• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, June 24, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

’10 मिनट डिलीवरी सर्विस पर रोक, ब्लिंकिट ने हटाया फीचर, Zepto, Zomato और Swiggy ने भी माना सरकार का निर्देश

Amish Kumari by Amish Kumari
January 13, 2026
in देश
’10 मिनट डिलीवरी सर्विस पर रोक, ब्लिंकिट ने हटाया फीचर, Zepto, Zomato और Swiggy ने भी माना सरकार का निर्देश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

क्विक कॉमर्स की तेज रफ्तार पर अब विराम लग गया है। यूनियन लेबर मंत्री मनसुख मांडविया की पहल और कई चरणों में हुई बैठकों के बाद बड़ी डिलीवरी कंपनियों ने अपने चर्चित 10 मिनट डिलीवरी के वादे को वापस ले लिया है।

ब्लिंकिट, जेप्टो, जोमैटो और स्विगी जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म अब ग्राहकों से यह दावा नहीं करेंगे कि उनका ऑर्डर महज 10 मिनट में पहुंच जाएगा। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य डिलीवरी पार्टनर्स यानी गिग वर्कर्स की सुरक्षा, स्वास्थ्य और काम करने की परिस्थितियों को बेहतर बनाना है।

READ ALSO

Air India का विमान पाकिस्तान एयरस्पेस में घुसा; दिल्ली से अमृतसर आ रही थी फ्लाइट, चेतावनी के बाद लाैटी

अंबिकापुर में बाल सुधार गृह से 11 नाबालिग भागे, हत्या-रेप और लूट मामलों में थे बंद

गिग वर्कर्स की सुरक्षा को मिली प्राथमिकता

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लेबर मिनिस्ट्री ने इन कंपनियों के साथ एक अहम बैठक की थी, जिसमें डिलीवरी के टाइम लिमिट से जुड़ी समस्याओं पर गहन चर्चा हुई। बैठक में यह साफ हुआ कि 10 मिनट का सख्त समय सीमा डिलीवरी वालों पर इतना दबाव डालता है कि वे तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हैं, ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं और कई बार अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं।

मंत्री मनसुख मांडविया ने कंपनियों को समझाया कि ग्राहकों को तेज सर्विस अच्छी लगती है, लेकिन इसके लिए कर्मचारियों की जान और सेहत से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। इस दबाव के चलते पिछले कुछ हफ्तों में गिग वर्कर्स की परेशानियों पर खूब बहस हुई है।

हाल ही में संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने इस मुद्दे को मजबूती से उठाया था। उन्होंने कहा कि देशभर के लाखों गिग वर्कर्स तेज गर्मी, बारिश और कड़ाके की ठंड में काम करने को मजबूर हैं, इसके बावजूद उन पर तय समय में डिलीवरी पूरी करने का लगातार दबाव बना रहता है।

ब्लिंकिट ने सबसे पहले बदला अपना टैगलाइन

ब्लिंकिट ने इस निर्देश पर सबसे पहले अमल किया है। कंपनी ने अपनी ब्रांडिंग में बड़ा बदलाव किया है। पहले जहां उनका मुख्य टैगलाइन था, ‘10,000+ प्रोडक्ट्स 10 मिनट में डिलीवर’, अब इसे बदलकर कर दिया गया है, ‘30,000+ प्रोडक्ट्स आपके दरवाजे पर’।

अन्य कंपनियां भी अगले कुछ दिनों में इसी तरह अपने 10 मिनट वाले वादे को हटा देंगी।

संसद में उठा था गिग वर्कर्स का दर्द

राघव चड्ढा ने क्विक कॉमर्स और ऐप-बेस्ड डिलीवरी कंपनियों के लिए सख्त नियम बनाने की मांग की थी। उन्होंने गिग वर्कर्स के लिए सम्मान, सुरक्षा, उचित मजदूरी और सोशल सिक्योरिटी की बात कही थी। संसद में इस मुद्दे पर हुई चर्चा ने सरकार को भी तुरंत एक्शन लेने के लिए मजबूर किया।

दरअसल, कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी, 2020 में पहली बार ‘गिग वर्कर्स’ और ‘प्लेटफॉर्म वर्कर्स’ की स्पष्ट परिभाषा दी गई है। यह कानून 21 नवंबर 2025 से लागू हो चुका है।

इस कानून के तहत गिग वर्कर्स को जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य और मातृत्व लाभ, वृद्धावस्था सुरक्षा जैसी सुविधाएं देने का प्रावधान है। इसके लिए एक सोशल सिक्योरिटी फंड बनाया जाएगा, जिससे इन कल्याणकारी योजनाओं को फंडिंग मिल सके। साथ ही, गिग वर्कर्स के हितों के लिए नेशनल सोशल सिक्योरिटी बोर्ड का भी गठन होगा।

Related Posts

Air India का विमान पाकिस्तान एयरस्पेस में घुसा; दिल्ली से अमृतसर आ रही थी फ्लाइट, चेतावनी के बाद लाैटी
देश

Air India का विमान पाकिस्तान एयरस्पेस में घुसा; दिल्ली से अमृतसर आ रही थी फ्लाइट, चेतावनी के बाद लाैटी

June 24, 2026
अंबिकापुर में बाल सुधार गृह से 11 नाबालिग भागे, हत्या-रेप और लूट मामलों में थे बंद
देश

अंबिकापुर में बाल सुधार गृह से 11 नाबालिग भागे, हत्या-रेप और लूट मामलों में थे बंद

June 24, 2026
मजदूरों की बस्ती में लगी भीषण आग, 200 झुग्गियां जलकर खाक
देश

मजदूरों की बस्ती में लगी भीषण आग, 200 झुग्गियां जलकर खाक

June 24, 2026
EPFO करने जा रहा है बड़ा बदलाव, रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी मौज
देश

EPF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जल्द PF खाते में आएगा ब्याज का पैसा, घर बैठे ऐसे करें चेक

June 24, 2026
अचानक सोना-चांदी हुआ सस्ता, चांदी 6800 रुपये से ज्यादा सस्ती, सोना भी 2500 रुपये टूटा, खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट
देश

सोना हुआ सस्ता, चांदी एक झटके में ₹7,000 गिरी, खरीदारी से पहले चेक करें आज का ताजा रेट

June 23, 2026
UIDAI ने बदल दिए आधार कार्ड बनवाने के नियम, अब इन डॉक्यूमेंट्स के बिना नहीं होगा काम
देश

1 जुलाई से बदल जाएगा Aadhaar के नियम, अब इस अपडेट के नहीं देने होंगे पैसे

June 23, 2026
Next Post
रायगढ़ में जमकर हंगामा, एनएसयूआई का प्रदर्शन; पुतला छीने जाने पर कोतवाली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी, शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे कांग्रेसी नेता

रायगढ़ में जमकर हंगामा, एनएसयूआई का प्रदर्शन; पुतला छीने जाने पर कोतवाली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी, शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे कांग्रेसी नेता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, DA और पेंशन बढ़ने के संकेत, जानें कब से मिलेगा फायदा?

छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को बड़ी राहत, जल्द बढ़ेगा 3% महंगाई राहत

March 24, 2026
1 लाख की FD पर कौन सा सरकारी बैंक देगा सबसे ज्यादा ब्याज? जानिए SBI, PNB और केनरा बैंक का पूरा कैलेकुशन

1 लाख की FD पर कौन सा सरकारी बैंक देगा सबसे ज्यादा ब्याज? जानिए SBI, PNB और केनरा बैंक का पूरा कैलेकुशन

March 5, 2026
जानिए कब है वट सावित्री पूजा? नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त

जानिए कब है वट सावित्री पूजा? नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त

May 8, 2026
7000mAh बैटरी के साथ Realme C83 लॉन्च, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स

7000mAh बैटरी के साथ Realme C83 लॉन्च, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स

March 6, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • Air India का विमान पाकिस्तान एयरस्पेस में घुसा; दिल्ली से अमृतसर आ रही थी फ्लाइट, चेतावनी के बाद लाैटी
  • अंबिकापुर में बाल सुधार गृह से 11 नाबालिग भागे, हत्या-रेप और लूट मामलों में थे बंद
  • मजदूरों की बस्ती में लगी भीषण आग, 200 झुग्गियां जलकर खाक
  • EPF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जल्द PF खाते में आएगा ब्याज का पैसा, घर बैठे ऐसे करें चेक
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR