• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, March 24, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राशिफल

विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम टेड़ेसरा में 12 करोड़ 86 लाख 94 हजार रूपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

Amish Kumari by Amish Kumari
August 11, 2025
in राशिफल
विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम टेड़ेसरा में 12 करोड़ 86 लाख 94 हजार रूपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

राजनांदगांव 11 अगस्त 2025।

 

READ ALSO

“इन चार राशियों के लोगों को आज नौकरी और कारोबार में मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

इन 5 राशियों की बढ़ सकती हैं सुख-सुविधाएं, धन लाभ के बन रहे हैं योग; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम टेड़ेसरा में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 12 करोड़ 86 लाख 94 हजार रूपए की लागत से 11 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें 11 करोड़ 48 लाख 2 हजार रूपए की लागत से 5 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 1 करोड़ 38 लाख 92 हजार रूपए की लागत से 6 विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्य शामिल है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज ग्राम टेड़ेसरा में 1 करोड़ 86 लाख 7 हजार रूपए की लागत से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्होंने आरोहण बीपीओ सेंटर के युवाओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के नवनिर्मित भवन के लिए सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज शासकीय आईटीआई भवन का लोकार्पण किया गया है। इसके साथ ही लगभग 12 करोड़ 86 लाख 94 हजार रूपए की लागत से 11 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया है। ग्राम टेड़ेसरा में शासकीय आईटीआई भवन निर्माण होने से विद्यार्थियों में उत्साह है। साथ ही अन्य कार्यों का भी लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राम टेड़ेसरा में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था 2011 में प्रारंभ हुआ और यहां कोपा, फिटर एवं इलेक्ट्रिशियन जैसे ट्रेड में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। संस्था के पास 7 एकड़ की अतिरिक्त भूमि है। उन्होंने कहा कि तीन ट्रेड के साथ ही अन्य ट्रेड भी यहां प्रारंभ होंगे। जिसके लिए इस भवन में पर्याप्त सुविधाएं है। औद्योगिक क्षेत्र में यहां के युवाओं को रोजगार के नये अवसर प्राप्त हो रहे है। ग्राम टेड़ेसरा में आरोहण बीपीओ सेंंटर एक शानदार केन्द्र है। जिससे यहां के युवाओं को रोजगार के बेहतरीन अवसर मिल रहे है। यहां कार्य करते हुए युवा आत्मनिर्भर बन रहे है। उन्होंने बच्चों से कहा कि यहां कोर्स करने के बाद वे लघु उद्यम प्रारंभ कर सकते है। शासन द्वारा इसके लिए हरसंभव मदद दी जा रही है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज जिले में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जा रहा है। जिससे जिले में विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोकार्पण कार्य अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के योजना मद से ग्राम ईरा में 1 करोड़ 66 लाख रूपए 78 हजार रूपए की लागत से सीसी रोड ईरा से गौठान पहुंच मार्ग 1.150 किलोमीटर एवं ग्राम सोमनी में 7 करोड़ 81 लाख 27 हजार रूपए की लागत से सोमनी से नवागांव मार्ग 6.05 किलोमीटर तथा सीएसए (एलडब्ल्यूई) से ग्राम टेड़ेसरा में 1 करोड़ 86 लाख 7 हजार रूपए की लागत से आईटीआई परिसर टेड़ेसरा में भवन निर्माण का लोकार्पण किया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत अधोसंरचना उपकर निधि से ग्राम ईरा में 5 लाख 2 हजार रूपए की लागत से बिसला निषाद से गुढ़ी चौक तक सीसी रोड निर्माण कार्य एवं पीएमश्री योजना से ग्राम कोपेडीह में 8 लाख 7 हजार रूपए की लागत से बाल वाटिका में अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया गया है।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि जिले में आज ग्राम टेड़ेसरा में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के नवनर्मित भवन का लोकार्पण किया गया है। यहां तीन ट्रेड कोपा, इलेक्ट्रीशियन, फीटर संचालित है। यहां प्रतिवर्ष लगभग 128 बच्चे प्रवेश लेते है। संस्थान का आरोहण बीपीओ सेंटर से एएमयू भी किया गया है। यहां के युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अच्छे अवसर मिल रहे है। उन्होंने कहा कि आरोहण बीपीओ सेंटर में रोजगार मिलने के साथ ही अन्य संस्थानों में रोजगार मिल रहा है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के विस्तार के लिए यहां पर्याप्त संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अधोसंरचना विकसित की जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मार्गदर्शन में यहां और भी ट्रेड प्रारंभ कर सकेंगे तथा युवाओं को अधिक से अधिक सुविधाएं मिलेगी। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के लिए 7 एकड़ भूमि है। जिसका विस्तार कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सजग रहते हुए, सभी के हित एवं भविष्य को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि भूमिपूजन कार्य अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के जमा मद (रूसा) से ग्राम सोमनी में 57 लाख 88 हजार रूपए की लागत से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम महाविद्यालय सोमनी में लाईब्रेरी हॉल एवं बालक व बालिका हेतु कम्प्यूटर लैब का निर्माण तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मुख्यमंत्री समग्र योजना अंतर्गत ग्राम खुटेरी में 31 लाख 61 हजार रूपए की लागत से मिनी स्टेडियम एवं जिला खनिज न्यास संस्थान से ग्राम टेड़ेसरा में 10 लाख रूपए की लागत से टेड़ेसरा स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, 5 लाख 2 हजार रूपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य, 15 लाख 5 हजार रूपए की लागत से प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट मेंशेड निर्माण कार्य, 18 लाख 73 हजार रूपए की लागत से नवीन पंचायत भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सचिन बघेल, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल श्री योगेशदत्त मिश्रा, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, समाजसेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री संतोष अग्रवाल,  सौरभ कोठारी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू, सरपंच श्री खिलेश्वर साहू, पुलिस अधीक्षक  मोहित गर्ग, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर  प्रेमप्रकाश शर्मा, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं आईटीआई के विद्यार्थी उपस्थित थे।

 

Related Posts

धनतेरस के इस शुभ अवसर पर इन राशियों के लिए खास रहेगा दिन और मिलेगा लाभ, पढ़े दैनिक राशिफल!
राशिफल

“इन चार राशियों के लोगों को आज नौकरी और कारोबार में मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

March 24, 2026
मेष और कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला होगा, जाने बाकि राशियों का हाल!
राशिफल

इन 5 राशियों की बढ़ सकती हैं सुख-सुविधाएं, धन लाभ के बन रहे हैं योग; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

March 23, 2026
आज सुख-सुविधाओं में इजाफा और नौकरी में प्रमोशन के बन रहे अच्छे योग,पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

इन 3 राशियों पर किस्मत रहेगा मेहरबान , जबकि 4 राशियों को आज बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल ।

March 22, 2026
साल का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और धन वृद्धि के योग, पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

आज इन 5 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, धन लाभ के बन रहे मजबूत योग; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

March 21, 2026
आज इन राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबरें और धन लाभ के योग, पढ़िए 12 राशियों का राशिफल
राशिफल

इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे नए मौके—पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

March 20, 2026
आज सप्ताह का पहला दिन इन पांच राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली और चमकेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल!
राशिफल

इन 7 राशियों की चमकेगी किस्मत, अटके काम होंगे पूरे; पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

March 19, 2026
Next Post
कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने ली खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम, जिला विपणन अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, सहकारिता विभाग एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाओं की बैठक

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम, जिला विपणन अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, सहकारिता विभाग एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाओं की बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

नारायणपुर में विश्व आदिवासी दिवस की धूम, रैली और जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

नारायणपुर में विश्व आदिवासी दिवस की धूम, रैली और जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

August 9, 2025
मुख्यमंत्री साय से क्रेडाई और रियल एस्टेट के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की

मुख्यमंत्री साय से क्रेडाई और रियल एस्टेट के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की

December 8, 2025
जल संचय, जन भागीदारी अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्यों के लिए महासमुंद जिले को मिला प्रथम स्थान

जल संचय, जन भागीदारी अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्यों के लिए महासमुंद जिले को मिला प्रथम स्थान

November 18, 2025
इस छोटी सी भूल की वजह से बंद हो जाएगा आपका Ration Card, जल्द करें ये काम..

अब तीन महीने का राशन एक साथ मिलेगा, सरकार ने जारी किए आदेश

March 20, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • महंगाई के बीच ईंधन पर नई मार: पेट्रोल-डीजल ₹5 प्रति लीटर तक बढ़ा, आम लोगों की जेब पर सीधा पड़ेगा असर।
  • बेंगलुरु से लंदन जा रही एअर इंडिया फ्लाइट अचानक जेद्दा डायवर्ट, यात्रियों को उतारा गया, सामने आई ये वजह ।
  • शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 22,800 के पार, इन शेयरों में तेजी
  • अंकुरित चना खाने से बढ़ेगी ताकत और सेहत, जानें सही मात्रा और फायदे
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR