• Home 1
  • Home 2
Friday, September 5, 2025
Din ka Bhaskar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Suman Singh by Suman Singh
August 2, 2025
in देश
0
हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

राजनांदगांव 02 अगस्त 2025।

 

READ ALSO

सोलर कंपनी के एक्सप्लोसिव्स यूनिट में हुआ ब्लास्ट; सैकड़ों मजदूर थे अंदर…

PM मोदी के मां को अभद्र टिप्पणी के लेकर आज NDA का चक्काजाम, जानिए कब तक क्या-क्या रहेगा बंद..

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा-2025 कार्यक्रम का आयोजन देशभर में 2 से 15 अगस्त 2025 तक किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत राजनांदगांव जिले में भी जनभागीदारी को प्राथमिकता देते हुए विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष कार्यक्रम का थीम ”हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” है। जिसका उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाना और स्वच्छता के प्रति जनचेतना को सशक्त बनाना। हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन तीन चरणों में होगा। प्रथम चरण 2 से 8 अगस्त 2025 तक, द्वितीय चरण 9 से 12 अगस्त 2025 तक एवं तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त 2025 तक विभिन्न आयोजन होंगे।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के प्रथम चरण 2 से 8 अगस्त तक विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा आर्ट से सजाया जाएगा। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिताएं, तिरंगे के स्थानीय इतिहास पर प्रश्नोत्तरी, तिरंगा राखी निर्माण हेतु कार्यशालाएं एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर तीन रंगों के धागों से तिरंगे की बुनाई का प्रदर्शन भी होगा। विद्यालयों में तिरंगे के मूल्यों और उसकी भावना से प्रेरित पत्र लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। द्वितीय चरण 9 से 12 अगस्त के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर जनसहभागिता से तिरंगा मेला और तिरंगा कंसर्ट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली व्यक्तियों और खिलाडिय़ों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। तिरंगा कंसर्ट में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त तिरंगा रैली, बाइक और साइकिल रैली का आयोजन भी किया जाएगा। तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त तक शासकीय भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, होटलों, कार्यालयों, बांधों एवं पुलों पर तिरंगा फहराया जाएगा तथा रोशनी की जाएगी। इसी अवधि में स्वच्छता और जल संरक्षण से संबंधित विविध गतिविधियां भी संपन्न की जाएंगी।हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत सार्वजनिक संस्थाएं, स्व-सहायता समूह और सामाजिक संगठन को अभियान में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया है, जिससे अधिक से अधिक परिवार अभियान से जुड़ सकें। निजी क्षेत्र एवं कॉर्पोरेट संस्थाओं को भी उनके सीएसआर संसाधनों के माध्यम से राष्ट्रीय कार्यक्रम में योगदान देने हेतु आमंत्रित किया गया है। डिजिटल माध्यमों से प्रचार-प्रसार को व्यापक बनाया गया है। नागरिकों को www.harghartiranga.com पोर्टल पर जाकर झंडा फहराने की प्रतिज्ञा लेने और अभियान से डिजिटल रूप से जुडऩे के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों को तिरंगा झंडे की खरीदी एवं पैम्पलेट, स्टिकर, बैनर के माध्यम से प्रचार एवं वितरण हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पोस्ट ऑफिस, स्थानीय स्तर के दुकानों को झंडा बिक्री केंद्र के रूप में चिन्हांकित किया गया है। सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों और आवासीय क्षेत्रों में तिरंगा लाइटिंग, रंगोली प्रतियोगिता, सेल्फी जोन और ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किए जा रहे हैं। भारत सरकार द्वारा प्रदत्त पोर्टल पर प्रतिदिन अभियान की प्रगति और गतिविधियों की सतत निगरानी हेतु निर्देश दिए गए है।

 

देश की आजादी का यह उत्सव देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करने का अवसर : कलेक्टर

 

– तिरंगा हमारी आन, बान और शान

 

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि 2 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत देश की आजादी का यह उत्सव हर गांव एवं शहर में मनाया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों को आह्वान किया है कि ”हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” की थीम से जुड़ते हुए हमें अपने घर में स्वच्छता को अपनाएं तथा तिरंगा लहराएं। यह अवसर हमें देश के लिए अपना बलिदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा देश के वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता प्रगट करने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करने का भी है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। तिरंगा हमारे स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। देश की एकता और सौहार्द्र को मजबूत बनाने के लिए इस अभियान में सभी की सहभागिता होनी चाहिए। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से ”हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” इस अभियान में जुडऩे की अपील की है।

 

तिरंगे का सम्मान और स्वच्छता की संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक अवसर : जिला पंचायत सीईओ

 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम सिर्फ एक प्रतीकात्मक आयोजन नहीं है, बल्कि यह नागरिक कर्तव्यों की अभिव्यक्ति है। तिरंगे का सम्मान और स्वच्छता की संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक अवसर है। जिले में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में हर घर तिरंगा अभियान को जनांदोलन के रूप में सफल बनाने का संकल्प लिया गया है, जिसमें हर घर तिरंगा लहराएगा और हर आंगन स्वच्छता का संदेश देगा।

Related Posts

सोलर कंपनी के एक्सप्लोसिव्स यूनिट में हुआ ब्लास्ट; सैकड़ों मजदूर थे अंदर…
देश

सोलर कंपनी के एक्सप्लोसिव्स यूनिट में हुआ ब्लास्ट; सैकड़ों मजदूर थे अंदर…

September 4, 2025
PM मोदी के मां को अभद्र टिप्पणी के लेकर आज NDA का चक्काजाम, जानिए कब तक क्या-क्या रहेगा बंद..
देश

PM मोदी के मां को अभद्र टिप्पणी के लेकर आज NDA का चक्काजाम, जानिए कब तक क्या-क्या रहेगा बंद..

September 4, 2025
देर रात पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक घायल…
देश

देर रात पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक घायल…

September 4, 2025
पुतिन का भारत को तोहफा, रूस देगा और S-400 मिसाइल सिस्टम…
देश

पुतिन का भारत को तोहफा, रूस देगा और S-400 मिसाइल सिस्टम…

September 3, 2025
भीषण सड़क हादसा, रिक्शा और कार की जोरदार टक्कर से 5 लोगों की दर्दनाक मौत…
देश

भीषण सड़क हादसा, रिक्शा और कार की जोरदार टक्कर से 5 लोगों की दर्दनाक मौत…

September 2, 2025
PM मोदी ने बिहार चुनाव में अभद्र टिप्पणी को लेकर भावुक हुए, कहा- ‘मेरी मां का अपमान, देश की हर मां का अपमान’..
देश

PM मोदी ने बिहार चुनाव में अभद्र टिप्पणी को लेकर भावुक हुए, कहा- ‘मेरी मां का अपमान, देश की हर मां का अपमान’..

September 2, 2025
Next Post
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली श्यामलाल की ज़िंदगी : अब पक्के घर में सुकून से बीत रहा है जीवन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली श्यामलाल की ज़िंदगी : अब पक्के घर में सुकून से बीत रहा है जीवन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

August 1, 2025

पोषण की पहल : हाई स्कूल के छात्रावासी बच्चों को अब स्कूल में मिलेगा पौष्टिक भोजन

August 1, 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मोटापे के विरूद्ध मुहिम

: ‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की होगी सघन जांच

August 1, 2025
उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा

अब तक किसानों को 10.91 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

August 1, 2025
कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

August 1, 2025

EDITOR'S PICK

प्रदेश में अब तक 595.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

प्रदेश में अब तक 595.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

July 28, 2025
WhatsApp पर मिलेंगे DL और मैरेज सर्टिफिकेट; अब घर बैठे होगा सारा काम.. जानिए कैसे…

WhatsApp पर मिलेंगे DL और मैरेज सर्टिफिकेट; अब घर बैठे होगा सारा काम.. जानिए कैसे…

August 29, 2025
फार्मा के बाद अब इस सेक्टर पर लगेगा ट्रंप का टैरिफ, जानिए भारत पर कितना पड़ेगा असर?

अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने की आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी की..

August 26, 2025
प्रदेश में अब तक 595.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

प्रदेश में अब तक 655.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

August 9, 2025

About

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • त्योहरों से पहले इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में क्या है रेट…
  • मिथुन राशि वालों आज आपको व्यवसाय में मिलेगी अच्छी सफलता, पढ़े दैनिक राशिफल
  • संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी बल्कि नैतिक कर्तव्य भी – मुख्यमंत्री साय
  • इस दिन शुरू होगी साल की सबसे बड़ी सेल Flipkart Big Billion Days, आ गई डेट…
  • Home 1
  • Home 2

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR