर्ष के रूप में मना रहे हैं। छत्तीसगढ़ के निर्माण में यह 25 वर्ष बहुत महत्वपूर्ण रहे, जिनमें राज्य ने हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए। राज्य सरकार हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। कार्यक्रम में उन्होंने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं सांस्कृतिक पर्वों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये तीज त्यौहार हैं जो संस्कृति को जीवंत रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि तीज पर्व के अवसर पर बहनें हम सभी बहनें अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं तथा पारंपरिक व्यंजन बनाकर भगवान भोलेनाथ की आराधना करती हैं। उन्होंने सभी को तीजा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने 25 वर्षों की इस यात्रा में सांस्कृतिक धरोहरों एवं परंपराओं को संरक्षित रखते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। पहले जिला मुख्यालय न होने से छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए अंबिकापुर जाना पड़ता था, परंतु अब वे सभी कार्य बलरामपुर में ही संपन्न हो रहे हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि रजत महोत्सव में सभी विभाग अपनी 25 वर्षों की उपलब्धियों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता तक पहुंचाएंगे। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि “कुपोषण हटाने के लिए शासकीय योजनाओं के साथ-साथ महिलाओं को स्वयं भी अपने और बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देना होगा। बच्चों को बाजार में मिलने वाले खाद्य पदार्थों की बजाय घर का पौष्टिक आहार देना चाहिए, ताकि वे सुपोषित हो सकें और इसकी शुरुआत घर से ही करनी होगी। उन्होंने तीजा पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को शुभकामनाएं भी दी।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामणि निकुंज ने आयोजन को रजत जयंती वर्ष का गर्वपूर्ण अवसर बताते हुए सभी बधाई और शुभकामनाएं दी। महिलाओं ने सामूहिक गीतों और पारंपरिक नृत्यों के माध्यम से तीजा पर्व का उल्लास साझा किया और सभी ने मिलकर “स्वस्थ तन, समृद्ध संस्कृति और सशक्त समाज” का संदेश दिया।

 

Related Posts

मनोरंजन

King: शाहरुख खान की नई फिल्म ‘किंग’ का नया वीडियो आउट, इस दिन होगी रिलीज

October 25, 2026
मनोरंजन

OTT RELEASE THIS WEEK: इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रहीं 9 नई फिल्में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट

October 23, 2026
मनोरंजन

Nayyi Navelli OTT Release: यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली थिएटर के बाद OTT पर होगी रिलीज, जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम

October 22, 2026
मनोरंजन

Suryaa Teaser: सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ के टीजर ने मचाया गदर, खोली मेडिकल करप्शन की पोल

October 19, 2026
मनोरंजन

The Paradise OTT Release: OTT पर रिलीज के लिए तैयार ‘द पैराडाइज’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

October 18, 2026
मनोरंजन

Gajab Raat Trailer: मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गजब रात’ का ट्रेलर रिलीज, भ्रष्ट पुलिसवाला बन छाए एक्टर

October 15, 2026
Next Post
कुथरेल ग्राम पंचायत की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, शिकायत लेकर ग्रामीण पहुंचे जनदर्शन

कुथरेल ग्राम पंचायत की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, शिकायत लेकर ग्रामीण पहुंचे जनदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

विशेष लेख : उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

विशेष लेख : उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

April 11, 2026
आईपीएल 2026 का धमाकेदार आगाज आज: आरसीबी बनाम एसआरएच मुकाबला शाम 7:30 बजे, जानें कहां देखें लाइव

आईपीएल 2026 का धमाकेदार आगाज आज: आरसीबी बनाम एसआरएच मुकाबला शाम 7:30 बजे, जानें कहां देखें लाइव

March 27, 2026
WhatsApp से हो रही है ठगी, एक पल में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट; ऐसे रखें खुद को सुरक्षित

WhatsApp ला रहा नया नॉइस कैंसिलेशन फीचर, अब शोर में भी होगी साफ कॉलिंग

April 6, 2026
खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

March 14, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : कोसा बुनाई की विरासत संवारने आगे आया हिंडाल्को, रायपुर में कोसाला सेंटर का शुभारंभ
  • Motorola: 7000mAh बैटरी के साथ Motorola ने सस्ते में लॉन्च किया सस्ता फोन, जानें कीमत और फीचर्स
  • Raigarh News : रायगढ़ पुलिस ने शासकीय राशन दुकानों को निशाना बनाने वाले चावल-शक्कर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार
  • Chhatisgarh News : ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR