सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, सोने के मुकाबले चांदी में ज्यादा तेज गिरावट दर्ज की गई है। सुबह करीब 10:30 बजे चांदी की कीमत में 10 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा की कमी आई, जबकि सोना भी 1500 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हो गया। आइए जानते हैं ताजा भाव।
कितना है सोने का दाम?
सुबह 10:12 बजे 10 ग्राम सोने की कीमत 1,48,822 रुपये दर्ज की गई। इसमें करीब 1500 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली है। अब तक सोने का लो लेवल 1,48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और हाई लेवल 1,49,531 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है।

कितनी है चांदी की कीमत?
MCX पर सुबह 10:08 बजे 1 किलो चांदी का भाव 2,35,626 रुपये रहा। इसमें करीब 8,189 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। अब तक चांदी का न्यूनतम स्तर 2,29,187 रुपये प्रति किलो और अधिकतम स्तर 2,37,500 रुपये प्रति किलो रहा है।

आपके शहर में कितना है भाव?
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹150,470 | ₹233,820 |
| जयपुर | ₹1,50,400 | ₹235,390 |
| कानपुर | ₹1,50,460 | ₹235,490 |
| लखनऊ | ₹150,460 | ₹235,490 |
| भोपाल | ₹1,50,580 | ₹235,680 |
| इंदौर | ₹150,580 | ₹235,680 |
| चंडीगढ़ | ₹150,510 | ₹235,410 |
| रायपुर | ₹150,450 | ₹235,32 |















