छत्तीसगढ़ के रायपुर में ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिलासपुर जोन की हर महीने 50 से अधिक ट्रेनें रद्द की जा रही हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, तीसरी और चौथी लाइन के निर्माण के साथ-साथ लगातार चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यों के कारण यह फैसला लिया जा रहा है। हालांकि इसका सीधा असर आम यात्रियों पर पड़ रहा है।
कई यात्रियों की शिकायत है कि पहले से टिकट बुक होने के बावजूद ट्रेनें अचानक रद्द हो जा रही हैं। वहीं दूसरी ट्रेनों में टिकट बुक कराने पर लंबी वेटिंग दिख रही है, जिससे कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।
रेलवे ने फिलहाल 31 जनवरी 2026 तक 14 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा 4 ट्रेनों को बीच रास्ते में समाप्त किया जाएगा, जबकि 2 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है। रेलवे के अनुसार, तुमसर रोड यार्ड में राजनांदगांव-नागपुर तीसरी लाइन परियोजना से जुड़े नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते इन ट्रेनों को रद्द और प्रभावित किया गया है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
1.24 से 31 जनवरी तक गाड़ी 58817 तुमसर रोड-तिरोडी पैसेंजर रद्द
2.24 से 31जनवरी तक गाड़ी 58816 तिरोडी-तुमसर रोड पैसेंजर रद्द
3.24 से 31 जनवरी तक गाड़ी 58815 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-तिरोडी पैसेंजर रद्द
3.24 से 31 जनवरी तक गाड़ी 58818 तिरोडी-तुमसर रोड पैसेंजर रद्द
4.24 से 31जनवरी तक गाड़ी 68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-तिरोडी मेमू रद्द
5.24 से 31 जनवरी तक गाड़ी 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)- बालाघाट मेमू रद्द
6.28 से 31 जनवरी तक गाड़ी 68741 दुर्ग-गोंदिया मेमू रद्द
7.28 से 31 जनवरी तक गाड़ी 68743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू रद्द
8.28 से 31 जनवरी तक गाड़ी 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू रद्द
9.28 से 31 जनवरी तक गाड़ी 68742 गोंदिया-दुर्ग मेमू रद्द
10.28 से 31 जनवरी तक गाड़ी 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू रद्द
11.28 से 31 जनवरी तक गाड़ी 68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू रद्द
12.28 से 31 जनवरी तक गाड़ी 68716 नेताजी
13.सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू रद्द
14.28 से 31 जनवरी तक गाड़ी 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू रद्द
इन स्टेशनों के बीच रद्द रहेंगी
- 31 जनवरी तक गाड़ी 78811 तुमसर रोड-तिरोडी डेमू गोबरवाही तक चलेगी और गोबरवाही व तुमसर रोड पर रद्द रहेगी।
- 31 जनवरी तक गाड़ी 78812 तिरोडी-तुमसर रोड डेमू गोबरवाही तक चलेगी और गोबरवाही व तुमसर रोड पर रद्द रहेगी।
- 31 जनवरी तक गाड़ी 78813 तिरोडी-बालाघाट मेमू गोबरवाही व तुमसर रोड के बीच रद्द रहेगी।
- 31 जनवरी तक गाड़ी 78814 बालाघाट-तिरोडी डेमू गोबरवाही तक चलेगी और गोबरवाही व तुमसर रोड पर रद्द रहेगी।
- 30-40 मिनट के लिए नियंत्रित होंगी गाडिय़ां
29 जनवरी को गाड़ी 18240 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)- कोरबा शिवनाथ एक्स्प्रेस को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एवं तुमसार रोड के बीच 30 मिनट नियंत्रित होगी। - 31 जनवरी को गाड़ी 12833 अहमदाबाद- हावड़ा एक्स्प्रेस को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एवं गोंदिया के बीच 40 मिनट नियंत्रित होगी।
















