• Privacy Policy
  • About Us
Monday, August 3, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

हारने वाले हार का कारण बताते हैं, लेकिन जीतने वाले जीत का मन्त्र : विधायक अनुज शर्मा

Amish Kumari by Amish Kumari
August 8, 2025
in देश
हारने वाले हार का कारण बताते हैं, लेकिन जीतने वाले जीत का मन्त्र : विधायक अनुज शर्मा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

 

 

READ ALSO

6000mAh की बैटरी के साथ Samsung ने भारत में लॉन्च किया Galaxy F70 Pro 5G, जानें कीमत और फीचर्स

इस कंपनी का बड़ा ऐलान! हर शेयर पर मिलेगा ₹200 का तगड़ा डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट करीब

रायपुर , 08अगस्त 2025

आंजनेय विश्वविद्यालय में दीक्षारंभ के चार दिवसीय बौद्धिक कार्यक्रम का समापन हुआ । इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि धरसीवां विधायक अनुज शर्मा शामिल हुए । विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक श्री अनुज शर्मा ने कहा कि हारने वाले हमेशा हार का कारण बताते हैं, जबकि जीतने वाले जीत का मंत्र बताते हैं । उन्होंने कहा कि जीवन में आने वाली चुनौतियां सफलता की राह में सीढ़ी का कार्य करती हैं, बशर्ते हम उन्हें अवसर की तरह लें । उन्होंने छात्रों से असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी । उनका उद्बोधन विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक और उत्साहवर्धक रहा ।

चांसलर अभिषेक अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, निरंतर अध्ययन और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का वातावरण छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल है, जिसका पूर्ण लाभ उठाना चाहिए।  अग्रवाल ने विद्यार्थियों से अपने समय का सदुपयोग करने, सकारात्मक सोच बनाए रखने और शिक्षा को जीवन का मार्गदर्शक बनाने का आग्रह किया। उन्होंने आगे कहा कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता और जीवन कौशल सीखने का केंद्र होता है। श्री अग्रवाल ने विद्यार्थियों से आत्ममंथन करने, अपने अंदर छिपी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें सही दिशा में विकसित करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय महानिदेशक डॉ बी सी जैन, कुलपति डॉ टी रामाराव, कुलसचिव डॉ रुपाली चौधरी, अकादमिक डायरेक्टर डॉ संध्या वर्मा, डायरेक्टर डॉ जयेंद्र नारंग समस्त संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम का संयोजन छात्र अधिष्ठाता डॉ प्रांजलि गनी ने और धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ रुपाली चौधरी ने किया ।

उन्होंने बताया कि सेमिकंडक्टर इंडस्ट्री एक बहुआयामी संरचना पर कार्य करती है, जिसमें इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स, प्रोडक्शन टूल्स, यूटिलिटीज़, मैटेरियल्स, रसायन, मेट्रोलॉजी टूल्स, तकनीकी कार्यबल और विश्वविद्यालय जैसी विभिन्न इकाइयाँ शामिल होती हैं । यह इंडस्ट्री उपभोक्ताओं, कंप्यूटर, ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस, मेडिकल, और अन्य उद्योगों के लिए चिप निर्माण करती है। डॉ. चंद्रा ने सेमिकंडक्टर के ऐतिहासिक विकास पर भी प्रकाश डाला । उन्होंने बताया कि वर्ष 1947 में पहला सॉलिड-स्टेट ट्रांजिस्टर विकसित हुआ था, जिसने इलेक्ट्रॉनिक क्रांति की नींव रखी। इसके बाद 1958 में पहला इंटीग्रेटेड सर्किट (IC) विकसित किया गया, जिसमें पाँच प्रमुख घटक थे । 1961 में ट्रांजिस्टर युक्त IC ने उत्पादन के स्तर को और सशक्त बनाया । उन्होंने बताया कि 1950 के दशक से 1990 तक यह उद्योग ट्रांजिस्टर टेक्नोलॉजी, प्रोसेस टेक्नोलॉजी, प्रतिस्पर्धा, स्वचालन और बड़े पैमाने पर उत्पादन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा । डॉ. चंद्रा का यह व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए न केवल तकनीकी ज्ञान का स्रोत था, बल्कि उन्हें नवाचार और वैश्विक उद्योग की समझ से जोड़ने वाला एक प्रेरणादायक अनुभव भी रहा ।

 

बॉक्स न्यूज़ – 2

सभी संकायों के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रेरणादायक और शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में कार्यशालाएं, सेमिनार, समूह चर्चा, खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं कैरियर मार्गदर्शन सत्र शामिल रहे। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। विषय विशेषज्ञों द्वारा आयोजित सत्रों ने छात्रों को न केवल ज्ञानवर्धन का अवसर दिया, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाया। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है, और ये कार्यक्रम उसी दिशा में एक सफल पहल सिद्ध हुए।

 

Related Posts

6000mAh की बैटरी के साथ Samsung ने भारत में लॉन्च किया Galaxy F70 Pro 5G, जानें कीमत और फीचर्स
देश

6000mAh की बैटरी के साथ Samsung ने भारत में लॉन्च किया Galaxy F70 Pro 5G, जानें कीमत और फीचर्स

August 3, 2026
इस कंपनी का बड़ा ऐलान! हर शेयर पर मिलेगा ₹200 का तगड़ा डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट करीब
देश

इस कंपनी का बड़ा ऐलान! हर शेयर पर मिलेगा ₹200 का तगड़ा डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट करीब

August 3, 2026
$100 से नीचे आया क्रूड ऑयल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के दाम होंगे कम?
देश

अमेरिका-ईरान समझौते का असर! कच्चे तेल की कीमतों में 6% से ज्यादा की भारी गिरावट

August 3, 2026
JIO ने लॉन्च किया 84 दिन का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, Unlimited Calling के साथ मिलेगा बहुत कुछ…
देश

एक रिचार्ज, तीन फायदे! Jio के नए प्लान में इंटरनेट, TV और OTT शामिल

August 3, 2026
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..
देश

रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्रभावित रहेगा सफर; चेक करें लिस्ट

August 3, 2026
महिला पहलवानों से छेड़छाड़ मामले में बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी
देश

महिला पहलवानों से छेड़छाड़ मामले में बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी

August 3, 2026
Next Post
चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एमएसएमई के लिए समय पर भुगतान और कारोबार वृद्धि पर आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला में भाग लिया

चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एमएसएमई के लिए समय पर भुगतान और कारोबार वृद्धि पर आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला में भाग लिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सफलता के लिए अभ्यर्थी लक्ष्य पर फोकस रहें: वित्त मंत्री श्री चौधरी

July 29, 2025
महतारी वंदन योजना बनी ग्रामीण महिलाओं का सहारा 18 किश्तों से श्रीपती नाग को मिली आर्थिक मजबूती

महतारी वंदन योजना बनी ग्रामीण महिलाओं का सहारा 18 किश्तों से श्रीपती नाग को मिली आर्थिक मजबूती

August 12, 2025
नई दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होगी लखपति दीदी खिलेश्वरी

नई दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होगी लखपति दीदी खिलेश्वरी

August 13, 2025

पीपरछेड़ी जलाशय योजना के लिए 84.94 करोड़ रुपये स्वीकृत

July 26, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर फिर होगा तेज; इन क्षेत्रों में अलर्ट
  • रायपुर में 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन
  • 6000mAh की बैटरी के साथ Samsung ने भारत में लॉन्च किया Galaxy F70 Pro 5G, जानें कीमत और फीचर्स
  • बांकीपुर में बदला सियासी समीकरण! डेब्यू करते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी मात
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR