• Privacy Policy
  • About Us
Monday, October 19, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

विभागों में नवाचार को बढ़ावा दें – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

Amish Kumari by Amish Kumari
August 13, 2025
in छत्तीसगढ़
विभागों में नवाचार को बढ़ावा दें – उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 13 अगस्त 2025

READ ALSO

Chattisgarh news: छत्तीसगढ़ में जाति प्रमाण पत्र घर बैठे कैसे करें आवेदन? एक Click में यहां जानें पूरा प्रोसेस

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में कल मिलेगी दो नई रेल सेवाओं की सौगात, CM विष्णुदेव साय दिखाएंगे हरी झंडी

दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज लोक निर्माण विभाग कार्यालय, दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विभागों में नवाचार को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी ऐसे कारगर और प्रभावी नवाचार करें, जिनसे विभागीय कार्य खुद अपनी गुणवत्ता और उपलब्धियों के माध्यम से प्रदर्शित हों, ताकि कार्यों के लिए अलग से सफाई या औपचारिकता की जरूरत न पड़े। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के पत्र और सुझावों को गंभीरता से लिया जाए, क्योंकि वे जनता के बीच रहकर वास्तविक स्थिति और जरूरतों से अवगत होते हैं।बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक  ललित चन्द्राकर, दुर्ग शहर विधायक  गजेन्द्र यादव, वैशाली नगर विधायक  रिकेश सेन, साजा विधायक  ईश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।

 

प्रभारी मंत्री  शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ तय समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्मित आवासों का अवलोकन जिला पंचायत के अधिकारियों, महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, विधायकों एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ किया जाए, ताकि हितग्राहियों से सीधे प्रतिक्रिया प्राप्त की जा सके। नगरीय निकायों में कचरा निष्पादन के लिए जनप्रतिनिधियों के सुझाव के आधार पर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने तथा गौ अभ्यारण्य हेतु वन और पशुपालन विभाग द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर तय स्थान पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।उन्होंने सट्टा और नशे की सामाजिक बुराइयों पर सख्त कार्रवाई करने, पंचायत, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग और सामाजिक संस्थाओं के समन्वित प्रयास से जनजागरूकता अभियान चलाने, गौवंश तस्करी पर पूर्ण रोक लगाने और घुसपैठियों पर निगरानी के साथ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साइबर क्राइम नियंत्रण में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। अविवादित राजस्व प्रकरणों का पंचायत स्तर पर निपटारा करने और आरआई सर्किलों में राजस्व शिविर आयोजित कर लंबित मामलों का समाधान करने पर जोर दिया।

 

स्वास्थ्य विभाग को प्रधानमंत्री वय वंदना योजना पर विशेष ध्यान देने और कृषि विभाग को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ जिले के सभी किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही दहलन-तिलहन फसलों की पैदावारी बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने तथा पशु चिकित्सा विभाग द्वारा मोबाइल वैन से पशुओं के त्वरित उपचार की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर बल दिया।उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में सीसी रोड निर्माण पूर्ण होने के बाद कार्य योजना को पंचायत को हस्तांतरित करने को कहा। बैठक में यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 28,476 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 1,764 सोखपिट हितग्राहियों ने स्वयं अपने स्तर पर बनाए हैं। निर्माणाधीन आवासों में ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत 1,00,411 पौधरोपण किया गया है। जिले में 16 अटल डिजिटल सुविधा केंद्र निर्माणाधीन हैं और 72 बर्तन बैंक स्थापित हो चुके हैं।आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 14.97 लाख हितग्राहियों का पंजीयन पूर्ण किया गया है, जबकि प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में 27,366 पंजीयन हुए हैं। ऑनलाइन परामर्श से 2,148 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं को लाभ मिला है और जिले में 47 प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र संचालित हो रहे हैं। स्वामित्व योजना के तहत 381 ग्रामों का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है और 339 ग्रामों के जियो-रेफरेंसिंग कार्य भी संपन्न हो चुके हैं।प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के तहत जिले में 3,854 पंजीयन हुए हैं और 804 सौर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं। बैठक के प्रारंभ में पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा की गई और विधायकों द्वारा आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। बैठक में कलेक्टर  अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल, एडीएम  विरेन्द्र सिंह सहित सभी विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chattisgarh news: छत्तीसगढ़ में जाति प्रमाण पत्र घर बैठे कैसे करें आवेदन? एक Click में यहां जानें पूरा प्रोसेस

October 19, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में कल मिलेगी दो नई रेल सेवाओं की सौगात, CM विष्णुदेव साय दिखाएंगे हरी झंडी

October 19, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में अगले 15 दिनों में आएंगे 4 VIP, राष्ट्रपति मुर्मू और अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

October 18, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : विशेष लेख : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास

October 17, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : सेवा की कहानी :मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से सरदार बसंत सिंह को मिली 62,790 की छूट

October 17, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना से युवराज और चैतराम को हर माह मिल रहा 1500 रुपए की पेंशन

October 17, 2026
Next Post
हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सरकारी बैंक में होने जा रहा है बड़ा मर्जर, देश में रह जाएंगे सिर्फ 4 सरकारी बैंक! जानिए कौन-कौन से बैंक हो सकते हैं मर्ज?

बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, मार्च के आखिरी 6 दिन में कई छुट्टियां, पहले ही निपटा लें काम

March 25, 2026
दर्दनाक ट्रेन हादसा! राजधानी एक्सप्रेस से टक्कर में आधे दर्जन से अधिक हाथीयों की हुयी मौत; पटरी से उतरे 5 डिब्बे

केंद्र सरकार की बड़ी सौगात: दिल्ली, हरियाणा समेत 4 राज्यों में 389 किलोमीटर नए ट्रैक बिछेंगे, कनेक्टिविटी और विकास को मिलेगी रफ्तार

February 14, 2026
MLA गुरु खुशवंत साहेब की पहल से गिरौदपुरी धाम को बड़ी सौगात, CM ने दी 100 शौचालय, स्नानागार, घाट निर्माण कार्यों के लिए 2 करोड़ की स्वीकृति

MLA गुरु खुशवंत साहेब की पहल से गिरौदपुरी धाम को बड़ी सौगात, CM ने दी 100 शौचालय, स्नानागार, घाट निर्माण कार्यों के लिए 2 करोड़ की स्वीकृति

August 11, 2025

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 40-60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बिजली गिरने की चेतावनी

September 2, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Suryaa Teaser: सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ के टीजर ने मचाया गदर, खोली मेडिकल करप्शन की पोल
  • Raigarh News : यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Chattisgarh news: छत्तीसगढ़ में जाति प्रमाण पत्र घर बैठे कैसे करें आवेदन? एक Click में यहां जानें पूरा प्रोसेस
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में कल मिलेगी दो नई रेल सेवाओं की सौगात, CM विष्णुदेव साय दिखाएंगे हरी झंडी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR