• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, February 4, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

सड़क पर डबल केजव्हील ट्रैक्टर नहीं चलाने की दें समझाईश, उल्लंघन करने वालों पर करें कार्रवाई-कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी वय वंदना व आयुष्मान योजनाओं में शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने ली समय-सीमा की बैठक

Amish Kumari by Amish Kumari
July 22, 2025
in अन्य
सड़क पर डबल केजव्हील ट्रैक्टर नहीं चलाने की दें समझाईश, उल्लंघन करने वालों पर करें कार्रवाई-कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी वय वंदना व आयुष्मान योजनाओं में शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने ली समय-सीमा की बैठक
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

READ ALSO

रात में चावल खाना सही है या नहीं? जानें डिनर में चावल से सेहत पर कितना असर पड़ता है

आयुर्वेद में वात दोष का असरदार उपाय त्रिफला, जानिए कैसे करें सेवन

रायगढ़, 22 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने सड़कों पर डबल केजव्हील के साथ चल रहे ट्रैक्टरों को लेकर कहा कि इससे सड़कों को काफी नुकसान पहुंचता है, इससे आमजन को परेशानी होती है। उन्होंने इस पर सख्त रूख अपनाते हुए सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ और कृषि विभाग के  अधिकारियों से कहा कि ट्रैक्टर चालकों को सड़क पर डबल केजव्हील न चलाने की पहले समझाईश देेंं, फिर भी इसका पालन नहीं करने वाले टे्रक्टर चालकों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने यह निर्देश मंगलवार को समय-सीमा की बैठक में दिए। उन्होंने बैठक में विभागीय कामकाज की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने सभी विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा के लंबित प्रकरणों के शीघ्र, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन, पीजीएन पोर्टल और लोक शिकायत प्लेटफाम्र्स पर प्राप्त आवेदनों के निराकरण की गुणवत्ता को गंभीरता से लें, इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर ने धान विक्रय हेतु पंजीकृत किसानों के एग्रीस्टेक पोर्टल में शीघ्र रजिस्ट्रेशन पर जोर देते हुए तहसीलवार प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने मृत किसानों के नाम विलोपन और नामजद किसानों की सूची ग्राम पंचायतवार तैयार कर पंजीयन प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। जिला शिक्षा अधिकारी से जर्जर और भवन विहीन स्कूलों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि मरम्मत और भवन निर्माण के प्रस्ताव शीघ्र तैयार किए जा सकें। उन्होंने महतारी वंदन योजना के आधार सीडिंग कार्य में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने पीएमजीएसवाय के अंतर्गत हाल ही में स्वीकृत सड़कों के टेंडर प्रक्रिया के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि सारी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ले, जिससे बारिश के बाद तत्काल काम शुरू किया जा सके। उन्होंने उद्योगों के लिए जारी निर्देशों के पालन की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश पर्यावरण अधिकारी को दिए। पुसौर में बन रहे 100 बिस्तरीय अस्पताल परिसर में अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा संबंधी अंधोसंरचना निर्माण का प्रस्ताव देने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया। मेडिकल कालेज के रोड में प्रकाश व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाईट लगाने का कार्य जल्द पूर्ण करने के लिए नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया।
बैठक में सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, अपर कलेक्टर डॉ. प्रियंका वर्मा, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
वय वंदना व आयुष्मान योजनाओं में शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने आयुष्मान भारत और वय वंदना योजना के लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के वय वंदना कार्ड, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के यूडीआई व दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्माण कार्यों में भी गति लाने को कहा। कलेक्टर ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित के विरूद्ध नोटिस जारी कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय-सीमा से बाहर के दो से अधिक लंबित प्रकरणों पर जवाबदेही तय करते हुए संबंधित अधिकारियों को शोकॉज नोटिस जारी किए जाएं। इसके साथ ही पीएम जनमन के तहत स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने को कहा गया।

Related Posts

रात में चावल खाना सही है या नहीं? जानें डिनर में चावल से सेहत पर कितना असर पड़ता है?
अन्य

रात में चावल खाना सही है या नहीं? जानें डिनर में चावल से सेहत पर कितना असर पड़ता है

February 4, 2026
आयुर्वेद में वात दोष का असरदार उपाय त्रिफला, जानिए कैसे करें सेवन
अन्य

आयुर्वेद में वात दोष का असरदार उपाय त्रिफला, जानिए कैसे करें सेवन

February 3, 2026
Oppo ने लॉन्च किए दो नए 5G स्मार्टफोन, 7,000mAh दमदार बैटरी, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर से लैस
अन्य

Oppo ने लॉन्च किए दो नए 5G स्मार्टफोन, 7,000mAh दमदार बैटरी, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर से लैस

February 2, 2026
शादी के बाद PAN Card में नाम कैसे बदलें? जानिए आवेदन से लेकर अपडेट तक की पूरी प्रक्रिया
अन्य

शादी के बाद PAN Card में नाम कैसे बदलें? जानिए आवेदन से लेकर अपडेट तक की पूरी प्रक्रिया

February 2, 2026
रोज हल्दी का पानी पीने से शरीर में क्या-क्या बदलाव आते हैं? जानिए इसके जबरदस्त फायदे और असर।
अन्य

रोज हल्दी का पानी पीने से शरीर में क्या-क्या बदलाव आते हैं? जानिए इसके जबरदस्त फायदे और असर।

February 2, 2026
Realme का नया 5G फोन: 7000mAh की पावरफुल बैटरी, Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी
अन्य

Realme का नया 5G फोन: 7000mAh की पावरफुल बैटरी, Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी

February 1, 2026
Next Post
पूरी प्रतिबद्धता के साथ छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहे कार्य-वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी

पूरी प्रतिबद्धता के साथ छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहे कार्य-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

मंत्रिपरिषद के निर्णय

मंत्रिपरिषद के निर्णय

September 9, 2025
कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, माजदा वाहन से 80 बोरी अवैध धान जब्त

कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, माजदा वाहन से 80 बोरी अवैध धान जब्त

January 12, 2026
आज से मेट्रो का सफर हुआ महंगा, जानें आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर…

आज से मेट्रो का सफर हुआ महंगा, जानें आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर…

August 25, 2025
शादी सीजन से पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी, खरीदारी का शानदार मौका, जानें ताजा भाव

शादी सीजन से पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी, खरीदारी का शानदार मौका, जानें ताजा भाव

November 5, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुंबई एयरपोर्ट पर दो विमानों के पंख आपस में टकराए, हड़कंप मचा, यात्री बाल-बाल बचे
  • रात में चावल खाना सही है या नहीं? जानें डिनर में चावल से सेहत पर कितना असर पड़ता है
  • इन 5 राशियों के लिए अचानक धन लाभ और भाग्य खुलने के योग, जानें 4 फरवरी का राशिफल
  • ’धान खरीदी : किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR