• Privacy Policy
  • About Us
Friday, September 18, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

राजधानी में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा – विष्णुदेव साय

Amish Kumari by Amish Kumari
August 14, 2025
in मनोरंजन
राजधानी में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा – विष्णुदेव साय
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

 

रायपुर, 15अगस्त 2025

READ ALSO

Rise and Fall trailer: ‘राइज एंड फॉल 2’ का ट्रेलर आउट, सत्ता के खेल में उतरेंगे टीवी और राजनीति के ये 4 बड़े चेहरे

Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer: ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक

भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर में आजादी के महोत्सव के रूप में राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन से विशाल भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह भारी उत्साह के साथ स्वागत किया गया तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।

 

तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। और आज रायपुर के शहीद स्मारक भवन से यह यात्रा निकाली गई। इस सफल और भव्य आयोजन के लिए सबसे पहले इस यात्रा के लिए रायपुर जिले के जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम बधाई के पात्र है। यह तिरंगा यात्रा भव्य रही है और इसमें सभी वर्ग, समुदाय, सेना के रिटायर्ड ऑफिसर के लोग शामिल हुए यह हमारे लिए गौरव की बात है। जब बात तिरंगे की आती है तो लोगों को बचपन याद आ जाता है जब हम स्कूल में पढ़ते थे तब 15 अगस्त में प्रभातफेरी अपने गांव में निकलते थे और विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा का गान करते थे। यह तिरंगा हम लोगों की आन बान शान है यह हमेशा ऊपर रहना चाहिए। इस तिरंगे के लिए हमारे देश के लाखों लोगों ने अपना बलिदान और कुर्बानी दी है। देश के तिरंगे के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए। ऐसे लोग की याद में यह यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि बस्तर जैसे क्षेत्र में तिरंगा शान से लहरा रहा है। बस्तर में हमारे सेना के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ लड़ रहे हैं और लगातार ऑपरेशन कर नक्सलियों का खात्मा कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में सभी अपने-अपने घरों में भी तिरंगा लहरा रहे हैं। सभी अपने-अपने घरों में तिरंगा लगा ले और हमारे अमर शहीदों जिन्होंने अपनी कुर्बानी दी है उनके प्रति यह हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

नई पीढ़ी के मन में तिरंगे के प्रति मान-सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है – बृजमोहन अग्रवाल

 

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि देश के सबसे बड़े सैनिक नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कल तिरंगा झंडा दिल्ली में निकली और आज रायपुर प्रदेश के सबसे बड़े सैनिक विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली है। उन्होंने कहा कि अपनी जान की बाजी लगाकर देश की सुरक्षा करने वाले जवानों का आज हम सम्मान करते हैं। मेरा अभिमान है तिरंगा, मेरा स्वाभिमान है तिरंगा, यह तिरंगा है तो हम सब हैं। नई पीढ़ी के मन में तिरंगे के प्रति मान-सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से देश की सेना ने दिखा दिया कि तिरंगे की रक्षा के लिए हमारे वायु सेना, थल सेना और जल सेना तीनों ने मिलकर पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए। नई पीढ़ी को तिरंगे का महत्व समझ आए और जब 2047 में जब हमारा तिरंगा 100 साल का होगा तब यह विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ होगा। ऐसे तिरंगे की आन-बान-शान के लिए यात्रा निकाली गई है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिन आतंकवादियों ने देश के लोगों की निर्मम हत्या की थी उन आतंकवदियों को ऑपरेशन सिंदूर चलाकर उनका खात्मा किया गया। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।

 

तिरंगा हमारी राष्ट्रीयता और बलिदान का प्रतीक है – नीलू शर्मा

 

तिरंगा यात्रा के प्रदेश संयोजक नीलू शर्मा ने कहा कि आज हम सबके लिए बड़े ही गौरव का विषय है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा का यह अभियान पूरे देश भर में 10 अगस्त से शुरू हुआ है। छत्तीसगढ़ में इस कार्यक्रम को हमने “मोर तिरंगा मोर अभियान” नाम देकर किया है। तिरंगा हमारी राष्ट्रीयता और बलिदान का प्रतीक है। हमारी आन बान और शान का प्रतीक है। 15 अगस्त हमारा राष्ट्रीय पर्व है और राष्ट्रीय पर्व में हम निश्चित रूप से देश की आजादी में जो लाखों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी है उन्हें नमन करने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। उन्होंने सभी से अपील किया कि अपने घरों में तिरंगा लगाए और सेल्फी ले एवं इस सोशल मीडिया में शेयर भी करें।

 

जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि रायपुर के सभी 20 मंडलों में भाजपा के कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकाली एवं हर घर तिरंगा अभियान से लगातार जुड़े हुए हैं और एक लाख से अधिक तिरंगा लगाया गया है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए भाजपा के सभी जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कार्यक्रम का आभार नव नियुक्त प्रदेश मंत्री एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रायपुर शहर जयंती पटेल ने किया

 

कार्यक्रम के दौरान देश की सेवा में अपनी पूरा जीवन न्यौछावर करने वाले पूर्व सैनिकों एवं सेना के अधिकारियों का सम्मान किया गया एवं देशभक्ति गीतों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी घरों में तिरंगा लगने के लिए लोगों से अपील किया।

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय, नीलू शर्मा, संजय श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, महापौर मीनल चौबे, केदारनाथ गुप्ता, अशोक बजाज, जयंती पटेल, सच्चिदानंद उपासने, अमरजीत सिंह छाबड़ा, नंद कुमार साहू, सूर्यकांत राठौर, राहुल योगराज टिकरिया, राजीव अग्रवाल, सत्यम दुवा, गोपी साहू, अकबर अली, ललित जयसिंघ, आशु चंद्रवंशी, तुषार चोपड़ा स्वप्निल मिश्रा, संजय तिवारी, अनिल बाग, वंदना राठौर, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पार्षद, व्यापारिक संगठन, स्वयंसेवी संगठन, सामाजिक संगठन, छात्र, पूर्व वीर सैनिक, आम नागरिक के अलावा शहर भर से बड़ी संख्या में

लोग शामिल हुए।

 

Related Posts

मनोरंजन

Rise and Fall trailer: ‘राइज एंड फॉल 2’ का ट्रेलर आउट, सत्ता के खेल में उतरेंगे टीवी और राजनीति के ये 4 बड़े चेहरे

September 17, 2026
मनोरंजन

Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer: ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक

September 17, 2026
मनोरंजन

The Vvaan Trailer: सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, वन देवी और विकास की दमदार कहानी

September 16, 2026
मनोरंजन

Toxic OTT Relese: इस दिन होगी OTT पर रिलीज होगी यश की फिल्म टॉक्सिक, जानिए कब और कहां देख पाएंगे ये फिल्म

September 16, 2026
मनोरंजन

OTT relese this week: इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी सस्पेंस-क्राइम से रोमांस तक फिल्में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट

September 14, 2026
मनोरंजन

Padayatra trailer: पदयात्रा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, ममूटी और गोपालकृष्णन 33 साल बाद फिर साथ आए नजर

September 13, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

कड़ाके की ठंड के बीच आज से 4 दिनों तक होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में तेज हवा के साथ भारी बारिश के असर, कई जगह गिर सकती है बिजली; जानें अपने शहर का मौसम

February 21, 2026
रक्षाबंधन पर दंतेवाड़ा और सुकमा में एक नया इतिहास रचेंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, आत्मसमर्पित नक्सली महिलाएं और ‘दंतेश्वरी फाइटर्स’ की कमांडो बाँधेंगी राखी

रक्षाबंधन पर दंतेवाड़ा और सुकमा में एक नया इतिहास रचेंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, आत्मसमर्पित नक्सली महिलाएं और ‘दंतेश्वरी फाइटर्स’ की कमांडो बाँधेंगी राखी

August 8, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुँचे छत्तीसगढ़ पैवेलियन : वर्ल्ड एक्सपो 2025 में दिखी प्रदेश की संस्कृति और समृद्धि की अद्भुत झलक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुँचे छत्तीसगढ़ पैवेलियन : वर्ल्ड एक्सपो 2025 में दिखी प्रदेश की संस्कृति और समृद्धि की अद्भुत झलक

August 25, 2025
आज कितना बजे दिल्ली पहुंचेंगे पुतिन, जानिए कब होगा राष्ट्रपति भवन में आलीशान डिनर; जानें हर अपडेट

आज कितना बजे दिल्ली पहुंचेंगे पुतिन, जानिए कब होगा राष्ट्रपति भवन में आलीशान डिनर; जानें हर अपडेट

December 4, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में कल से फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट
  • Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान: जिले के 2700 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र 33 हजार दियों से हुआ जगमग
  • Raigarh News : बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Cg News Today : विशेष लेख : ‘सेवा-संकल्प-अभियान’ : कोर्ट के चक्करों से मुक्ति और सुशासन की नई राह
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR