• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, June 27, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

संस्कृति और परंपरा का अनूठा पर्व चक्रधर समारोह, कल से सुरों और थापों से गूंजेगा रायगढ़

Amish Kumari by Amish Kumari
August 26, 2025
in रायगढ़
संस्कृति और परंपरा का अनूठा पर्व चक्रधर समारोह, कल से सुरों और थापों से गूंजेगा रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 26 अगस्त 2025

रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह का 40वां संस्करण कल 27 अगस्त से आरंभ हो रहा है। 10 दिवसीय इस भव्य आयोजन में देश-प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं और दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। समारोह का आयोजन 27 अगस्त से 5 सितम्बर तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय लोक कलाकार प्रतिभागी शाम 5 बजे से 6.30 बजे तक अपनी मनमोहक प्रस्तुति देंगे। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की।

READ ALSO

ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, पुलिस जांच में जुटी

“ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फ्लोरा मैक्स चिटफंड ठगी मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

कलेक्टर ने बताया कि चक्रधर समारोह 2025 का शुभारंभ 27 अगस्त को शाम 7 बजे राज्यपाल श्री रमेन डेका करेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। पांच हजार से अधिक क्षमता वाला दर्शकदीर्घा बनाया गया है। समारोह के सुचारू संचालन हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो लोग कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए टीवी चैनलों के माध्यम से सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेंद्र यादव, सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

*राज्यपाल श्री रमेन डेका करेंगे समारोह का शुभारंभ*

कलेक्टर ने बताया कि जिला मुख्यालय रायगढ़ में 27 अगस्त से आयोजित होने वाले चक्रधर समारोह का शुभारंभ राज्यपाल श्री रमेन डेका करेंगे। राज्यपाल श्री डेका शाम 5.15 बजे सर्किट हाउस रायगढ़ पहुंचेंगे। शाम 6.30 बजे वे सर्किट हाउस से चक्रधर समारोह में शामिल होने के लिए रवाना होंगे और शाम 7.00 समारोह का विधिवत शुभारंभ करेंगे। कलेक्टर ने जनसामान्य को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन का आनंद लेने की अपील की है।

*27 अगस्त : डॉ.कुमार विश्वास काव्य से श्रोताओं को करेंगे भावविभोर*

समारोह का शुभारंभ 27 अगस्त को गणेश वंदना से होगा, जिसे स्व.वेदमणि सिंह ठाकुर के शिष्यों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके पश्चात दिल्ली के पंडित राजेन्द्र गंगानी कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इस दिन का मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध कवि डॉ.कुमार विश्वास रहेंगे, जो अपनी ओजस्वी वाणी और काव्य से श्रोताओं को भावविभोर करेंगे। पहली बार भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय से इंपैनल्ड लोक कलाकार तथा दक्षिण मध्य सांस्कृतिक केंद्र के कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

*28 अगस्त: शास्त्रीय नृत्य और संगीत का होगा संगम*

दूसरे दिन सुनील मानिकपुरी लोक कर्मा गायन, राजनंदिनी पटनायक ओडिसी, प्रियंका सलूजा कथक, डॉ. राखी रॉय भरतनाट्यम, पं. उदय कुमार मल्लिक शास्त्रीय गायन, देविका देवेन्द्र मंगलामुखी एवं पूजा जैन कथक पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

*29 अगस्त : भरतनाट्यम और लोक रंग से सजेगा मंच*

तीसरे दिन गीतिका वैष्णव का गायन, कमलेश यादव की नृत्य नाटिका, गुरू श्रीमती बाला विश्वनाथ का भरतनाट्यम, आरू साहू का छत्तीसगढ़ी लोकगीत, पं.योगेश शम्सी का तबला वादन, भवप्रीता डांस एकेडमी, सुश्री राधिका शर्मा एवं सुश्री अंजली शर्मा की कथक प्रस्तुतियां होंगी।

*2 सितम्बर: छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत की रहेगी धूम*

02 सितम्बर को इशिता कश्यप द्वारा कथक, कुमारी काजल कौशिक द्वारा कथक, उस्ताद छोटे रहमत खान द्वारा सितार वादन, कलकक्षेत्र फाउंडेशन द्वारा भरत नाट्यम, श्री सचिन कुम्हरे द्वारा कथक, श्रीमती छाया चंद्राकर एवं ग्रुप द्वारा छ.ग.लोकसंगीत एवं श्री दीपक दास महंत द्वारा तबला वादन की प्रस्तुति दी जाएगी।

*3 सितंबर : अबूझमाड़ के प्रसिद्ध मलखम्ब दल का होगा अद्भुत प्रदर्शन*

भारत के प्रसिद्ध रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में प्रथम स्थान प्राप्त कर देशभर में सुर्खियां बटोरने वाले एवं छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को एक नया आयाम देने वाले अबूझमाड़ का प्रसिद्ध श्री मनोज प्रसाद का मलखम्ब दल 03 सितम्बर को अपने अद्वितीय कौशल और अनुशासन के साथ मलखम्ब की कला का जीवंत प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही देविका दीक्षित द्वारा कथक, संगीता कापसे एवं सुश्री आशिका सिंघल द्वारा कथक, श्री अर्नब चटर्जी द्वारा गायन, श्रीमती वासंती वैष्णव द्वारा कथक, श्री मनोज प्रसाद द्वारा मलखम्भ प्रदर्शन, डॉ.लक्ष्मी नारायण जेना द्वारा कथक, श्रीमती अजीत कुमारी कुजूर द्वारा भरतनाट्यम एवं श्रीमती निलांगी कालान्तरे कथक की प्रस्तुति देंगी।

*4 सितंबर : श्रीमती कविता वासनिक एवं ग्रुप द्वारा छत्तीसगढ़ी लोकरंग की होगी प्रस्तुति*

04 सितम्बर को प्रोजेक्ट दिव्य धुन द्वारा गायन प्रस्तुति, तरूण शर्मा एवं शिष्य द्वारा कथक प्रस्तुति, कु.नित्या शर्मा द्वारा कथक (लखनऊ घराना), श्रीमती कविता वासनिक एवं ग्रुप द्वारा छत्तीसगढ़ी लोकरंग, कलईमामणि गुरू गोपिका वर्मा द्वारा मोहिनीअट्टम, मोहित शास्त्री द्वारा बांसुरी वादन, डॉ.राम बोरगांवकर द्वारा तबला वादन, मंगेश बोरगांवकर द्वारा गायन, सुश्री यामी वैष्णव द्वारा कथक एवं सुश्री युग रत्नम कथक पर अपनी प्रस्तुति देंगी।

*5 सितम्बर : समापन समारोह को पद्मश्री कैलाश खेर और डॉ. नलिनी कमलिनी बनाएंगे अविस्मरणीय, मुख्यमंत्री होंगे शामिल*

समापन अवसर पर 5 सितम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित अन्य विशिष्टजन शामिल होंगे। इस दिन दिल्ली की पद्मश्री डॉ. नलिनी कमलिनी अस्थाना कथक प्रस्तुत करेंगी, जबकि देश के प्रसिद्ध गायक पद्मश्री कैलाश खेर अपनी स्वर लहरियों से समारोह को अविस्मरणीय बनाएंगे।

*1 से 3 सितम्बर तक कुश्ती एवं कबड्डी खेल प्रतियोगिता*

समारोह के अंतर्गत 1 से 3 सितम्बर तक मोतीमहल परिसर में कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें राष्ट्रीय एवं स्थानीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कलेक्टर ने बताया कि चक्रधर समारोह रायगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत करने वाला आयोजन है। इसमें जहां शास्त्रीय और लोक कलाओं का अद्भुत संगम देखने मिलेगा, वहीं नए कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी प्राप्त होगा।

Related Posts

ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, पुलिस जांच में जुटी
रायगढ़

ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, पुलिस जांच में जुटी

June 27, 2026
“ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फ्लोरा मैक्स चिटफंड ठगी मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

“ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फ्लोरा मैक्स चिटफंड ठगी मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना पूंजीपथरा और साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.85 टन संदिग्ध कबाड़ सहित पिकअप वाहन जब्त
रायगढ़

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना पूंजीपथरा और साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.85 टन संदिग्ध कबाड़ सहित पिकअप वाहन जब्त

June 26, 2026
महापौर जीवर्धन चौहान ने दिखाई तत्परता, भाजपा नेता ओमकार तिवारी की पहल पर वार्ड क्रमांक 14 का किया निरीक्षण
रायगढ़

महापौर जीवर्धन चौहान ने दिखाई तत्परता, भाजपा नेता ओमकार तिवारी की पहल पर वार्ड क्रमांक 14 का किया निरीक्षण

June 26, 2026
रायगढ़ के इस्पात प्लांट में बड़ा हादसा, फर्नेस ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी; 4 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
रायगढ़

रायगढ़ के इस्पात प्लांट में बड़ा हादसा, फर्नेस ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी; 4 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

June 24, 2026
“ऑपरेशन आघात” के तहत थाना तमनार, चक्रधरनगर और चौकी खरसिया की शराब रेड में 74 लीटर अवैध शराब और 2 दुपहिया जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” के तहत थाना तमनार, चक्रधरनगर और चौकी खरसिया की शराब रेड में 74 लीटर अवैध शराब और 2 दुपहिया जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

June 23, 2026
Next Post
विसा पावर प्लांट में लोहा चोरी का पर्दाफाश, भूपदेवपुर पुलिस ने पांच आरोपियों को भेजा जेल

विसा पावर प्लांट में लोहा चोरी का पर्दाफाश, भूपदेवपुर पुलिस ने पांच आरोपियों को भेजा जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

महाराष्ट्र में नगर परिषद और नगर पंचायत के लिए वोटिंग शुरू, कल आएंगे नतीजे

महाराष्ट्र में नगर परिषद और नगर पंचायत के लिए वोटिंग शुरू, कल आएंगे नतीजे

December 20, 2025
बिलासपुर के तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, पेंट फैक्ट्री धधकी; दमकल की टीम मौके पर जुटी

बिलासपुर के तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, पेंट फैक्ट्री धधकी; दमकल की टीम मौके पर जुटी

February 16, 2026
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन गिल को सौंपी गई कप्तानी

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन गिल को सौंपी गई कप्तानी

January 3, 2026
टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें आईपीएल लाइव मैच, OTT को लेकर न हों कन्फ्यूज

टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें आईपीएल लाइव मैच, OTT को लेकर न हों कन्फ्यूज

March 25, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सख्ती का असर : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई
  • दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जाने रिएक्टर स्केल पर क्या? रही तीव्रता
  • कल खेला जाएगा आयरलैंड vs भारत के बीच दूसरा T20I मैच? जाने कहां देख पाएंगे LIVE और कितने बजे शुरू होगी मैच
  • ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, पुलिस जांच में जुटी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR