• Privacy Policy
  • About Us
Monday, September 21, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

सभी विद्यालयों में जिला स्तरीय पालक-शिक्षक सम्मेलन का किया गया आयोजन

Amish Kumari by Amish Kumari
August 7, 2025
in देश
बैठक में उपस्थित होकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहभागी बनने पालकों एवं जनप्रतिनिधियों से कलेक्टर की अपील

Oplus_131072

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

सूरजपुर, 07 अगस्त 2025

 

READ ALSO

Russia Ukraine war: रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला: यूक्रेन ने एक साथ दागे 1600 ड्रोन

Mumbai BMW Accident: तेज रफ्तार BMW का खौफनाक कहर; 5 को रौंदा, 3 की मौके पर ही मौत

रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बतरा, भैयाथान में आयोजित पालक-शिक्षक सम्मेलन में जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य, शिक्षा की गुणवत्ता सुधार तथा परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने हेतु शिक्षक, बालक एवं पालक की सक्रिय सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया।

 

पाटले ने पालकों से अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में पूर्ण रूप से सहभागी बनने की अपील करते हुए कहा कि केवल शिक्षक नहीं, बल्कि पालकों की भूमिका भी बच्चों के सर्वांगीण विकास और अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अनुशासन, आत्मविश्वास और संवाद कौशल से सुसज्जित करना समय की मांग है।

 

पालकों को किया जागरूक

सीईओ  पाटले ने कहा कि शासन ने पालकों और शिक्षकों के बीच संवाद का साझा मंच दिया है, जिसका सभी को भरपूर लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने पालकों को अपने बच्चों की पढ़ाई, दिनचर्या और परफॉर्मेंस पर शिक्षकों से चर्चा करने, मोबाइल एवं नशापान जैसी बुरी आदतों से बच्चों को दूर रखने और उन्हें खेल, संगीत, पेंटिंग जैसी रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की सलाह दी।जिला पंचायत सीईओ ने पालकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता तभी बढ़ सकती है जब शिक्षक, पालक और विद्यार्थी तीनों की सहभागिता सुनिश्चित हो।

 

पाटले ने पालकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के अध्ययन एवं परफॉर्मेंस के संबंध में शिक्षकों से नियमित रूप से संवाद करें। पालक बच्चों की दैनिक दिनचर्या से शिक्षकों को अवगत कराएं ताकि उनके विकास में सामूहिक प्रयास हो सके। बच्चों में आत्मविश्वास का विकास आवश्यक है ताकि वे अपनी पढ़ाई से जुड़ी समस्याएं बेहिचक अपने शिक्षक या माता-पिता से साझा कर सकें।

 

उन्होंने कहा कि आज के दौर में मोबाइल और नशे जैसी बुरी आदतों की ओर बच्चों का झुकाव बढ़ता जा रहा है, जिससे उन्हें बचाना अभिभावकों और शिक्षकों की जिम्मेदारी है। इसके लिए बच्चों को खेलकूद, संगीत, पेंटिंग एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाना चाहिए ताकि वे मल्टीटैलेंटेड बन सकें।उन्होंने पालकों से आग्रह किया कि वे बच्चों के खेलने-पढ़ने का समय सुनिश्चित करें और उन्हें टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करें।

 

शिक्षकों को निर्देश

उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों को पूरी क्षमता से पढ़ाएं और परीक्षा परिणाम पर नियमित चर्चा करते हुए उनकी कमजोरी एवं उपलब्धियों को चिह्नांकित कर सुधार की दिशा में कार्य करें। सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव से बच्चों को बचाने और इंटरनेट का सकारात्मक उपयोग कराने की भी सलाह दी गई।

 

नशा मुक्ति की दिलाई शपथ

इस अवसर पर उपस्थित सभी पालकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के लिए सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में बतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. जे. बी. सिंह ने भी पालकों एवं शिक्षकों को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और मानसिक विकास के विषय में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने नशे की लत के खतरों से सावधान करते हुए बच्चों को अच्छे संस्कार और स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

बच्चों की प्रतिभा को मिला प्रोत्साहन

सम्मेलन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के पालकों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, जिला पंचायत सीईओ ने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत विभिन्न प्रोजेक्ट्स और कलाकृतियों का अवलोकन कर उन्हें और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

 

जिले में 241 संकुलों में पालक-शिक्षक बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। समापन पर श्री पाटले ने सभी से अपील की कि वे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षक-पालक समन्वय को सशक्त बनाएं और साझा प्रयास से विद्यालय के परीक्षा परिणाम को उत्कृष्ट बनाएं।

Related Posts

देश

Russia Ukraine war: रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला: यूक्रेन ने एक साथ दागे 1600 ड्रोन

September 20, 2026
देश

Mumbai BMW Accident: तेज रफ्तार BMW का खौफनाक कहर; 5 को रौंदा, 3 की मौके पर ही मौत

September 20, 2026
देश

Naxal encounter: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता; 30 लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ के दौरान ढेर

September 20, 2026
देश

Agar Malwa Car Accident: बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं की कार नाले में गिरी, 8 की मौत, रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी

September 19, 2026
देश

rojgar mela: युवाओं को मिली रोजगार की सौगात, पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को बाटें नियुक्ति पत्र

September 19, 2026
देश

Nestlé India: बच्चों के फॉर्मूला फूड मामले में FSSAI का Nestlé India पर एक्शन, गलत दावों पर मांगा स्पष्टीकरण, जानिए पूरा मामला

September 19, 2026
Next Post
पीएम सूर्यघर योजना से घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

पीएम सूर्यघर योजना से घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

7000mAh की बैटरी के साथ OnePlus ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स

7000mAh की बैटरी के साथ OnePlus ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स

May 7, 2026
हाई कोलेस्ट्रॉल में नहीं खानी चाहिए ये चीजें, शरीर में बढ़ सकता है प्लाक

हाई कोलेस्ट्रॉल में नहीं खानी चाहिए ये चीजें, शरीर में बढ़ सकता है प्लाक

August 19, 2026
7000mAh बैटरी और धांसू AI फीचर्स के साथ Moto G57 Power भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

7000mAh बैटरी और धांसू AI फीचर्स के साथ Moto G57 Power भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

November 24, 2025
आम आदमी को बड़ी राहत; मदर डेयरी का दूध हुआ 2 रुपये हुआ सस्ता, नई कीमतें इस दिन से होंगी लागू..

आम आदमी को बड़ी राहत; मदर डेयरी का दूध हुआ 2 रुपये हुआ सस्ता, नई कीमतें इस दिन से होंगी लागू..

September 16, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Cg News : सेवा संकल्प से मिली नई जिंदगी, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बनी राजेन्द्र प्रसाद का सहारा
  • Cg News Today : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान : 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत
  • Rashifal: आज वृषभ और धनु राशि वालों का रुक हुआ धन होगा वापस, जाने बाकि राशियों का हाल
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ओडिशा से MP जा रहा था लाखों का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR