• Privacy Policy
  • About Us
Monday, April 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

हर घर तिरंगा अभियान: गनियारी की दीदियां जुटीं तिरंगा निर्माण में मिला डेढ़ लाख झंडों का ऑर्डर

Amish Kumari by Amish Kumari
August 6, 2025
in छत्तीसगढ़
हर घर तिरंगा अभियान: गनियारी की दीदियां जुटीं तिरंगा निर्माण में मिला डेढ़ लाख झंडों का ऑर्डर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 6 अगस्त 2025

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बिलासपुर जिले के गनियारी स्थित नारी शक्ति गारमेंट फैक्ट्री देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है, जहां बिहान योजना से जुड़ी 30 स्व-सहायता समूहों की 100 से अधिक महिलाएं तिरंगा निर्माण में पूरी लगन से जुटी हुई हैं।

READ ALSO

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: जशपुर के पहाड़ पर एयर एम्बुलेंस क्रैश, आग की लपटों से दहला इलाका

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच स्कूलों की छुट्टी का ऐलान, आज से इतने दिन तक रहेंगे बंद

इन दीदियों को 1.50 लाख से अधिक तिरंगे तैयार करने का ऑर्डर मिला है, जो जिले के शासकीय व अशासकीय संस्थानों सहित आम नागरिकों को उपलब्ध कराए जाएंगे। बढ़ती मांग को देखते हुए महिलाएं इस जिम्मेदारी को उत्साहपूर्वक निभा रही हैं।न केवल यह कार्य उनके लिए अतिरिक्त आय का जरिया बना है, बल्कि राष्ट्र सेवा से जुड़ने का अवसर भी प्रदान कर रहा है। दीदियां तिरंगे के निर्माण को आर्थिक उपार्जन से बढ़कर देशभक्ति और आत्मसम्मान से जोड़कर देख रही हैं। नारी शक्ति गारमेंट फैक्ट्री की अध्यक्ष श्रीमती मीना मानिकपुरी ने बताया कि विभिन्न विभागों व संस्थानों से तिरंगे बनाने के लिए लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए दीदियां निरंतर कार्य कर रही हैं।

समूह की सदस्य राजेश्वरी यादव और नंदिनी साहू ने बताया कि तिरंगा निर्माण में लगभग 100 महिलाएं जुटी हैं और उन्हें प्रतिदिन औसतन 500 रुपए तक की अतिरिक्त आय हो रही है। वे इस बात से गर्वित हैं कि वे एक ऐसे कार्य से जुड़ी हैं, जिससे सीधे-सीधे देश की सेवा में सहभागी बन रही हैं, गारमेंट फैक्ट्री में तिरंगे निर्माण की पूरी प्रक्रिया धागा कातने से लेकर सिलाई, प्रेसिंग और पैकिंग तक की जिम्मेदारी महिलाएं स्वयं निभा रही हैं। इससे उन्हें न केवल आर्थिक सशक्तिकरण मिला है, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को भी नई दिशा मिली है।

जिला पंचायत सीईओ बिलासपुर ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी जिले में तिरंगा निर्माण की जिम्मेदारी दीदियों को दी गई है। ये तिरंगे कम कीमत पर आमजन के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिला पंचायत परिसर में लगाए गए समूह के स्टॉल के माध्यम से तिरंगे की बिक्री की जा रही है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बनें और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देशप्रेम की भावना को प्रकट करें, यह अभियान जहां एक ओर हर घर तक राष्ट्रप्रेम का संदेश पहुंचा रहा है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण अंचल की महिलाओं को सम्मान, सशक्तिकरण और आजीविका का बेहतर माध्यम भी उपलब्ध करा रहा है।

Related Posts

जग्गी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का सख्त , अमित जोगी को राहत नहीं, दोनों मामले एक साथ; इतने तारीख होगी को अहम सुनवाई
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: जशपुर के पहाड़ पर एयर एम्बुलेंस क्रैश, आग की लपटों से दहला इलाका

April 20, 2026
छत्तीसगढ़ में शीतकालीन छुट्टी का ऐलान, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश…
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच स्कूलों की छुट्टी का ऐलान, आज से इतने दिन तक रहेंगे बंद

April 20, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात

April 19, 2026
छत्तीसगढ़ वेदांता प्लांट हादसा में एक और मजदूर की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 24, कई घायल अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ वेदांता प्लांट हादसा में एक और मजदूर की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 24, कई घायल अस्पताल में भर्ती

April 19, 2026
छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी की मार, 14 अप्रैल के बाद चलेगी लू, पारा पहुंचेगा 42°C के पार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का प्रकोप, पारा 45°C पार;जानें आज का ताजा मौसम अपडेट

April 19, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया

April 18, 2026
Next Post
‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान में होटलों, ढाबों और स्ट्रीट फूड वेंडर्स की जांच

'बने खाबो-बने रहिबो' अभियान में होटलों, ढाबों और स्ट्रीट फूड वेंडर्स की जांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

भारतीय संस्कृति की आत्मा है संस्कृत, हमें इसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना होगा : मुख्यमंत्री साय

भारतीय संस्कृति की आत्मा है संस्कृत, हमें इसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना होगा : मुख्यमंत्री साय

September 7, 2025
इतने तारीख से देश भर के टोल प्लाजा होंगे कैशलेस, FASTag और UPI से ही होगा भुगतान

इतने तारीख से देश भर के टोल प्लाजा होंगे कैशलेस, FASTag और UPI से ही होगा भुगतान

January 16, 2026
हथियार छोड़कर लोकतंत्र के मंदिर पहुंचे 140 सरेंडर नक्सली, पहली बार देखी विधानसभा की कार्यवाही, CM साय से की मुलाकात

हथियार छोड़कर लोकतंत्र के मंदिर पहुंचे 140 सरेंडर नक्सली, पहली बार देखी विधानसभा की कार्यवाही, CM साय से की मुलाकात

March 18, 2026
दिल्ली बम ब्लास्ट में सनसनी खुलासा; आतंकियों ने खरीदीं थी 2 और कारें, तलाश जारी

दिल्ली बम ब्लास्ट में सनसनी खुलासा; आतंकियों ने खरीदीं थी 2 और कारें, तलाश जारी

November 12, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • इतने तारीख को मनाया जाएगा गंगा दशहरा पावन पर्व, जानें स्नान-दान का शुभ समय और महत्व
  • तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को मतदान, 48 घंटे का ड्राई डे लागू
  • ग्राम आमगांव में पुलिस जनचौपाल— अपराध जागरूकता, महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता पर थाना प्रभारी ने की संवाद
  • छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: जशपुर के पहाड़ पर एयर एम्बुलेंस क्रैश, आग की लपटों से दहला इलाका
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR