• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, March 28, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

राहुल गांधी के आरोपों पर BJP ने किया का पलटवार, कहा- ‘जहां आपने सीट चोरी का आरोप लगाया, वहां सबसे ज्यादा सीटें जीती कांग्रेस’

Amish Kumari by Amish Kumari
August 9, 2025
in अन्य
राहुल गांधी के आरोपों पर BJP ने किया का पलटवार, कहा- ‘जहां आपने सीट चोरी का आरोप लगाया, वहां सबसे ज्यादा सीटें जीती कांग्रेस’
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ 08अगस्त 2025

नई दिल्ली।कांग्रेस के बड़े नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने राहुल पर चुनाव आयोग (ECI) के खिलाफ गलत आरोप लगाने और संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया।

READ ALSO

पनीर या टोफू, जानें कौन है सेहत और प्रोटीन के लिए ज्यादा फायदेमंद

सेहत के लिए फायदेमंद आंवला, रोज खाएं 1-2 ताजे आंवले और बनाएं शरीर मजबूत

भूपेंद्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी झूठ फैलाकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। यह बयान राहुल के उस दावे के जवाब में आया, जिसमें उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों को बीजेपी के फायदे के लिए ‘चुनावी नाटक’ कहा था। इसके साथ ही महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी वोटों की धांधली का आरोप लगाया था।

केंद्रीय मंत्री ने राहुल के दावों की सच्चाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी बातें तथ्यों से कोसों दूर हैं। राहुल ने दावा किया था कि महाराष्ट्र में 1 करोड़ नए वोटर जुड़े, लेकिन चुनाव आयोग के मुताबिक, सिर्फ 40 लाख वोटरों की बढ़ोतरी हुई। यह राहुल के दावे से 60% कम है।

भूपेंद्र यादव ने तंज कसते हुए कहा, “महाराष्ट्र में जहां-जहां वोट बढ़े, वहां-वहां कांग्रेस ने ज़्यादातर सीटें जीतीं है।”

राहुल गांधी ने 7 अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए चुनाव आयोग ने ‘चुनावी खेल’ रचा। उन्होंने कर्नाटक की महादेवपुरा सीट का जिक्र करते हुए कहा कि वहां 1,00,250 वोटों की ‘चोरी’ हुई।

राहुल ने कहा कि उनकी पार्टी को कर्नाटक में 16 सीटें जीतने की उम्मीद थी, लेकिन सिर्फ 9 सीटें मिलीं। उन्होंने महादेवपुरा में वोटों की गड़बड़ी का दावा करते हुए कहा कि डुप्लिकेट वोटर, फर्जी पते और एक ही पते पर कई वोटरों का रजिस्ट्रेशन हुआ।

राहुल ने कहा, “हमारी आंतरिक सर्वे में 16 सीटें जीतने की बात थी, लेकिन हमें 9 मिलीं। हमने सात हारी हुई सीटों की जांच की और महादेवपुरा पर ध्यान दिया। वहां कुल 6.26 लाख वोट पड़े। बीजेपी ने 6,58,915 वोटों से जीत हासिल की, जिसमें 32,707 वोटों का अंतर था। लेकिन महादेवपुरा में कांग्रेस को 1,15,586 और बीजेपी को 2,29,632 वोट मिले। हमने पाया कि 1,00,250 वोट चोरी हुए।”

बीजेपी का पलटवार

भूपेंद्र यादव ने राहुल की भाषा को निशाना बनाते हुए कहा कि वह संवैधानिक संस्थाओं और अधिकारियों के खिलाफ धमकी भरे लहजे में बात करते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि सत्ता में आने पर वह चुनाव आयोग के बड़े-छोटे अधिकारियों को सबक सिखाएंगे। क्या यह भाषा विपक्ष के नेता को शोभा देती है?ॉ

भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री

उन्होंने राहुल पर सेना की बहादुरी और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों पर सवाल उठाने का भी आरोप लगाया उन्होंने आगे कहा, “राहुल गांधी बार-बार झूठ बोलकर देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। वह ‘परमाणु बम’ छोड़ने की बात करते हैं, लेकिन उनकी बातें सिर्फ हवा-हवाई हैं।”

भूपेंद्र यादव ने राहुल के दावों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि कांग्रेस को अपनी हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने की बजाय आत्ममंथन करना चाहिए।

क्या है महादेवपुरा का मामला?

राहुल गांधी ने महादेवपुरा में कथित वोट चोरी के पांच तरीकों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि डुप्लिकेट वोटर, फर्जी और गलत पते, और एक ही पते पर 50-60 वोटरों का रजिस्ट्रेशन हुआ। राहुल ने दावा किया कि जब उनकी टीम ने इन पतों की जांच की, तो वहां कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।

हालांकि, भूपेंद्र यादव ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि राहुल के आरोप बिना सबूत के हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर सवाल उठाना गलत है और राहुल को अपने दावों के लिए ठोस सबूत पेश करने चाहिए।

Related Posts

पनीर या टोफू, जानें कौन है सेहत और प्रोटीन के लिए ज्यादा फायदेमंद
अन्य

पनीर या टोफू, जानें कौन है सेहत और प्रोटीन के लिए ज्यादा फायदेमंद

March 28, 2026
सेहत के लिए फायदेमंद आंवला, रोज खाएं 1-2 ताजे आंवले और बनाएं शरीर मजबूत
अन्य

सेहत के लिए फायदेमंद आंवला, रोज खाएं 1-2 ताजे आंवले और बनाएं शरीर मजबूत

March 27, 2026
“केसर दूध पीने के जबरदस्त फायदे, जानें डाइट में शामिल करने का सही तरीका”
अन्य

“केसर दूध पीने के जबरदस्त फायदे, जानें डाइट में शामिल करने का सही तरीका”

March 26, 2026
नींबू और पुदीना साथ खाने के फायदे, शरीर को मिलती है ठंडक और पाचन में सुधार, जानें सही सेवन तरीका
अन्य

नींबू और पुदीना साथ खाने के फायदे, शरीर को मिलती है ठंडक और पाचन में सुधार, जानें सही सेवन तरीका

March 25, 2026
OnePlus 15T लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ दमदार एंट्री ; जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?
अन्य

OnePlus 15T लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ दमदार एंट्री ; जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?

March 24, 2026
WhatsApp से हो रही है ठगी, एक पल में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट; ऐसे रखें खुद को सुरक्षित
अन्य

WhatsApp में बड़ा बदलाव! वॉइस नोट्स के लिए आ सकता है नया ‘लिक्विड ग्लास’ डिजाइन

March 24, 2026
Next Post
पूरे प्रदेश के लिए डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में एक अनुकरणीय मॉडल बनकर उभर रहा है बस्तर संभाग

पूरे प्रदेश के लिए डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में एक अनुकरणीय मॉडल बनकर उभर रहा है बस्तर संभाग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

“सुग्घर रायगढ़, आरुग रायगढ़” की पहचान बनेगा “अप्पू राजा”, मुख्यमंत्री ने स्वच्छता शुभंकर को किया लोकार्पित

“सुग्घर रायगढ़, आरुग रायगढ़” की पहचान बनेगा “अप्पू राजा”, मुख्यमंत्री ने स्वच्छता शुभंकर को किया लोकार्पित

September 7, 2025
छत्तीसगढ़ में 24 से 27 सितंबर तक रायगढ़ समेत 16 जिलों में भरी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में 24 से 27 सितंबर तक रायगढ़ समेत 16 जिलों में भरी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

September 24, 2025
पूर्णिया स्पेशल ट्रेन में लगी भीषण आग, पूरा कोच जलकर हुई खाक! यात्रियों में मची अफरा-तफरी

पूर्णिया स्पेशल ट्रेन में लगी भीषण आग, पूरा कोच जलकर हुई खाक! यात्रियों में मची अफरा-तफरी

September 11, 2025
राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की झांकी कलाकारों का सम्मान

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की झांकी कलाकारों का सम्मान

January 27, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • पश्चिम एशिया की परिस्थितियों पर मुख्यमंत्री की उच्चस्तरीय समीक्षा: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर, आईजी और कलेक्टरों को दिए निर्देश
  • नियमों में चूक पर RBI का एक्शन, 3 सरकारी बैंकों पर जुर्माना, फिनटेक कंपनी भी आई कार्रवाई के घेरे में
  • कांकेर में 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर, मुख्यधारा में लौटने का सिलसिला जारी
  • बस्तर में नक्सलवाद खत्म होने की ओर, 96% इलाका मुक्त, 30 मार्च को लोकसभा में अहम चर्चा
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR