• Home 1
  • Home 2
Friday, September 5, 2025
Din ka Bhaskar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

राष्ट्रीय राजमार्ग में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सड़कों में सुधारात्मक कार्य करने तथा रात्रि में पेट्रोलिंग बढ़ाने की जरूरत – कलेक्टर

Suman Singh by Suman Singh
August 19, 2025
in राजनीतिक
0
राष्ट्रीय राजमार्ग में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सड़कों में सुधारात्मक कार्य करने तथा रात्रि में पेट्रोलिंग बढ़ाने की जरूरत – कलेक्टर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

राजनांदगांव 19 अगस्त 2025।

 

READ ALSO

शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल रमेन डेका

मुख्यमंत्री से ट्रिपल आई टी नया रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओमप्रकाश व्यास ने की सौजन्य मुलाकात

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  मोहित गर्ग, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने विगत कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क दुर्घटना के कारण मवेशियों की मृत्यु पर गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि रात्रि के समय राष्ट्रीय राजमार्ग में दुर्घटना अधिक हो रही है। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग में ब्लैक स्पाट का चिन्हांकन करने कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों में सुधारात्मक कार्य कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग में रात्रि के समय पेट्रोलिंग बढ़ाने कहा। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग में रात्रि के समय सघन मॉनिटरिंग कर बैठे मवेशियों को हटाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग में मवेशियों के बैठने से मवेशियों के साथ जनहानि होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों का चिन्हांकन करें जिन स्थानों में अधिक संख्या में मवेशी सड़क पर बैठते हैं। ऐसे स्थलों से मवेशियों को पशु आश्रय स्थलों में शिफ्टिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रतिनिधियों को मवेशियों में रेडियम बेल्ट लगाने कहा, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। उन्होंने दुर्घटनाजन्य स्थलों में लाईट की व्यवस्था और राष्ट्रीय राजमार्ग में ब्लिंक लाईट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग में दोबारा ऐसी दुर्घटना होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग में सांकेतिक बोर्ड और पशु विचरण बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बने पशु आश्रय स्थलों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पशुओं को सड़को पर नहीं छोडऩे के लिए गांवों में मुनादी कराने के निर्देश दिए। यदि कोई ऐसा कार्य करते हुए पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करने कहा। सड़कों पर मवेशियों के दुर्घटना होने पर वाहन चालक जितने जिम्मेदार है उतने ही पशुपालक भी जिम्मेदार हैं। सड़क पर पशु दुर्घटना होने पर संबंधित पशुमालिक पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक  मोहित गर्ग ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग की पेट्रोलिंग टीम को राजस्व, पुलिस एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने कहा। पेट्रोलिंग टीम के नोडल अधिकारी और ड्रायवर की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम से समन्वय करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रात्रि के समय अधिक दुर्घटनाएं हो रही है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में ब्लैक स्पाट में लाईट की जरूरत है। उन्होंने नेशनल हाईवे पर मवेशियों को छोड़ते हुए पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों में बैठे मवेशियों के मालिकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर  प्रेम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राहुल देव शर्मा, नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़  एम भार्गव, एसडीएम राजनांदगांव  खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगांव  श्रीकांत कोर्राम, जिले के सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ, परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रतिनिधि एवं अशोका टोल प्लाजा के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल रमेन डेका
राजनीतिक

शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल रमेन डेका

September 5, 2025
मुख्यमंत्री से ट्रिपल आई टी नया रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओमप्रकाश व्यास ने की सौजन्य मुलाकात
राजनीतिक

मुख्यमंत्री से ट्रिपल आई टी नया रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओमप्रकाश व्यास ने की सौजन्य मुलाकात

September 5, 2025
भारत को लेकर दिया बड़ा बयान- ‘लगता है हमने भारत-रूस को खो दिया’, राष्ट्रपति ट्रंप का पोस्ट से छलका दर्द…
राजनीतिक

भारत को लेकर दिया बड़ा बयान- ‘लगता है हमने भारत-रूस को खो दिया’, राष्ट्रपति ट्रंप का पोस्ट से छलका दर्द…

September 5, 2025
केंद्र सरकार का CAA पर बड़ा फैसला, 2024 तक आए पाकिस्तान-बांग्लादेश और अफगानिस्तान अल्पसंख्यक भारत में रह सकेंगे…
राजनीतिक

केंद्र सरकार का CAA पर बड़ा फैसला, 2024 तक आए पाकिस्तान-बांग्लादेश और अफगानिस्तान अल्पसंख्यक भारत में रह सकेंगे…

September 3, 2025
मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
राजनीतिक

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन

September 3, 2025
छत्तीसगढ़ में बांध टूटने से 4 लोगों की मौत, 3 लापता…
राजनीतिक

छत्तीसगढ़ में बांध टूटने से 4 लोगों की मौत, 3 लापता…

September 3, 2025
Next Post
संभाग स्तरीय कार्यालयों में शीघ्र ई-ऑफिस प्रक्रिया होगी प्रारंभ

संभाग स्तरीय कार्यालयों में शीघ्र ई-ऑफिस प्रक्रिया होगी प्रारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

August 1, 2025

पोषण की पहल : हाई स्कूल के छात्रावासी बच्चों को अब स्कूल में मिलेगा पौष्टिक भोजन

August 1, 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मोटापे के विरूद्ध मुहिम

: ‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की होगी सघन जांच

August 1, 2025
उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा

अब तक किसानों को 10.91 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

August 1, 2025
कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

August 1, 2025

EDITOR'S PICK

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी, मानदेय में भारी वृद्धि, अब खाते में आएंगे इतने हजार रुपए…

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी, मानदेय में भारी वृद्धि, अब खाते में आएंगे इतने हजार रुपए…

August 21, 2025
जरूरी खबर! 1 सितंबर से पहले करवा ले Adhar से जुड़े ये काम, वरना इनवैलिड हो जाएगा आपका ID…

जरूरी खबर! 1 सितंबर से पहले करवा ले Adhar से जुड़े ये काम, वरना इनवैलिड हो जाएगा आपका ID…

August 29, 2025
बलौदाबाजार जिले में संयुक्त टीम ने किया कृषि सेवा केन्द्रों का निरीक्षण,9 केंद्रों को नोटिस जारी

बलौदाबाजार जिले में संयुक्त टीम ने किया कृषि सेवा केन्द्रों का निरीक्षण,9 केंद्रों को नोटिस जारी

August 8, 2025
बने खाबो-बने रहिबो“ सघन जांच एवं जागरूकता अभिया के तहत मिठाइयों और नमकीन के लिए गए दर्जनों सैम्पल

बने खाबो-बने रहिबो“ सघन जांच एवं जागरूकता अभिया के तहत मिठाइयों और नमकीन के लिए गए दर्जनों सैम्पल

August 7, 2025

About

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • महतारी वंदन योजना के तहत मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं के खातों में अंतरित किए 1000-1000 रुपये
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के ग्राम गढ़ उमरिया में नवगुरुकुल का किया शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राजनांदगांव की ऐतिहासिक पहल
  • वनमंत्री कश्यप छत्तीसगढ़ रजत जयंती कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान समारोह में हुए शामिल
  • Home 1
  • Home 2

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR