• Privacy Policy
  • About Us
Monday, August 3, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

पूरी प्रतिबद्धता के साथ छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहे कार्य-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

Amish Kumari by Amish Kumari
August 23, 2025
in अन्य
पूरी प्रतिबद्धता के साथ छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहे कार्य-वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram


रायगढ़, 21 जुलाई 2025

वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी ने आज रायगढ़ जिले के नगर पंचायत लैलूंगा में 2 करोड़ 72 लाख रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने जयदयाल सिंघानिया फाउंडेशन के सहयोग से नवनिर्मित सेठ जयदयाल कन्या प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण किया, साथ ही स्कूल परिसर में सेठ जयदयाल सिंघानिया की प्रतिमा का अनावरण भी किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने स्कूल के छात्रों को ड्रेस, पाठ्य सामग्री व श्रीफल का वितरण किया। कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री चौधरी ने लैलूंगा में पंजीयन कार्यालय खोलने की महत्वपूर्ण घोषणा की। जिससे यहां के लोगों को जमीन रजिस्ट्री के लिए दूर जाने की जरूरत नही पड़ेगी और स्थानीय स्तर पर ही काम होने से समय व ऊर्जा की बचत होगी।
वित्तमंत्री श्री चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ओपी सिंघानिया का लैलूंगा की मिट्टी से गहरा नाता है। वे इसी अंचल में जन्मे, पले-बढ़े और आज देश-प्रदेश में एक प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। इस क्षेत्र के लिए उनका योगदान अनुकरणीय है। उन्होंने नवनिर्मित सेठ जयदयाल कन्या प्राथमिक शाला भवन के निर्माण को अत्यंत सुंदर और प्रेरणादायक बताते हुए सिंघानिया फाउंडेशन को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता के साथ छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने सरकार बनते ही दो साल के बकाया बोनस राशि वितरण किया। धान खरीदी की मात्रा 21 क्विंटल प्रति एकड़ और 3100 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया। 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान स्वीकृत किए गए, जिनमें से अधिकतर आवास मात्र डेढ़ साल में पूर्ण कर लिए गए। 70 लाख माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना का प्रत्यक्ष लाभ सुनिश्चित किया गया है। श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए राम लला दर्शन योजना प्रारंभ की गई है, ताकि अयोध्या धाम के दर्शन का सौभाग्य आम जन को मिल सके।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने लैलूंगा में विकास के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि यहां जल्द ही पंजीयन कार्यालय प्रारंभ किया जाएगा। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ऑक्सीजन जोन, मुक्तिधाम और बायपास सड़क निर्माण जैसे कार्यों को प्राथमिकता के साथ स्वीकृति दी जाएगी। विद्यालय के उन्नयन के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा, ताकि यहां के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर वातावरण मिल सके। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ें। जब लैलूंगा का एक बेटा देश प्रदेश का ख्यातनाम सीए बन सकता है, तो यहां का हर बच्चा ऊंचाइयों को छू सकता है। हम सबका संकल्प है कि इस अंचल को समृद्ध बनाएंगे और पूरे छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य की श्रेणी में अग्रणी बनाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान आईएनएच न्यूज के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने कहा, यह उनके लिए एक भावनात्मक क्षण है। उन्होंने कहा कि सिंघानिया परिवार का इस गांव से जुड़ाव केवल औपचारिक नहीं, बल्कि आत्मीय और संवेदनशील है। यह वही परिवार है, जिसने इस मिट्टी में जन्म लेकर, यहीं की खुशबू में पले-बढ़े और अब उसी मिट्टी के लिए कुछ कर गुजरने का संकल्प लिया है। डॉ. द्विवेदी ने आगे कहा कि जब कोई व्यक्ति गांव से उठकर राज्य और देश में अपनी पहचान बनाता है, तो वह न केवल स्वयं के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्त्रोत बन जाता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों की ओर से आग्रह किया कि इस नवनिर्मित विद्यालय का और अधिक उन्नयन किया जाए तथा इसे प्रेरणादायक शैक्षणिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, ताकि यह आने वाली पीढिय़ों के लिए एक रोल मॉडल बन सके। जयदयाल सिंघानिया फाउंडेशन की ओर से श्री ओपी सिंघानिया ने कहा कि लैलूंगा हमारा जन्मस्थल है, अब समय है कि हम इस मिट्टी को कुछ लौटाएं। शिक्षा व सामाजिक विकास के हर कार्य में फाउंडेशन सहयोग करता रहेगा। फाउंडेशन की ओर से श्री गुलाब सिंघानिया भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
पूर्व मंत्री श्री सत्यानंद राठिया ने कहा कि यह विद्यालय कन्या शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल है। छत्तीसगढ़ आज देश के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री कपिल सिंघानिया ने वित्त मंत्री श्री चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सदैव आमजन के सुख-दुख में सहभागी रहते हैं। जल आवर्धन योजना जैसे रुके हुए कार्यों को पुन: प्रारंभ कराकर उन्होंने जनता के प्रति अपनी संवेदनशीलता दर्शाई है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार ने कहा कि शासन की मंशा अनुरूप लैलूंगा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीणों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है ताकि आमजन को सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि आगे भी क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं और मांगों को प्राथमिकता देते हुए नए विकास कार्य स्वीकृत कराए जाएंगे। जनसुविधाओं को सुलभ और सशक्त बनाने की दिशा में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। श्री सिदार ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भगत, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांता भगत व श्री गोपाल अग्रवाल, जनपद उपाध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री कृष्णा जायसवाल, श्री सतीश बेहरा, श्री नटवर निगानिया, श्रीमती शांता साय, श्री मनोज सतपथी, श्री रमेश होता, श्री संजय पटेल, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी, एसडीएम सुश्री अक्षा गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.के.वी.राव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इन कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कार्यक्रम में 50 लाख रुपए की लागत से सेठ जयदयाल कन्या प्राथमिक शाला भवन और 42.28 लाख रुपए की लागत से इंद्रप्रस्थ मिनी स्टेडियम में सीटिंग व्यवस्था का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने 40 लाख रुपए से इंद्रप्रस्थ मिनी स्टेडियम उन्नयन, 20 लाख रुपए की लागत से बास्केटबॉल कोर्ट निर्माण, 5 लाख रुपए की लागत से पेंशनर भवन के पास स्नानागार, शौचालय व कक्ष निर्माण और 1.14 करोड़ से अधिक लागत से बी.टी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। साथ ही, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ऑक्सीजोन, मुक्तिधाम, बायपास सड़क और अन्य विकास कार्यों को भी प्राथमिकता देने की बात कही।

READ ALSO

गैस-एसिडिटी से लेकर इन समस्याओं तक, अजवाइन के हैं गजब के फायदे

रात में किस मसाले का पानी पीने से घटता है वजन? पढ़े बनाने की विधि और जबरजस्त फायदे

Related Posts

गैस-एसिडिटी से लेकर इन समस्याओं तक, अजवाइन के हैं गजब के फायदे
अन्य

गैस-एसिडिटी से लेकर इन समस्याओं तक, अजवाइन के हैं गजब के फायदे

August 3, 2026
रात में किस मसाले का पानी पीने से घटता है वजन? पढ़े बनाने की विधि और जबरजस्त फायदे
अन्य

रात में किस मसाले का पानी पीने से घटता है वजन? पढ़े बनाने की विधि और जबरजस्त फायदे

August 2, 2026
सावन में कब – कब है कामिका और पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें डेट और महत्व
अन्य

सावन में कब – कब है कामिका और पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें डेट और महत्व

August 2, 2026
Hero ने लॉन्च किया Vida VX2 GO FB, 128km रेंज और फिक्स्ड बैटरी के साथ मिलेगा नया ऑप्शन
अन्य

Hero ने लॉन्च किया Vida VX2 GO FB, 128km रेंज और फिक्स्ड बैटरी के साथ मिलेगा नया ऑप्शन

August 1, 2026
Jio ने पेश किया 36 दिन वाला नया रिचार्ज प्लान, इतने रुपए में मिलेगा डेली 2GB डेटा और OTT के फायदे भी
अन्य

Jio लाया कमाल का ऑफर, 2 माह के प्लान के साथ 1 महीना बिलकुल फ्री, 100Mbps स्पीड के साथ 12OTT ऐप्स भी

August 1, 2026
क्या घर में रख सकते हैं शिवलिंग? सावन में दूर करें सभी भ्रम
अन्य

क्या घर में रख सकते हैं शिवलिंग? सावन में दूर करें सभी भ्रम

July 31, 2026
Next Post
बिरहोर परिवार के गृह प्रवेश में पहुंचे वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी, परिवार के नन्हे बच्चे से कटवाया फीता कुर्रा में निवासरत बिरहोर परिवारों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी शासन के योजनाओं क्रियान्वयन की ली जानकारी, बिरहोर परिवारों की मांगों और समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

बिरहोर परिवार के गृह प्रवेश में पहुंचे वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी, परिवार के नन्हे बच्चे से कटवाया फीता कुर्रा में निवासरत बिरहोर परिवारों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी शासन के योजनाओं क्रियान्वयन की ली जानकारी, बिरहोर परिवारों की मांगों और समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

क्या 1 जनवरी को बंद रहेगा Stock Market? NSE ने अगले साल की जारी की हॉलिडे लिस्ट

तेल की बढ़ती कीमतों से बाजार पर दबाव, सेंसेक्स 600 अंक टूटा; निफ्टी 23,500 के नीचे फिसला

March 13, 2026
रायगढ़ में विकास योजनाओं की मैराथन समीक्षाः प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने 13 विभागों को दिए सख्त निर्देश

रायगढ़ में विकास योजनाओं की मैराथन समीक्षाः प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने 13 विभागों को दिए सख्त निर्देश

December 23, 2025
सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र – मुख्यमंत्री साय

सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र – मुख्यमंत्री साय

June 22, 2026
आस्था ने छुआ हृदय: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रामनामी समाज के प्रतिनिधियों की आत्मीय भेंट

आस्था ने छुआ हृदय: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रामनामी समाज के प्रतिनिधियों की आत्मीय भेंट

November 2, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से देवेंद्र दिनकर के राशन कार्ड की त्रुटि हुई दूर
  • सीएम हेल्पलाइन 1076 से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात
  • अगस्त में टैक्स से जुड़े कई कामों की डेडलाइन, नोट कर लें ये 5 अहम तारीखें
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR