• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, August 12, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

कांकेर में 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर, मुख्यधारा में लौटने का सिलसिला जारी

Amish Kumari by Amish Kumari
March 28, 2026
in छत्तीसगढ़
कांकेर में 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर, मुख्यधारा में लौटने का सिलसिला जारी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। यहां तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। राज्य में लगातार नक्सलियों के सरेंडर करने का सिलसिला जारी है।

पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों की पहचान संगीता कुंजाम, संजू और लखमू के रूप में हुई है। तीनों ने परतापुर थाने में बिना हथियार के सरेंडर किया। अधिकारियों का कहना है कि जागरूकता अभियान और सरकार की पुनर्वास नीति का असर अब साफ दिख रहा है, जिसके चलते नक्सली संगठन से जुड़े लोग लगातार मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

READ ALSO

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से ग्रामीणों को मिलेगा उद्योग स्थापना का अवसर

पहले भी कई नक्सलियों ने छोड़ा था साथ

इससे पहले कांकेर जिले में दो दिनों के भीतर राजनांदगांव–कांकेर बॉर्डर डिवीजन के 5 माओवादी कैडर और मिलिट्री कंपनी-05 के एक सदस्य ने भी आत्मसमर्पण किया था। इनमें कुछ नक्सलियों पर लाखों रुपये का इनाम भी घोषित था।

बड़े नक्सली नेताओं का असर हुआ कम

नक्सल कमांडर पापराव के सरेंडर के बाद राज्य में बड़े नक्सली नेताओं का प्रभाव काफी कम हो गया है। यही वजह है कि अब प्रदेश में नक्सलवाद के कमजोर पड़ने के संकेत मिल रहे हैं।

हथियारों के साथ भी हुआ सरेंडर

हाल ही में कुछ नक्सलियों ने हथियारों के साथ भी आत्मसमर्पण किया था। इनमें सीएम मंगेश पोडियमी, एसीएम गणेश वीके, मंगती जुर्री, हिडमे मरकाम उर्फ सुनीता, राजे और स्वरूपा उसेंडी शामिल हैं। ये अपने साथ एक एसएलआर और दो 303 राइफल लेकर पहुंचे थे।

आईजी की अपील

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने बचे हुए नक्सलियों से अपील की है कि वे हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हों। उन्होंने कहा कि जो भी नक्सली शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहते हैं, उन्हें सरकार की पुनर्वास नीति के तहत हर संभव मदद दी जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले 26 महीनों में 2700 से ज्यादा माओवादी कैडर आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जो नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Related Posts

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

August 11, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 9 अप्रैल को जिला आगमन प्रस्तावित ,अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से ग्रामीणों को मिलेगा उद्योग स्थापना का अवसर

August 11, 2026
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26 साल से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26 साल से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

August 11, 2026
15 अगस्त से वाहन नियमों में बड़ा बदलाव, लाइसेंस एक्सपायर होने के बाद भी 30 दिन तक मिलेगी मोहलत
छत्तीसगढ़

15 अगस्त से वाहन नियमों में बड़ा बदलाव, लाइसेंस एक्सपायर होने के बाद भी 30 दिन तक मिलेगी मोहलत

August 11, 2026
छत्तीसगढ़ के 28 हजार शिक्षकों का बड़ा झटका, प्रमोशन पर लगी रोक
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 28 हजार शिक्षकों का बड़ा झटका, प्रमोशन पर लगी रोक

August 11, 2026
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीखों में बड़ा बदलाव, यहां जानें नई तारीख
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीखों में बड़ा बदलाव, यहां जानें नई तारीख

August 11, 2026
Next Post
बैंकों पर RBI सख्त: गलत स्कीम बेचने पर ग्राहकों को लौटाना होगा पूरा पैसा

नियमों में चूक पर RBI का एक्शन, 3 सरकारी बैंकों पर जुर्माना, फिनटेक कंपनी भी आई कार्रवाई के घेरे में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सौर ऊर्जा से हेमलता का घर जगमगाया – बिजली बिल से मिली आज़ादी

सौर ऊर्जा से हेमलता का घर जगमगाया – बिजली बिल से मिली आज़ादी

August 11, 2025
राज्यपाल  रमेन डेका से विधायक अमर अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल रमेन डेका से विधायक अमर अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

October 18, 2025
मॉडिफाई साइलेंसर और तेज रफ्तार से लोगों को परेशान करना पड़ा भारी — लैलूंगा पुलिस ने KTM बाइक चालक को पकड़ा, बाइक जप्त कर की गई वैधानिक कार्रवाई

मॉडिफाई साइलेंसर और तेज रफ्तार से लोगों को परेशान करना पड़ा भारी — लैलूंगा पुलिस ने KTM बाइक चालक को पकड़ा, बाइक जप्त कर की गई वैधानिक कार्रवाई

May 2, 2026
साय सरकार ने खुद के सुरक्षा प्रोटोकॉल में किया बड़ा बदलाव, आम जनता से की ये अपील

साय सरकार ने खुद के सुरक्षा प्रोटोकॉल में किया बड़ा बदलाव, आम जनता से की ये अपील

May 13, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • आज है हरियाली अमावस्या, जानें स्नान-दान का मुहूर्त और महत्व
  • ‘मिर्जापुर द मूवी’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ आउट: जानें कब होगी रिलीज
  • मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • इंटर्न डॉक्टरों की मांग जायज, अन्य राज्यों के अनुरूप स्टाइपेंड दे सरकार – कांग्रेस
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR