• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, July 19, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

1 अप्रैल से कई चीनी CCTV कैमरों की बिक्री पर लग सकती है रोक! क्या कहती है रिपोर्ट और क्या होगा असर?

Amish Kumari by Amish Kumari
March 31, 2026
in देश
1 अप्रैल से कई चीनी CCTV कैमरों की बिक्री पर लग सकती है रोक! क्या कहती है रिपोर्ट और क्या होगा असर?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

भारत में CCTV बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, सरकार इंटरनेट से जुड़े CCTV कैमरों के नियमों को और सख्त करने की तैयारी में है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 1 अप्रैल से Hikvision, Dahua और TP-Link जैसे कई चीनी ब्रांड्स के कुछ CCTV डिवाइस भारत में बेचने पर रोक लगाई जा सकती है।

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि घरों और दफ्तरों में लगे कुछ CCTV कैमरों का डेटा पाकिस्तान भेजा जा रहा था, जिनमें चीनी कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया गया था। इसको देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने चिंता जताई है।

READ ALSO

ITR फाइल करने के बाद भूलकर भी न करें ये गलती, वरना अटक जाएगा रिफंड

RBI की बड़ी तैयारी, भारत में अगले साल आ सकती है प्लास्टिक करेंसी

नई व्यवस्था के तहत अब भारत में बेचे जाने वाले सभी CCTV डिवाइस को अनिवार्य सर्टिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा। सरकार की तरफ से अभी इस बैन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कड़े नियम लागू किए जा रहे हैं और सभी कंपनियां इनका पालन नहीं कर पा रही हैं।

ये नियम मुख्य रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हैं, जिन्हें Ministry of Electronics and Information Technology द्वारा लागू किया जा रहा है। पहले भी चीनी CCTV कैमरों को लेकर सवाल उठे थे कि इन्हें रिमोटली एक्सेस किया जा सकता है और डेटा विदेश भेजा जा सकता है।

सरकार ने इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइंस भी जारी कर दी हैं। अब हर कंपनी को अपने CCTV डिवाइस के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की पूरी जानकारी देनी होगी, जिसमें चिप, फर्मवेयर और सोर्स डिटेल शामिल होंगी।

इसके अलावा, किसी भी CCTV डिवाइस में बैकडोर नहीं होना चाहिए, यानी ऐसा कोई तरीका नहीं होना चाहिए जिससे डेटा देश के बाहर भेजा जा सके। सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त लैब्स में टेस्टिंग के बाद ही CCTV कैमरों को भारत में बेचने की अनुमति मिलेगी। बिना टेस्टिंग के कोई भी डिवाइस बाजार में नहीं आ रहा है।

इससे मैन्यूफैकचर्रर्स पर क्या असर पड़ेगा?

नियम लागू होने के बाद CCTV मैन्यूफैकचर्रर्स को इन बातों पर ध्यान देना होगा-

  • CCTV के मेन कंपोनेंट्स के ओरिजनल देश की साफ जानकारी या डिक्लेरेशन
  • उन्हें यह पक्का करना होगा कि CCTV डिवाइसेज की सुरक्षा से जुड़ी खामियों के लिए जांच की गई हो
  • उन्हें अनऑथराइज्ड रिमोट एक्सेस जैसे जोखिमों को रोकना होगा
  • अगर कोई प्रोडक्ट इन स्टैंडर्ड्स को पूरा नहीं करता है तो उसे सर्टिफिकेशन नहीं मिलेगा और इसके बिना उसे बेचा नहीं जा सकता।

सिर्फ चीनी ब्रांड पर ही क्यों असर देखा गया 

इस नियम का असर कई चीनी ब्रांड पर इसलिए आ रहा है क्योंकि इनके ज्यादातर कंपोनेंट चीन से आ रहे हैं जिनमें खास तौर से चीनी चिपसेट पर निर्भरता दिखाई देती हैं। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि नए प्रोसेस के तहत इन चीनी कंपोनेंट्स का इस्तेमाल करने वाली सीसीटीवी डिवाइसेज कंपनियों को अप्रूवल हासिल करने में कठिनाई हो रही है। यहां तक ​​कि बड़े पैमाने पर मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स भी सप्लाई चेन से जुड़ी चिंताओं की वजह से सर्टिफिकेशन हासिल करने में नाकाम हो रही हैं। इसके नतीजे के तौर पर सीसीटीवी कंपनियां या तो अपनी रीस्ट्रक्चरिंग करने की कोशिश कर रही हैं या कुछ प्रोडक्ट कैटेगरी में सप्लाई से पीछे हट रही हैं।

आम ग्राहकों के लिए क्या बदल जाएगा-

आम ग्राहकों के लिए इससे बाज़ार में अवेलेबल सीसीटीवी और सीसीटीवी प्रोडक्ट्स के ऑप्शन्स में बदलाव आ सकता है। समय के साथ आपको लोकल स्तर पर मैन्यूफैक्चर्ड सीसीटीवी डिवाइसेज की संख्या में बढ़ोतरी और डेटा सेफ्टी और प्राइवेसी पर ज्यादा ध्यान मिलते देखने को मिलेगा। यह बदलाव अपने नतीजे दिखाने लगा है क्योंकि सीपी प्लस, क्यूबो, प्रामा जैसे कई ब्रांड अपना एक्सपेंशन कर कर रहे हैं और इनमें से कई कंपनियों ने नॉन-चीनी कंपोनेंट्स और लोकल स्तर पर मिलने वाले सिस्टम का यूज करना शुरू कर दिया है जिससे सरकार के नियमों का कंप्लाइंस आसान हो गया है।

Related Posts

ITR फाइल करने के बाद भूलकर भी न करें ये गलती, वरना अटक जाएगा रिफंड
देश

ITR फाइल करने के बाद भूलकर भी न करें ये गलती, वरना अटक जाएगा रिफंड

July 19, 2026
RBI की बड़ी तैयारी, भारत में अगले साल आ सकती है प्लास्टिक करेंसी
देश

RBI की बड़ी तैयारी, भारत में अगले साल आ सकती है प्लास्टिक करेंसी

July 19, 2026
भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, जानें कितना खतरनाक है ये वेरिएंट?
देश

भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, जानें कितना खतरनाक है ये वेरिएंट?

July 19, 2026
नए साल पर सरकार दे सकती है तोहफा, 1 जनवरी से कम हो सकता है गैस स‍िलेंडर के दाम?
देश

LPG सब्सिडी बिल एक लाख करोड़ के पार, क्या फिर महंगे होंगे LPG सिलेंडर?

July 19, 2026
निवेशकों के लिए बड़ी खबर! Abbott India ने घोषित किया ₹525 का फाइनल डिविडेंड
देश

निवेशकों के लिए बड़ी खबर! Abbott India ने घोषित किया ₹525 का फाइनल डिविडेंड

July 19, 2026
अब RTO जाने की जरूरत नहीं, अब घर बैठे एक क्लिक में चेंज करें ड्राइविंग लाइसेंस का मोबाइल नंबर
देश

अब RTO जाने की जरूरत नहीं, अब घर बैठे एक क्लिक में चेंज करें ड्राइविंग लाइसेंस का मोबाइल नंबर

July 19, 2026
Next Post
सूरत में दर्दनाक हादसा: लिंबायत के मीठी खाड़ी इलाके में गैस लीक से लगी आग, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

सूरत में दर्दनाक हादसा: लिंबायत के मीठी खाड़ी इलाके में गैस लीक से लगी आग, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

बीच सत्र में शिक्षक नहीं होंगे रिटायर, अंतिम दिन तक कार्य करने की दी अनुमति, साय सरकार का बड़ा फैसला

बीच सत्र में शिक्षक नहीं होंगे रिटायर, अंतिम दिन तक कार्य करने की दी अनुमति, साय सरकार का बड़ा फैसला

July 1, 2026
पहले दिन कितना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ? जानिए आज का GMP प्राइस और निवेशकों का रिस्पॉन्स

पैसा रखें तैयार! ₹883 करोड़ का IPO ला रही है ये कंपनी, नोट करें तारीख और प्राइस बैंड

June 16, 2026
चुनाव आयोग का नया प्लेटफॉर्म, अब एक ही जगह वोट और वोटर की सारी सेवाएं उपलब्ध

चुनाव आयोग का नया प्लेटफॉर्म, अब एक ही जगह वोट और वोटर की सारी सेवाएं उपलब्ध

March 15, 2026
होली से पहले रेलवे का बड़ा ऐलान: छत्तीसगढ़ से चलेंगी 70 स्पेशल ट्रेनें, भीड़ में भी कन्फर्म टिकट की मिलेगी सुविधा

होली से पहले रेलवे का बड़ा ऐलान: छत्तीसगढ़ से चलेंगी 70 स्पेशल ट्रेनें, भीड़ में भी कन्फर्म टिकट की मिलेगी सुविधा

February 27, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • ITR फाइल करने के बाद भूलकर भी न करें ये गलती, वरना अटक जाएगा रिफंड
  • साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में हासिल हुई एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि
  • RBI की बड़ी तैयारी, भारत में अगले साल आ सकती है प्लास्टिक करेंसी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR