• Privacy Policy
  • About Us
Friday, August 21, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

भारत के इस पड़ोसी देश में फिर आया भूकंप, एक के बाद एक लग रहे झटकों से दहशत में लोग

Amish Kumari by Amish Kumari
February 7, 2026
in देश
भूकंप के झटकों से कांपा भारत का समंदर, 5.4 की तीव्रता से आया भूकंप…जानिए क्या हुआ नुकसान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में बीते कुछ दिनों से लगातार भूकंप आ रहे हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार शनिवार को म्यांमार में 3.9 तीव्रता का एक और भूकंप दर्ज किया गया। यह भूकंप जमीन से करीब 85 किलोमीटर की गहराई पर आया।

NCS ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि 7 फरवरी 2026 को भारतीय समयानुसार सुबह 03:01:45 बजे म्यांमार में भूकंप आया। इसका केंद्र 24.76 डिग्री उत्तर अक्षांश और 94.74 डिग्री पूर्व देशांतर पर स्थित था। लगातार आ रहे झटकों से आम लोग सहमे हुए हैं।

READ ALSO

Rahul Gandhi Dharna: संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे

america Plane Crash: बड़ा विमान हादसा: प्लेन क्रैश होने से पायलट समेत सभी लोगों की मौत

पिछले एक हफ्ते में म्यांमार में कई बार भूकंप महसूस किए गए हैं। शुक्रवार को 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसकी गहराई 96 किलोमीटर थी। इससे पहले 2 फरवरी को 4.5 तीव्रता और 3 फरवरी को 5.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। 5.3 तीव्रता वाला भूकंप सिर्फ 20 किलोमीटर की गहराई पर था, जिसके बाद छोटे झटकों की आशंका बनी हुई है।

लगातार भूकंप आने से लोग रातों में चैन से सो नहीं पा रहे हैं। म्यांमार के सागिंग, मांडले, बागो और यंगून जैसे शहरों में रहने वाले लोग ज्यादा चिंतित हैं, क्योंकि ये इलाके भूकंप संभावित क्षेत्र में आते हैं। म्यांमार की करीब 46 प्रतिशत आबादी इन्हीं इलाकों में रहती है।

की वजह से कई परिवारों ने विकल्पों की तरफ देखना शुरू कर दिया है।

 

इतिहास की बात करें तो वर्ष 1903 में बागो में 7 तीव्रता का बड़ा भूकंप आया था, जिसका असर यंगून तक देखा गया था। मौजूदा हालात को देखते हुए कई परिवार सुरक्षित विकल्पों पर विचार करने लगे हैं।

4 टेक्टॉनिक प्लेट्स के बीच फंसा है म्यांमार

खास बात यह है कि कम गहराई पर आने वाले भूकंप ज्यादा गहराई में आने वाले भूकंपों से ज्यादा खतरनाक होते हैं। दरअसल, उथले भूकंपों की लहरें सतह तक कम दूरी तय करती हैं, जिससे जमीन ज्यादा हिलती है और जान-माल का खतरा बढ़ जाता है। म्यांमार की लंबी तटीय रेखा की वजह से भूकंप के साथ-साथ सूनामी का भी खतरा है। यह 4 टेक्टॉनिक प्लेट्स भारतीय, यूरेशियन, सुंडा और बर्मा प्लेट्स के बीच फंसा हुआ है, जहां भूगर्भीय गतिविधियां लगातार चलती रहती हैं। म्यांमार से होकर 1400 किलोमीटर लंबी ट्रांसफॉर्म फॉल्ट गुजरती है, जो अंडमान स्प्रेडिंग सेंटर को उत्तर में सागिंग फॉल्ट से जोड़ती है। सागिंग फॉल्ट की वजह से कई शहरों में भूकंप का खतरा बढ़ जाता है।

 

भूकंप आने की स्थिति में क्या करें?

  1. ड्रॉप, कवर और होल्ड ऑन: झटका महसूस होते ही जमीन पर लेट जाएं, मजबूत टेबल या डेस्क के नीचे छिपें और सिर को हाथों से ढकें। झटका रुकने तक वैसे ही रहें।
  2. खिड़कियों और भारी सामान से दूर रहें: कांच या गिरने वाली चीजों से बचें जिससे आपको चोट लगने का खतरा कम हो जाए।
  3. बाहर न भागें: इमारत से बाहर भागने की कोशिश न करें, क्योंकि बाहर गिरने का खतरा होता है।
  4. बिजली और गैस बंद करें: अगर संभव हो, तो भूकंप के बाद गैस और बिजली बंद कर दें ताकि आग न लगे।
  5. सुनामी की चेतावनी पर ध्यान दें: तटीय इलाकों में सुनामी की आशंका हो तो ऊंची जगह पर जाएं।
  6. आपातकालीन किट तैयार रखें: पानी, दवाइयां, टॉर्च और जरूरी सामान हमेशा तैयार रखें।

भारत में भी महसूस हुए हैं भूकंप के झटके

एक्सपर्ट्स का मानना है कि म्यांमार जैसे इलाकों में भूकंप की तैयारी बहुत जरूरी है। सरकार और स्थानीय प्रशासन को लोगों को जागरूक बनाने और मजबूत इमारतें बनाने पर जोर देना चाहिए। म्यांमार में पिछले कुछ दिनों से लगातार आ रहे भूकंपों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। म्यांमार में आए कुछ भूकंपों को भारत के पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के इलाकों में भी महसूस किया गया है।

Related Posts

देश

Rahul Gandhi Dharna: संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे

August 21, 2026
देश

america Plane Crash: बड़ा विमान हादसा: प्लेन क्रैश होने से पायलट समेत सभी लोगों की मौत

August 21, 2026
देश

Kenya Helicopter Crash: उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, हादसे में सभी 7 लोगों की दर्दनाक मौत

August 20, 2026
देश

One Day One University: Gen-Z से संपर्क का अभियान से छात्रों तक पहुंचेगी मोदी सरकार, हर दिन यूनियन मिनिस्टर करेंगे विश्वविद्यालय का दौरा

August 19, 2026
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला; पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में 4 रेल प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी
देश

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला; पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में 4 रेल प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

August 19, 2026
CNG पंप पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रक से गैस भरते समय हादसा; एक की मौत… 5 घायल
देश

CNG पंप पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रक से गैस भरते समय हादसा; एक की मौत… 5 घायल

August 19, 2026
Next Post
इस राज्य कि सरकार ने “Cough, Syrups, Coldrif” की बिक्री लगाया प्रतिबंध, जाने क्या रही बड़ी वजह??

खाने के जरिए शरीर में पहुंच रहा रेसिस्टेंट बैक्टीरिया, सरकार ने 37 एंटीमाइक्रोबियल दवाओं पर लगाई रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

चक्रधर समारोह के सफल आयोजन हेतु सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक करें निर्वहन-कलेक्टर

चक्रधर समारोह के सफल आयोजन हेतु सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक करें निर्वहन-कलेक्टर

August 25, 2025
आपका राशन कार्ड हो सकता है रद, जल्द ही करा ले ये काम, नहीं तो हो जाएगा निरस्त

15 जुलाई से इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन! छत्तीसढ़ सरकार का बड़ा फैसला

July 11, 2026
जनवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें अपनी जरूरी काम

अप्रैल में कई दिन रहेंगे बैंक बंद, जानें कब-कब हैं छुट्टियां और देखें पूरी हॉलिडे लिस्ट यहां।

March 30, 2026
’बागी 4′ का धांसू टीजर हुआ रिलीज, फिल्म में होगा भयंकर खून-खराबा..

’बागी 4′ का धांसू टीजर हुआ रिलीज, फिल्म में होगा भयंकर खून-खराबा..

August 30, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • राशिफल
  • राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Sugar Price Increase: त्योहारी सीजन में महंगाई का झटका; शक्कर और गुड़ की कीमतें 22 रुपए तक चढ़े
  • Vibe teaser: कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का मजेदार टीजर हुआ आउट, इस दिन होगी थिएटर पर रिलीज
  • Vibe teaser: कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का मजेदार टीजर हुआ आउट, इस दिन होगी थिएटर पर रिलीज
  • 22 से 30 अगस्त के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब-कब और कहां-कहां रहेगी छुट्टी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR