• Privacy Policy
  • About Us
Monday, September 28, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

वैदिक स्कूल के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में डीएसपी साइबर अनिल विश्वकर्मा ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश

Amish Kumari by Amish Kumari
September 7, 2025
in रायगढ़
वैदिक स्कूल के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में डीएसपी साइबर अनिल विश्वकर्मा ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*रायगढ़, 7 सितंबर* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर आज उप पुलिस अधीक्षक (साइबर) श्री अनिल विश्वकर्मा ने वैदिक स्कूल में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आजकल साइबर अपराधी नये-नये तरीके अपनाकर लोगों को ठग रहे हैं, इसलिए ऑनलाइन शॉपिंग, नेट बैंकिग और विशेषकर सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफार्म का उपयोग अत्यंत सावधानी से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का दौर डिजिटल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित है, इसलिए छात्रों को चाहिए कि वे एआई, कंप्यूटर फॉरेंसिक जैसे पाठ्यक्रमों को भी अपनाएं, जिनमें भविष्य की अपार संभावनाएं हैं। साइबर फॉरेंसिक के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले युवाओं की आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत मांग है। राज्य सरकार भी इस ओर काफी कार्य कर रही है ।

READ ALSO

Raigarh News : खबर छपी तो प्रशासन ने लिया तत्काल संज्ञान, कलमी में सरकारी जमीन के मामले की जांच अब तहसीलदार के जिम्मे

Raigarh News : चोरी की स्कूटी बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी घरघोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा, आरोपी से चोरी स्कूटी बरामद

श्री विश्वकर्मा ने कहा कि वर्तमान में साइबर अपराधियों द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दुरुपयोग कर नये-नये तरीके से लोगों को ठगा जा रहा है। शहरों में इसका शिकार अधिक हो रहा है क्योंकि वहां ऑनलाइन लेनदेन और सोशल मीडिया का उपयोग गांव की तुलना में कहीं ज्यादा है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताएं।

 

आगे डीएसपी श्री विश्वकर्मा ने छात्रों को बताया कि साइबर अपराधियों द्वारा ठगी के प्रमुख तरीकों में अंजान लिंक या संदिग्ध वेबसाइट पर क्लिक कर अकाउंट हैक करना, फेक कॉल कर बैंक अधिकारी या सरकारी प्रतिनिधि बनकर ओटीपी और पिन की जानकारी लेना, सोशल मीडिया पर प्रोफाइल क्लोन कर रिश्तेदार या दोस्त बनकर पैसों की मांग करना, ऑनलाइन गेमिंग व शॉपिंग एप्स में फर्जी ऑफर देकर पैसे हड़पना, और क्रिप्टो या शेयर बाजार में भारी मुनाफे का झांसा देकर निवेश कराना शामिल है। उन्होंने यह भी समझाया कि साइबर अपराधी अक्सर डराने, लालच देने या जल्दी निर्णय लेने का दबाव बनाकर लोगों से ठगी करते हैं।

बचाव के उपाय बताते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, एटीएम पिन और बैंक डिटेल किसी के साथ साझा न करें, संदिग्ध कॉल आने पर तुरंत कॉल डिस्कनेक्ट कर दें, सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल और निजी जानकारी सीमित लोगों तक ही साझा करें और किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार होता है तो बिना समय गंवाए तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या फिर सरकारी पोर्टल cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।

कार्यक्रम में प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह ने भी साइबर मामलों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वयं की जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने छात्रों से सतर्क रहने और अपने परिवार व परिचितों को भी जागरूक करने की अपील की।

 

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और साइबर अपराधों से बचाव के लिए उपयोगी जानकारी प्राप्त की।

 

 

 

 

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : खबर छपी तो प्रशासन ने लिया तत्काल संज्ञान, कलमी में सरकारी जमीन के मामले की जांच अब तहसीलदार के जिम्मे

September 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चोरी की स्कूटी बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी घरघोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा, आरोपी से चोरी स्कूटी बरामद

September 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ‘वोट चोरी’ के सवाल को जुमला बताने से सच नहीं बदल जाएगा : आशीष शर्मा

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

September 27, 2026
*कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार*
रायगढ़

*कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार*

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार

September 27, 2026
Next Post
प्रयास आवासीय विद्यालय को मॉडल विद्यालय बनाने के लिए कार्य करें- वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

प्रयास आवासीय विद्यालय को मॉडल विद्यालय बनाने के लिए कार्य करें- वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

भीषण सड़क हादसा: टैंकर से टकराते ही आग का गोला बनी बस, 4 लोग जिंदा जले, 10 झुलसे

भीषण सड़क हादसा: टैंकर से टकराते ही आग का गोला बनी बस, 4 लोग जिंदा जले, 10 झुलसे

May 14, 2026
बलौदाबाजार हिंसा केस में अमित बघेल के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, अहम सबूत बरामद; जानिए पूरा मामला

बलौदाबाजार हिंसा केस में अमित बघेल के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, अहम सबूत बरामद; जानिए पूरा मामला

January 15, 2026
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा, जाने बाकि राशियों का हाल

आज इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा लाभदायक, हर काम में मिलेगी सफलता, पढ़िए 5 अगस्त का राशिफल!

August 5, 2026

Rashifal: धनु और मकर राशि वालों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में बनेंगे लाभ के योग, पढ़े दैनिक राशिफल!

September 9, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Renault Tribe Turbo: Renault ने लॉन्च की दमदार 7-सीटर कार, कीमत 7.84 लाख से शुरू
  • Indian railway: दीपावली-दशहरा पर इंडियन रेलवे चलाएगा 102 फेस्टिवल ट्रेनें, आज से बुकिंग शुरू
  • Chhattisgarh samachar: रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, CM साय युवाओं को बांटेंगे ऑफर लेटर
  • Chhattisgarh news: चुनाव आयोग के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR