• Privacy Policy
  • About Us
Friday, September 4, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home खेल

भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्‍व कप का खिताब

Amish Kumari by Amish Kumari
February 6, 2026
in खेल
भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्‍व कप का खिताब
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक 175 रनों की पारी के दम पर भारतीय अंडर-19 टीम ने शुक्रवार को अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह इस टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पहले इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 404 रन बनाए थे।

412 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड अंडर-19 टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर सिमट गई। इस तरह भारत ने फाइनल मुकाबला 100 रनों से जीतकर छठी बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

READ ALSO

 MS Dhoni: क्या IPL खेलेंगे MS धोनी? इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलना चाहते धोनी, जानिए 2027 का क्या है प्लान?

India vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को भी मिली जगह

छठे कप्तान बने आयुष

इससे पहले भारत ने मोहम्मद कैफ (2000), विराट कोहली (2008), उन्मुक्त चंद (2012), पृथ्वी शॉ (2018) और यश ढुल (2022) की कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप जीता है। अब आयुष म्हात्रे भी इस खास सूची में शामिल हो गए हैं।

फाइनल में चला वैभव का बल्ला

फाइनल मुकाबले में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि चौथे ओवर में ही एरोन जॉर्ज (9) आउट हो गए। इसके बाद नंबर तीन पर उतरे आयुष ने वैभव सूर्यवंशी के साथ पारी संभाली। आयुष जहां संयमित बल्लेबाजी कर रहे थे, वहीं वैभव ने आक्रामक अंदाज अपनाया।

वैभव सूर्यवंशी ने चौकों और छक्कों की बरसात करते हुए सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 15 चौके और 15 छक्के शामिल रहे। वैभव ने 32 गेंदों में अर्धशतक और 55 गेंदों में शतक पूरा किया। इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

U19 विश्‍व कप फाइनल में शतक

  • 175 – वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम इंग्लैंड, 2026
  • 111* – उन्मुक्त चंद (भारत) बनाम ऑस्‍ट्रेलिया, 2012
  • 108 – ब्रेट विलियम्स (ऑस्ट्रेलिया) बनाम पाकिस्‍तान, 1988
  • 107 – स्टीफन पीटर्स (इंग्लैंड) बनाम न्यूजीलैंड, 1998
  • 101* – मनजोत कालरा (भारत) बनाम ऑस्‍ट्रेलिया, 2018
  • 100* – जेराड बर्क (ऑस्ट्रेलिया) बनाम साउथ अफ्रीका, 2002

U19 विश्‍व कप में सबसे तेज शतक (गेंद)

  • 51 – विल मलाजचुक (ऑस्ट्रेलिया) बनाम जापान, 2026
  • 55 – वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम इंग्लैंड, 2026
  • 63 – कासिम अकरम (पाकिस्तान) बनाम श्रीलंका, 2022
  • 65 – बेन मेस (इंग्लैंड) बनाम स्कॉटलैंड, 2026
  • 69 – राज बावा (भारत) बनाम युगांडा, 2022

अंडर-19 विश्व कप में सर्वाधिक सिक्‍स

  • 29 – वैभव सूर्यवंशी (2026)
  • 18 – डेवाल्ड ब्रेविस (2022)
  • 18 – फिन एलन (2016 और 2018)
  • 15 – जैक बर्नहैम (2016)
  • 14 – माइकल हिल (2008)
  • 14 – निकोलस पूरन (2014)

यूथ वनडे में सर्वाधिक रन

  • वैभव सूर्यवंशी: 1412 रन
  • विजय जोल: 1404 रन
  • यशस्वी जायसवाल: 1386 रन
  • तन्मय श्रीवास्तव: 1316 रन
  • शुभमन गिल/उन्मुक्त चंद: 1149 रन
  • सरफराज खान: 1080 रन
  • विराट कोहली: 978 रन

कप्‍तान ने लगाया अर्धशतक

भारतीय कप्‍तान आयुष म्‍हात्रे ने अर्धशतक लगाया। उनके और वैभव के बीच दूसरे विकेट के लिए 90 गेंदों पर 142 रनों की साझेदारी हुई। आयुष के आउट होने के बाद आए वेदांत त्रिवेदी (32) और विहान मल्होत्रा (30) ने भी टीम को अहम योगदान दिया। इन फॉर्म विकेटकीपर बल्‍लेबाज अभिज्ञान कुंडू अर्धशतक से चूक गए। उन्‍होंने 31 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। आरएस अंबरीश ने 18 रनों का सहयोग किया।

कनिष्‍क ने दिया अहम योगदान

अंत में कनिष्‍क चौहान ने तेजी से रन बनाकर भारत का स्‍कोर 400 के पार पहुंचा दिया। उन्‍होंने 20 गेंदों पर नाबाद 37 रन कूट दिए। अपनी इस पारी में चौहान ने 3 चौके और 1 छक्‍का लगाया। गेंदबाज खिलान पटेल ने 3 और हेनिल पटेल ने 4 रन बनाए। जेम्स मिंटो के खाते में 3 विकेट आए। वहीं एलेक्स ग्रीन और सेबेस्टियन मॉर्गन को 2-2 सफलताएं मिलीं।

फिफ्टी से चूके बेन

412 रनों के टारगेट को चेज करने उतरी इंग्‍लैंड टीम को 2-3 पार्टनरशिप ही मिलीं। इसके अलावा टीम नियमित अंतराल में विकेट खोती चली गई। 5वें ओवर में जोसेफ मूर्स (17) को अंबरीश ने बोल्‍ड किया। इसके बाद बेन डॉकिन्स और बेन मेस के बीच दूसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई। खिलन पटेन इस पार्टनरशिप को तोड़ा। उन्‍होंने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे बेन (45) को हेनिल पटेल के हाथों कैच आउट कराया।

9 गेंद पर गिरे 4 विकेट

ओपनर बेन डॉकिन्स ने कप्‍तान थॉमस रेव (31) के साथ 49 रन जोड़े। कनिष्‍क चौहान ने इंग्‍लैंड के कप्‍तान को अपने जाल में फंसाया और पवेलियन भेज दिया। इसके बाद इंग्‍लैंड ने कुछ विकेट जल्‍दी गंवा दिए। 21वें और 22वें ओवर में इंग्‍लैंड टीम को 2-2 झटके लगे। बेन डॉकिन्स ने 56 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली। राल्फी अल्बर्ट खाता खोले बिना ही रन आउट हुए।

दीपेश ने चटकाए 2 विकेट

22वां ओवर करने आए दीपेश देवेंद्रन चौथी गेंद पर फरहान अहमद (1) का शिकार किया। ओवर की आखिरी गेंद पर दीपेश ने सेबेस्टियन मॉर्गन (0) को कॉट एंड बोल्‍ड किया। जेम्स मिंटो और कैलेब फाल्कनर के बीच लोअर ऑर्डर में बड़ी साझेदारी देखने को मिली। दोनों ने 80 गेंदें खेलीं और 92 रन बनाए। अंबरीश ने आखिरकार यह साझेदारी तोड़ी। उन्‍होंने मिंटो (41 बॉल, 28 रन) को कैच आउट कराया।

कैलेब ने लगाया शतक

इंग्‍लैंड टीम भले ही मुकाबला हाल रही हो पर अब तक एक छोर संभालने वाले कैलेब फाल्कनर ने शतक लगाया। उन्‍होंने 63 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की। शतक लगाने के बाद कैलेब कैच आउट हुए। उन्‍होंने 67 गेंदों पर 115 रन की पारी खेली। इसके साथ ही इंग्‍लैंड टीम 311 रन पर ढेर हो गई। भारत की ओर से आरएस अंबरीश ने 3 विकेट चटकाए। दीपेश देवेंद्रन और कनिष्‍क चौहान को 2-2 सफलताएं मिलीं।

Related Posts

खेल

 MS Dhoni: क्या IPL खेलेंगे MS धोनी? इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलना चाहते धोनी, जानिए 2027 का क्या है प्लान?

September 3, 2026
खेल

India vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को भी मिली जगह

September 1, 2026
खेल

lionel messi: लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान

August 31, 2026
खेल

IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच कल से, जानें कहां खेला जाएगा दूसरा मुकाबला?

August 22, 2026
खेल

IND vs BAN T20 Series: भारत-बांग्लादेश सीरीज होगी या टलेगी? क्रिकेट बोर्ड ने दिया बड़ा अपडेट

August 21, 2026
खेल

Hockey World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया वर्ल्ड कप से बाहर किया, दूसरे राउंड में पहुंची टीम इंडिया

August 19, 2026
Next Post
विकसित भारत – जीरामजी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगा रोजगार और आजीविका का दायरा: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

विकसित भारत - जीरामजी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगा रोजगार और आजीविका का दायरा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

नेपाल में दर्दनाक बस हादसा: त्रिशूली नदी में गिरी बस, 18 लोगों की मौत, कई घायल

नेपाल में दर्दनाक बस हादसा: त्रिशूली नदी में गिरी बस, 18 लोगों की मौत, कई घायल

February 23, 2026
“बंदी संजय बघेल की मृत्यु प्रकरण : उपलब्ध साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का पक्ष”

“बंदी संजय बघेल की मृत्यु प्रकरण : उपलब्ध साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का पक्ष”

June 16, 2026
Vodafone Idea ने लॉन्च किया 365 दिन बाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, इसके आगे Jio-Airtel भी फेल

Vodafone Idea ने लॉन्च किया 365 दिन बाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, इसके आगे Jio-Airtel भी फेल

October 17, 2025
हर दिन खाएं ये फल, सेव से भी ज्यादा फायदा का दबा; कार्डियोलॉजिस्ट ने डाइट में शामिल करने की दी सलाह

हर दिन खाएं ये फल, सेव से भी ज्यादा फायदा का दबा; कार्डियोलॉजिस्ट ने डाइट में शामिल करने की दी सलाह

August 14, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Reliance Jio IPO: इस दिन लॉन्च होगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानिए तारीख और डिटेल्स
  • KIA Sorento: KIA ने अपनी प्रीमियम 7-सीटर SUV Sorento को किया लॉन्च, Fortuner को देगी सीधा टक्कर
  • UPI: UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: 15 सितंबर तक नहीं किया ये काम, तो ब्लॉक हो जाएगा अकाउंट
  • Gold Silver Rate Today: जन्माष्टमी पर सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें आज का ताजा रेट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR