• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 1, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया बस्तर पंडुम-2026 का शुभारंभ, कहा– आदिवासी संस्कृति में बसती है छत्तीसगढ़ की आत्मा

Amish Kumari by Amish Kumari
February 7, 2026
in छत्तीसगढ़
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया बस्तर पंडुम-2026 का शुभारंभ, कहा– आदिवासी संस्कृति में बसती है छत्तीसगढ़ की आत्मा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज सुबह बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर पहुँचीं, जहाँ उन्होंने संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम-2026 का शुभारंभ किया। लालबाग मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि आदिवासी संस्कृति ही छत्तीसगढ़ की आत्मा है। उन्होंने बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के जयघोष के साथ अपने उद्बोधन की शुरुआत की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य है, जहाँ सरकार जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और प्राचीन विरासत के संरक्षण के लिए बस्तर पंडुम जैसे आयोजन कर रही है। यह आयोजन आदिवासी समाज की गौरवशाली संस्कृति का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बस्तर पंडुम में 54 हजार से अधिक आदिवासी कलाकारों ने पंजीयन कराया है, जो अपनी सांस्कृतिक जड़ों से उनके गहरे जुड़ाव को दर्शाता है।

READ ALSO

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, 11 हजार से ज्यादा सीटों पर एडमिशन अटका

Chhattisgarh news: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता; सर्चिंग में मिला नक्सलियों का डंप, भारी मात्रा में जमा था विस्फोटक और हथियार

राष्ट्रपति ने कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार आदिवासी समाज के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। पीएम जनमन, प्रधानमंत्री जनजातीय गौरव उत्कर्ष अभियान और नियद नेल्ला नार जैसी योजनाओं के माध्यम से जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से आदिवासी बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि इस दिशा में समाज और अभिभावकों की भी अहम भूमिका है।

राष्ट्रपति ने कहा कि माओवादी हिंसा से प्रभावित बस्तर क्षेत्र में अब सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। लोग हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं, बंद पड़े स्कूल फिर से खुल रहे हैं और दुर्गम क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँच रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से बस्तर में भय और अविश्वास का माहौल खत्म हो रहा है और शांति लौट रही है।

राज्यपाल रमेन डेका बोले – बस्तर पंडुम जनजातीय लोक संस्कृति का उत्सव

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बस्तर पंडुम कोई साधारण मेला नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की जनजातीय लोक संस्कृति का उत्सव है। यहाँ के लोकनृत्य, लोकगीत, पारंपरिक वेशभूषा, आभूषण और ढोल-नगाड़े बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि ढोकरा कला छत्तीसगढ़ की शान है और बस्तर में निर्मित ढोकरा शिल्प देश-विदेश में प्रसिद्ध है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा – बस्तर अब डर नहीं, विकास की पहचान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर पंडुम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जनजातीय समाज के जीवन, आस्था, बोली-भाषा और परंपराओं का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि आज बस्तर की पहचान बदल रही है, जहाँ कभी हिंसा थी, वहाँ अब विकास और विश्वास का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प से नक्सलवाद के समूल उन्मूलन की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नियद नेल्ला नार, प्रधानमंत्री जनमन और धरती आबा अभियान के माध्यम से दुर्गम इलाकों तक बुनियादी सुविधाएँ पहुँचाई जा रही हैं। तेंदूपत्ता संग्रहण दर में वृद्धि, वन-धन केंद्रों और पर्यटन विकास से जनजातीय समाज को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर के युवा अब हथियार नहीं, बल्कि खेल और कला के जरिए अपनी पहचान बना रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान बस्तर पंडुम पर आधारित लघु वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया और स्थानीय कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर केंद्रीय व राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, 11 हजार से ज्यादा सीटों पर एडमिशन अटका

November 1, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता; सर्चिंग में मिला नक्सलियों का डंप, भारी मात्रा में जमा था विस्फोटक और हथियार

October 31, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ पुलिस में 128 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होगा आवेदन

October 31, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

October 31, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : राज्योत्सव पर विशेष लेख : किसानों की हित में फैसलों से मजबूत हो रही छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था

October 31, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026
Next Post
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर बैंक सुरक्षा की कड़ी जांच, जिलेभर में चला औचक अभियान

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर बैंक सुरक्षा की कड़ी जांच, जिलेभर में चला औचक अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की बड़ी पहल : बिजली बिल समाधान योजना से धमतरी के हजारों परिवारों को मिली आर्थिक आजादी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की बड़ी पहल : बिजली बिल समाधान योजना से धमतरी के हजारों परिवारों को मिली आर्थिक आजादी

April 6, 2026

November Rules Change: 1 नवंबर से बदलेंगे 3 बड़े नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

October 24, 2026
आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में भारत का ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक

January 28, 2026
पत्थलगांव में बड़ा हादसा; गणेश विसर्जन के जुलूस में दौड़ी मौत वाली कार, तीन की गई जान… 22 से ज्यादा घायल

पत्थलगांव में बड़ा हादसा; गणेश विसर्जन के जुलूस में दौड़ी मौत वाली कार, तीन की गई जान… 22 से ज्यादा घायल

September 3, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • CNG Price Hike: CNG की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, 2.25 रुपये प्रति किलो हुई महंगी; आज से नई दरें लागू
  • Petrol Diesel Price Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? देखें 1 नवंबर की नई रेट लिस्ट
  • INDIA Bloc Rally: SIR के खिलाफ INDIA गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन आज, राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील
  • LPG Price Today: आम आदमी को तगड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, अब देना होगा इतने रुपये
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR